एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "३"।

भाजा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
हिना गोस्वामी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:07, 11 फ़रवरी 2011 का अवतरण ('*यह स्थान महाराष्ट्र में मुम्बई पूना रेलपथ पर म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • यह स्थान महाराष्ट्र में मुम्बई पूना रेलपथ पर मलवाणी स्टेशन के निकट भाजा बौद्ध कालीन गुफ़ाओं के लिए प्रसिद्ध है।
  • भाजा में 22 गुफ़ाएँ हैं। इनमें चैत्यगृह, विहार और ठोस स्तूप सम्मिलित हैं।
  • भाजा का चैत्यगृह आंरभिक काल का है। इसका निर्माण काल 200 ई. पू. हैं।
  • भाजा का चैत्यगृह इस क्षेत्र का सबसे प्राचीन चैत्य है।
  • भाजा का क्षेत्रफल 38.25 मीटर लम्बा, 15 मीटर चौड़ा और 14,50 मीटर ऊँचा है।
  • इसमें एक आयताकार कमरा 18 मीटर लम्बा 8,50 मीटर चौड़ा व 6,5 मीटर ऊँचा है।
  • इसके सामने बरामदा और आठ प्रकोष्ठ हैं, जो भिक्षुओं के रहने के काम आते थे।
  • इस चैत्य का गवाक्ष गोलाकार है। पाषाण खम्भे थोड़े तिरछे हैं।
  • इसके भीतर स्थापित ठोस स्तूप अत्यंत सादा है। गुफ़ाओं में मूर्ति कला के नमूने अल्प हैं।
  • इनकी भित्तियों पर पाँच मानव आकृतियाँ उत्कीर्ण हैं। जिनके नीचे दानवों की प्रतिमाएँ हैं।
  • यहाँ दूसरी मूर्ति गजारूढ़ देवेन्द्र की है। यह गुहा-विहार सूर्य उपासकों द्वारा निर्मित जान पड़ता है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ