बहराइच

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

स्थिति

बहराइच नगर और ज़िला उत्तरी भारत के पूर्व-मध्य उत्तर प्रदेश राज्य और नेपाल के नेपालगंज व लखनऊ के बीच रेलमार्ग पर स्थित है।

इतिहास

1033 में सलार ससूद के आक्रमण से पहले इस क्षेत्र के इतिहास के बारे में कम जानकारी है। ब्रिटिश भारत बनने से पहले बहुत से शासकों ने यहां शासन किया।

व्यापार

बहराइच नेपाल के साथ होने वाले व्यापार जिनमें कृषि उत्पाद और इमारती लकड़ी प्रमुख है, का केंद्र है। यहां चीनी मिलें भी हैं।

कृषि

इसके आसपास के कृषि प्रदेश में धान, मक्का, गेहूं और चना (सफ़ेद चना) उगाया जाता है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार बहराइच नगर की जनसंख्या 161376 है और ज़िले की कुल जनसंख्या 23,84,2439 है।

दर्शनीय स्थल

हिंदू-मुस्लिम यहां सैयद सलार ससूद के मक़बरे पर आते हैं, जो एक अफ़गानी योद्धा और पीर थे। उनकी मृत्यु यहीं 1033 में हुई थी। बहराइच के पश्चिम में एक बौद्ध विहार के अवशेष हैं।