आर. डी. भण्डारे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
आर. डी. भण्डारे
आर. डी. भण्डारे
पूरा नाम रामचंद्र धोंडीवा भण्डारे
जन्म 11 अप्रॅल, 1916
जन्म भूमि सांगली, महाराष्ट्र
मृत्यु 5 सितंबर, 1988
मृत्यु स्थान मुंबई, महाराष्ट्र
पति/पत्नी शकुंतला रामचंद्र भण्डारे
संतान तीन पुत्र, एक पुत्री
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ, न्यायविद, अम्बेडरवादी
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद राज्यपाल, आंध्र प्रदेश- 1976-1977

राज्यपाल, बिहार- 1973-1976

अन्य जानकारी आर. डी. भण्डारे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने 1964 से 1966 तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

रामचंद्र धोंडीवा भण्डारे (अंग्रेज़ी: Ramchandra Dhondiba Bhandare, जन्म- 11 अप्रॅल, 1916; मृत्यु- 5 सितंबर, 1988) भारतीय राजनीतिज्ञ, न्यायविद और अम्बेडकरवादी कार्यकर्ता थे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे, जो दो बार लोकसभा के लिए चुने गए। वह 1967 में महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से चौथी लोकसभा के लिए चुने गए थे। आर. डी. भण्डारे 1971 में फिर से चुने गए, लेकिन 1973 में बिहार के राज्यपाल नियुक्त होने पर इस्तीफा दे दिया। वह मानवाधिकार नेता बी. आर. अम्बेडकर के सहयोगी और अनुयायी थे।


  • आर. डी. भण्डारे ने 1948 से 1957 तक बॉम्बे नगर पालिका के सदस्य के रूप में कार्य किया।
  • सन 1960 से 1962 तक वे बॉम्बे विधान सभा के सदस्य थे और उस सदन में विपक्ष के नेता थे।
  • वह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने 1964 से 1966 तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
  • बाद में आर. डी. भण्डारे ने 1967 और 1971 में कांग्रेस के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा और बॉम्बे सेंट्रल सीट से लोकसभा के लिए चुने गए।
  • वह 1973-1976 के दौरान बिहार के राज्यपाल और 1976-1977 के दौरान आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख