परी महल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
परी महल, श्रीनगर

परी महल जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में डल झील के पास स्थित है। यह महल 'चश्म-ए-शाही बाग़' के ऊपरी हिस्से में स्थित है, जिसे 17वीं सदी में बनवाया गया था। इस महल का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह द्वारा करवाया गया था।[1]

  • परी महल को 'परियों का धाम', 'परी महल बाग़' और 'फेयरी पैलेस' के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह महल ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है। अपने प्राचीन स्मारकों के लिए यह मशहूर है।
  • दारा शिकोह ने अपने सूफ़ी शिक्षक मुल्ला शाह बदाख़्शी के सम्मान में यहां एक बौद्ध मठ का भी निर्माण करवाया था, जिसे बाद में ज्योतिष विज्ञान के विद्यालय में बदल दिया गया।
  • ऐसी मान्यता है कि पौराणिक समय में यहां झरने हुआ करते थे, जो अब सूख चुके हैं।
  • पहले परी महल, खगोल विज्ञान और ज्योतिष सीखने का एक केंद्र था।
  • इस बाग़ की कुल लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 122 मीटर और 62.5 मीटर है। बाग़ में 6 छत हैं। अन्‍य गार्डन की तरह परी महल में पानी का साधन नहीं है।
  • यहां पानी के लिए छतों पर टंकी रखी हुई हैं, जिन्‍हे अंडरग्राउंड वॉटर से भरा जाता है।
  • बगीचे में एक स्‍प्रींग और एक लॉन है, जहां कई प्रकार के फूल और फल अनेक किस्‍मों में लगे हुए हैं।
  • छ: छज्‍जों वाला यह बगीचा लाजबाव है, पर्यटकों के लिए यहाँ आकर कुछ हसीन पल बिताना यादगार रहता है।
  • परी महल आज के समय में भी जम्मू-कश्मीर राज्य का गौरव है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. परी महल, श्रीनगर (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 18 जून, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख