"सीकर" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
(''''सीकर''' नगर, सीकर ज़िले का प्रशासनिक मुख...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
पंक्ति 19: पंक्ति 19:
 
[[Category:राजस्थान के नगर]][[Category:भारत के नगर]]
 
[[Category:राजस्थान के नगर]][[Category:भारत के नगर]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__
 +
__NOTOC__

14:07, 11 सितम्बर 2012 का अवतरण

सीकर नगर, सीकर ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह राजस्थान राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में स्थित है। प्रमुख रेल व सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ यह शहर कृषि व्यापार में संलग्न है।

उद्योग और व्यापार

सीकर के हस्तशिल्प में वस्त्रोद्योग, मिट्टी के बर्तन, मीनाकारी और लाख का सामान शामिल है। सीकर में दो महाविद्यालय है, जो राजस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। 7,732 वर्ग किमी में फैला सीकर ज़िला अरावली पर्वत श्रृंखला के पश्चिम के मैदानी इलाक़े का हिस्सा है। यह पहले जयपुर रियासत के शेखावटी इलाक़े के रूप में जाना जाता था।

कृषि

कृषि यहाँ का मुख्य पेशा है; बाजरा, दालें, जौ और कपास मुख्य फसलें हैं। ज़िले में सीमेंट और कपास ओटाई के कारखाने हैं। यहाँ बेरीलियम, अभ्रक, संगमरमर और फ्लोराइट का खनन होता है।

जनसंख्या

सीकर नगर की जनसंख्या 2001 के अनुसार 1,84,904 है और सीकर ज़िले की कुल जनसंख्या 22,87,229 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख