"विद्यारंभ संस्कार" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
('वेदारंभ-संस्कार का संबध उप-नयन-संस्कार की भांति गुर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो (श्रेणी:नया पन्ना; Adding category Category:संस्कृति कोश (Redirect Category:संस्कृति कोश resolved) (को हटा दिया गया हैं।))
पंक्ति 23: पंक्ति 23:
 
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
 
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
 
<references/>
 
<references/>
[[Category:नया पन्ना]]
 
 
__INDEX__
 
__INDEX__
 
[[Category:हिन्दू_संस्कार]]
 
[[Category:हिन्दू_संस्कार]]
 +
[[Category:संस्कृति कोश]]

12:11, 28 फ़रवरी 2011 का अवतरण

वेदारंभ-संस्कार का संबध उप-नयन-संस्कार की भांति गुरुकुल प्रथा से था, जब गुरुकुल का आचार्य बालक को यज्ञोपवीत धारण कराकर, वेदाध्ययन करता था|

गुरुजनों से वेदों और उपनिषदों का अध्ययन कर तत्त्वज्ञान की प्राप्ति करना ही इस संस्कार का परम प्रयोजन है| जब बालक-बालिका का मस्तिष्क शिक्षा ग्रहण करने योग्य हो जाता है, तब यह संस्कार किया जाता है| आमतौर या 5 वर्ष का बच्चा इसके लिए उपयुक्त होता है| मंगल के देवता गणेश और कला की देवी सरस्वती को दमन करके उनसे प्रेरणा ग्रहण करने की मूल भावना इस संस्कार में निहित होती है| बालक विद्या देने वाले गुरु का पूर्ण श्रद्धा से अभिवादन व प्रणाम इसलिए करता है कि गुरु उसे एक श्रेष्ठ मानव बनाए|

ज्ञानस्वरुप वेदों का विस्तृत अध्ययन करने के पूर्व मेधाजनन नामक एक उपांग-संस्कार करने का विधान भी शास्त्रों में वर्णित है| इसके करने से बालक में मेधा, प्रज्ञा, विद्या तथा श्रद्धा की अभिवृद्धि होती है| इससे वेदाध्ययन आदि में ना केवल सुविधा होती है, बल्कि विद्याध्ययन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती|

विद्यया लुप्यते पापं विद्ययाडयुः प्रवर्धते|
विद्यया सर्वसिद्धिः स्याद्धिद्ययामृतश्नुते||

अर्थात वेदविद्या के अध्ययन से सारे पापों का लोप होता है, आयु की वृद्धि होती है, सारी सिद्धियां प्राप्त होती है, यहां तक कि विद्यार्थी के समक्ष साक्षात् अमृतरस अशन-पान के रुप में उपलब्ध हो जाता है|

शास्त्रवचन है की जिसे विद्या नहीं आती, उसे धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष के चारों फलों से वंचित रहना पडता है| इसलिए विद्या की आवश्यकता अनिवार्य है|



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ