फ़ीरोज़ ख़ाँ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

फ़ीरोज़ ख़ाँ सूर वंश की स्थापना करने वाले शेरशाह सूरी (1540-1545 ई.) का पौत्र था। वह अपने पिता इस्लामशाह (1545-1554 ई.) की मृत्यु के बाद राजगद्दी पर बैठा था।

  • 'शेरशाह सूरी' की मृत्यु के बाद उसका एकमात्र इकलौता पुत्र 'इस्लामशाह' गद्दी पर बैठा था।
  • इस्लामशाह के बाद फ़ीरोज़ ख़ाँ को सूर वंश की सत्ता प्राप्त हुई।
  • राज्य की सत्ता प्राप्ति के समय फ़ीरोज़ ख़ाँ अल्प-वयस्क था।
  • इस्लामशाह के पश्चात् ही उसके उत्ताधिकारियों के समय सूर-साम्राज्य 5 भागों में बँट गया था।
  • फ़ीरोज़ ख़ाँ की अल्पवयस्कता का लाभ उठाकर उसके मामा 'मुबारिज़ ख़ाँ' ने उसकी हत्या कर दी।
  • बाद में वह स्वयं 'मुहम्मद आदिलशाह' (1554-1556 ई.) के नाम से तख़्त पर बैठ गया।
  • इस प्रकार फ़ीरोज़ ख़ाँ की हत्या के साथ ही सूर वंश का अन्त हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 257 |


संबंधित लेख