नमदा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:31, 1 अगस्त 2017 का अवतरण (Text replacement - "पृथक " to "पृथक् ")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

नमदा एक प्रकार का कपड़ा है, जो ऊन, बाल, वानस्पतिक रेशों तथा फर से बनाया जाता है। यह कंपनरोधी, ऊष्मा को पृथक् करने वाला तथा ध्वनिशमक होता है। इसका उपयोग रेल और जहाज़ की छत बनाने, शीशे और संगमरमर की वस्तुओं की पैकिंग, धातुओं पर पॉलिश करने, वाद्ययंत्रों, मुद्रण, मोटरों, जूतों, हैट तथा कोट में होता है। उपयोगितानुसार इसकी बुनावट में अंतर हो सकता है।

प्रकार

नमदा मुख्यत: दो प्रकार का होता है-

  1. बुना हुआ नमदा और
  2. रेशेवाला या वास्तविक नमदा।

प्रथम प्रकार के नमदे में उच्च नमदा गुणवाले ऊन की आवश्यकता होती है। हल्का नमदा केवल एक परत का तथा भारी नमदा कई परतों के एक दूसरे पर बुनकर बनाया जाता है। रेशेवाले नमदे की भी आधारभूत वस्तु ऊन है। इसमें ऊन लंबाई में छोटा और उच्च नमदा गुणवाला होता है। रेशों को ऊन के साथ मिलाकर इस प्रकार का नमदा बनाया जाता है। कुछ विशेष प्रकार का नमदा रेशों की कई परतों को सरेस से चिपकाकर भी बनाया जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख