बाबूलाल गोवर्धन जोशी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
बाबूलाल गोवर्धन जोशी

बाबूलाल गोवर्धन जोशी (अंग्रेज़ी: Babulal Govardhan Joshi, जन्म- ?; मृत्यु- 20 अप्रॅल, 2021) हॉकी के खेल से सम्बंधित प्रसिद्ध सांख्यिकीविद और इतिहासकार थे। वह भारत सहित दुनिया भर के हॉकी खिलाड़ियों के इतिहास और उनके आंकड़ों की जानकारी को सिलसिलेवार ढंग से सहेज कर रखने वाले व्यक्ति थे। हॉकी से जुड़ा कोई भी रिकॉर्ड जो कहीं न मिले वह बाबूलाल गोवर्धन जोशी के पास मिलता था।

  • बेहद सामान्य परिवार से आने वाले भाई जी यानी जोशी जी पेशे से मध्य प्रदेश के जल संसधान विभाग में वरिष्ठ इंजीनियर रहे। उनके परिवार में पत्नी कृष्णा और दो बेटे श्रवण एवं नीरज हैं।
  • बाबूलाल गोवर्धन जोशी को हॉकी से बेहद ही लगाव था। उन्होंने 1970 के दशक के शुरुआत में हॉकी का रिकार्ड रखना शुरू किया और वह कई राष्ट्रीय अखबारों को आंकड़े मुहैया कराते थे।
  • शुरू मेंं इंदौर में 'नई दुनिया' और अंत में 'दैनिक भास्कर' में उन्होंने बराबर लिखा। वह हिंदू, स्पोटर्स स्टार और टाइम्स ऑफ़ इंडिया को भी बराबर हॉकी से जुड़े आंकड़े देते रहे।
  • सांख्यिकीविद और इतिहासकार बाबूलाल गोवर्धन जोशी का 20 अप्रॅल, 2021 को कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हुआ। कोरोना की परेशानी के चलते उन्होंने अपनी कर्मस्थली भोपाल और इंदौर के बीच स्थित सिहोर कस्बे में अंतिम सांस ली। हॉकी के इतिहासकार माने जाने वाले बाबूलाल गोवर्धन जोशी के निधन पर हॉकी इंडिया ने भी शोक जताया।
  • जोशी जी के निधन पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम, भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, महिला टीम के कोच शुएर्ड मराइन और पूर्व कप्तान धनराज पिल्लै ने भी शोक जताया और परिवार को संवदेनाएं दी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने कहा कि- "मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग में एक इंजीनियर के रूप में पूर्णकालिक नौकरी के बावजूद वह आंकड़ों को बनाए रखने के अपने जुनून के लिए प्रतिबद्ध थे"। उनका कहना था कि "आधुनिक हॉकी के इतिहास में शायद ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जिसके आंकड़े बी. जी. जोशी के पास नहीं हो। उन्होंने खिलाड़ियों के पदार्पण, गोल, गोल में मदद वगैरह के रिकॉर्ड रखे और वैश्विक हॉकी के रिकॉर्ड भी बनाए रखे"।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख