सिकंदरा आगरा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़ौज़िया ख़ान (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:21, 6 दिसम्बर 2010 का अवतरण ('thumb|250px|सिकंदरा, [[आगरा <br />Sikandra Agra]] *अकबर का ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सिकंदरा, आगरा
Sikandra Agra
  • अकबर का मक़बरा आगरा से 4 किमी की दूरी पर सिकंदरा में स्थित है। सिकंदरा का नाम सिकंदर लोदी के नाम पर पड़ा गया।
  • इसका निर्माण कार्य स्‍वयं अकबर ने शुरु करवाया था। लेकिन इसके पूरा होने से पहले ही अकबर की मृत्‍यु हो गई।
  • बाद में उनके पुत्र जहाँगीर ने इसे पूरा करवाया। जहाँगीर ने मूल योजना में कई परिवर्तन किए। इस इमारत को देखकर पता चलता है कि मुग़ल कला कैसे विकसित हुई।
  • दिल्ली में हुमायूँ का मक़बरा, फिर अकबर का मक़बरा और अंतत: ताजमहल, मुग़लकला निरंतर विकसित होती रही।
  • सिकंदरा से आगरा के बीच में अनेक मकबरे हैं और दो कोस मीनार भी हैं। पाँच मंजिला इस मक़बरे की खूबसूरती आज भी बरकरार है।
  • मक़बरे के चारों कोनों पर तीन मंजिला मीनारें हैं। ये मीनारें लाल पत्‍थर से बनी हैं जिन पर संगमरमर का सुंदर काम किया गया है।
  • मक़बरे के चारों ओर खूबसूरत बगीचा है जिसके बीच में बरादी महल है जिसका निर्माण सिकंदर लोदी ने करवाया था।

वीथिका


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ