जनरल सर आर्थर पावर पामर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

जनरल सर आर्थर पावर पामर का जन्म 25 जून, 1840 ई. में भारत में हुआ था और मृत्यु-28 फ़रवरी, 1904 ई. में लंदन में हुई थी। उसे 1857 ई. में भारतीय सेना का अफ़सर नियुक्त किया गया था।

  • जनरल सर आर्थर पावर पामर ने 1857-58 ई. के गदर का दमन करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • इसने 1874-75 ई. में दफ़ला अभियान में, 1878-79 ई. में अफ़ग़ान युद्ध में तथा 1897-98 ई. में तिरह के युद्ध में भाग लिया था।
  • वह 1900 से 1902 ई. में अवकाश ग्रहण करने तक भारत का प्रधान सेनापति रहा।
  • सर आर्थर पावर पामर ने ब्रिटिश भारतीय सेना में कई श्रेष्ठतम सुधार किये थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 239 |


संबंधित लेख