एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

निसिथ प्रमाणिक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
निसिथ प्रमाणिक
निसिथ प्रमाणिक
पूरा नाम निसिथ प्रमाणिक
जन्म 17 जनवरी, 1986
जन्म भूमि कूचबिहार, पश्चिम बंगाल
अभिभावक पिता- बिथु भूषण प्रमाणिक तथा

माता- चंदा प्रमाणिक

पति/पत्नी प्रियांका प्रमाणिक
संतान दो
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद गृह राज्य मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से

युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से

संबंधित लेख भारतीय जनता पार्टी, नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल
अन्य दल ऑल इंडिया तृणमूल काँग्रेस
अन्य जानकारी 2019 लोकसभा चुनावों में निसिथ प्रमाणिक पहली बार सांसद बने। फिर 2021 के विधानसभा चुनाव में दीनहाटा सीट से उन्होंने तृणमूल के विधायक उदयन गुहा को महज़ 57 वोटों से मात दी।
अद्यतन‎

निसिथ प्रमाणिक (अंग्रेज़ी: Nisith Pramanik, जन्म- 17 जनवरी, 1986) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं जो साल 2019 में भाजपा के टिटक पर बंगाल के कूचबिहार से सांसद हैं। हालांकि इससे पहले निसिथ तृणमूल कांग्रेस में थे और साल 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने टीएमसी से किनारा कर लिया और भाजपा में शामिल हो गए। 7 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में विस्तार तथा फेरबदल के बाद निसिथ प्रमाणिक को 'गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री' तथा 'युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री' बनाया गया है।

परिचय

निसिथ प्रमाणिक का जन्म 17 जनवरी, 1986 को कूचबिहार, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके पिता का नाम बिथु भूषण प्रमाणिक तथा माता का नाम चंदा प्रमाणिक है। निसिथ प्रमाणिक का विवाह प्रियांका प्रमाणिक से हुआ है। वह दो बच्चों के पिता हैं। 35 साल के निसिथ प्रमाणिक अपने ज़िले से पहले केंद्रीय मंत्री हैं। उत्तर बंगाल की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट कूचबिहर से सांसद बनने वाले निसिथ, राजवंशी समुदाय से आते हैं। वे साधारण परिवार में जन्मे हैं। उनके शिक्षक उन्हें तेज दिमाग़ का बताते हैं।

क़रीब 17 साल पहले पश्चिम बंगाल के कूचबिहार ज़िले का एक 18 साल का लड़का (निसिथ प्रमाणिक) घर वालों की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ जाकर अपनी प्रेमिका से शादी करता है और उसे लेकर बैंगलोर के लिए निकल जाता है। रास्ते में खड़गपुर में उसे एक अनाथ बच्ची मिलती है। लड़का उसे पहले खाना देता है, बाद में बच्ची उससे कहती है कि उसका कोई नहीं है, इसलिए वो उसे अपने साथ ले चले। बच्ची बैंगलोर तक नए जोड़े के साथ ही रहती है। वहां पहुंचकर लड़का बच्ची को पुलिस की देखरेख में छोड़ने की कोशिश करता है, लेकिन बाद में पुलिस की ही सलाह पर उसे अपने साथ रखने का फैसला करता है। महज 18 साल की उम्र में उस नौजवान ने पत्नी के साथ एक अनाथ बच्ची का भी ख्याल रखने की जिम्मेदारी ले ली और 17 साल बाद 7 जुलाई, 2021 को इस लड़के ने भारत सरकार में राज्य मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने की शपथ ली।[1]

राजनीतिक सफ़र

निसिथ प्रमाणिक की मां चंदा प्रमाणिक तृणमूल कांग्रेस में थीं और प्रधान रह चुकी थीं। निसिथ बड़े हुए तो उनका भी सियासी झुकाव तृणमूल की तरफ़ था। तब तक वो मेखलिगंज कॉलेज से डिप्लोमा इन एलेमेंटरी एजुकेशन कर प्राइमरी स्कूल में सहायक टीचर बन चुके थे। बंगाल में 3 दशक से ज्यादा समय तक अपराजित रही वामपंथी सरकार को 2011 में हराकर तृणमूल सत्ता में आई। इसके बाद पार्टी ने 25 जुलाई, 2011 को अपने युवा मोर्चा, ‘तृणमूल युवा’ का गठन किया। इसके नेता बने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी। तभी निसिथ प्रमाणिक भी तृणमूल युवा में शामिल हुए और 2013 के पंचायत चुनाव में अपने गांव भेटागुडी से उप-प्रधान चुने गए।

इसके बाद पार्टी में उनका क़द बढ़ता गया। पार्टी के अंदर युवाओं को ज़्यादा मौक़ा देने की लड़ाई निसिथ प्रमाणिक ने शुरू कर दी। धीरे-धीरे उन्होंने तृणमूल युवा की गतिविधियों को तेज किया और अभिषेक बनर्जी के ख़ास बन गए। इस दौरान निसिथ के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज हुए। उनकी छवि बाहुबली नेता की थी। ज़िले के बड़े नेताओं से उनकी अनबन शुरू हो गई थी।

अब निसिथ प्रमाणिक भारत के गृह राज्य मंत्री हैं। बहुत ही छोटा राजनीतिक जीवन रहा है उनका। 2019 लोकसभा चुनावों में वो पहली बार सांसद बने। फिर 2021 के विधानसभा चुनाव में दीनहाटा सीट से उन्होंने तृणमूल के विधायक उदयन गुहा को महज़ 57 वोटों से मात दी, लेकिन पार्टी के आदेश अनुसार उन्होंने विधानसभा में शपथ नहीं ली।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पीएम मोदी के सबसे युवा मंत्री (हिंदी) thelallantop.com। अभिगमन तिथि: 12 जुलाई, 2021।

संबंधित लेख

नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल

क्रमांक मंत्री नाम मंत्रालय
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी 1. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

2. परमाणु ऊर्जा विभाग
3. अंतरिक्ष विभाग
4. सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह 1. गृह मंत्रालय

2. सहकारिता मंत्रालय

3. नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
4. निर्मला सीतारमण 1. वित्त मंत्रालय

2. कारपोरेट कार्य मंत्रालय

5. नरेन्द्र सिंह तोमर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय
6. सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री
7. अर्जुन मुंडा जनजातीय कार्य मंत्री
8. स्मृति जुबिन ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री
9. पीयूष गोयल 1. कपड़ा मंत्रालय

2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
3. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

10. धर्मेन्द्र प्रधान 1. शिक्षा मंत्रालय

2. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

11. प्रह्लाद जोशी 1. संसदीय मामलों के मंत्री

2. कोयला मंत्रालय
3. खान मंत्रालय

12. नारायण तातू राणे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री
13. सर्बानन्द सोनोवाल 1. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय

2. आयुष मंत्रालय

14. मुख़्तार अब्बास नक़वी अल्पसंख्यक मंत्रालय
15. वीरेन्द्र कुमार खटीक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
16. गिरिराज सिंह 1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

2. पंचायती राज मंत्रालय

17. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्रालय
18. रामचंद्र प्रसाद सिंह इस्पात मंत्रालय
19. अश्विनी वैष्णव 1. रेल मंत्रालय

2. संचार मंत्रालय
3. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

20. पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
21. गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्रालय
22. किरण रिजिजू कानून और न्याय मंत्रालय
23. राजकुमार सिंह 1. विद्युत मंत्रालय

2. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

24. हरदीप सिंह पुरी 1. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

2. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

25. मनसुख मंडाविया 1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

2. रासायनिक उर्वरक मंत्रालय

26. भूपेन्द्र यादव 1. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

27. महेंद्र नाथ पाण्डेय भारी उद्योग मंत्रालय
28. पुरुषोत्तम रूपाला मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
29. जी. किशन रेड्डी 1. संस्कृति मंत्रालय

2. पर्यटन मंत्रालय
3. पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय

30. अनुराग ठाकुर 1.सूचना और प्रसारण मंत्रालय

2. युवा मामले और खेल मंत्रालय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. राव इन्द्रजीत सिंह 1. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. योजना मंत्रालय
3. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्रालय

2. जितेन्द्र सिंह (भाजपा) 1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
3. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री
4. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री
6. अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री
1. श्रीपद येस्सो नायक 1. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. फग्गन सिंह कुलस्ते 1. इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. प्रहलाद सिंह पटेल 1. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. अश्विनी कुमार चौबे 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. अर्जुन राम मेघवाल 1. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह 1. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री

7. कृष्ण पाल गुर्जर 1. विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. रावसाहेब दानवे 1. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री
3. खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. साध्वी निरंजन ज्योति 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

11. डॉ. संजीव कुमार बालयान पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. अनुप्रिया सिंह पटेल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. एस. पी. सिंह बघेल न्याय और कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. राजीव चंद्रशेखर 1. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. शोभा करंदलाजे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. भानु प्रताप सिंह वर्मा लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. दर्शना जरदोश 1. कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

20. वी. मुरलीधरन 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

21. मीनाक्षी लेखी 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

22. सोम प्रकाश वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
23. रेणुका सिंह सरुता आदिवासी मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. रामेश्वर तेली 1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

25. कैलाश चौधरी कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. अन्नपूर्णा देवी यादव शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. ए. नारायणस्वामी सामाजिक न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
28. कौशल किशोर शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. अजय भट्ट 1. रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

30. बी. एल. वर्मा 1. उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

31. अजय कुमार मिश्रा गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
32. देवुसिंह चौहान संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. भगवंत खुबा 1. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

34. कपिल पाटिल पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
35. प्रतिमा भौमिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. सुभाष सरकार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
37. डॉ. भागवत किशनराव कराड वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
38. राजकुमार रंजन सिंह 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

39. डॉ. भारती प्रवीण पवार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
40. बिश्वेश्वर टुडू 1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

41. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
42. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई 1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री

43. जॉन बारला अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री
44. एल. मुरुगन 1. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री

45. निसिथ प्रमाणिक 1. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री