दिव्या गोकुलनाथ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
दिव्या गोकुलनाथ

दिव्या गोकुलनाथ (अंग्रेज़ी: Divya Gokulnath) 'बायजूस लर्निंग ऐप' की सह-संस्थापक हैं। फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट, 2020 में वह अपने पति बायजू रवींद्रन के साथ 46वें स्थान पर रही थीं। उनकी संपत्ति 22.3 हजार करोड़ रुपए है। दिव्या गोकुलनाथ ने ऐप लॉन्च करने के सिर्फ छह साल में यह मुकाम पाया है।

  • दिव्या गोकुलनथ ने 21 साल की उम्र में एक शिक्षक के रूप में कॅरियर की शुरुआत की थी।
  • उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। उन्होंने बायजू रवींद्रन से विवाह किया। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरू स्थिति ऑनलाइन एजूकेशन की दिग्गज कंपनी 'बायजू' का साम्राज्य खड़ा किया। आज इसकी वैल्लूएशन 12 अरब डॉलर है।
  • दिव्या गोकुलनाथ एजूकेशन ऐप 'बायजू - द लर्निंग ऐप' (Byjus - The Learning App) की को-फाउंडर हैं।
  • कर्नाटक के बेंगलुरु में दिव्या गोकुलनाथ का जन्म हुआ था। उनके पिता एक डॉक्टर हैं।
  • कंपनी बायजू - द लर्निंग ऐप में आज करीब 7 करोड़ छात्र रजिस्टर्ड हैं। हालिया एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, बायजू रवींद्रन और दिव्या गोकुलनाथ को भारत के अमीरों की सूची में 46वें पायदान पर जगह मिली है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख