के. सी. अब्राहम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
के. सी. अब्राहम
के. सी. अब्राहम
पूरा नाम के. सी. अब्राहम
जन्म 20 जनवरी, 1899
जन्म भूमि कोचीन, केरल
मृत्यु 14 मार्च, 1986
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद भूतपूर्व राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
कार्य काल 15 अगस्त, 1978 से 15 अगस्त, 1983 तक
अन्य जानकारी के. सी. अब्राहम त्रावणकोर कोचीन विधान सभा (1954-1956) के सदस्य थे। वह नजारक्कल-कांग्रेस के पहले और दूसरे केएलए विधायक थे।

के. सी. अब्राहम (अंग्रेज़ी: Kochakkan Chacko Abraham, जन्म- 20 जनवरी, 1899; मृत्यु- 14 मार्च, 1986) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे। वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे थे। इस पद पर वह 15 अगस्त, 1978 से 15 अगस्त, 1983 तक रहे।


  • के. सी. अब्राहम का जन्म 20 जनवरी, 1899 को कोचीन, केरल में हुआ था।
  • अपनी स्नातक तक शिक्षा पूर्ण करने के बाद वह 30 वर्षों तक एक शिक्षक के रूप में कार्य करते रहे। बाद में प्रधानाध्यापक के रूप में भी अपनी सेवायें दीं।
  • वह त्रावणकोर कोचीन विधान सभा (1954-1956) के सदस्य थे।
  • के. सी. अब्राहम नजारक्कल-कांग्रेस के पहले और दूसरे केएलए विधायक थे।
  • प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने काफी देर से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।
  • साल 1969 में बड़े विभाजन के समय वह कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य थे। 21 सदस्यीय समिति को 10 प्रो-सिंडिकेट और 10 प्रो-इंदिरा समूह में विभाजित किया गया था। यह के. सी. अब्राहम ही थे, जिन्होंने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।
  • हालांकि के. सी. अब्राहम सिंडिकेट के बहुत बड़े समर्थक थे। अंत में वे सिंडिकेट के साथ खड़े हुए, जिसके परिणामस्वरूप इंदिरा गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख