बिजावर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

बिजावर बुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक ग्राम था। यह माना जाता है कि बिजावर ग्राम को विजय सिंह नाम के एक गोंड सामंत ने बसाया था।[1]

  • विजय सिंह गढ़मंडला नरेश संग्राम सिंह की सेवा में नियुक्त था। उसके पश्चात् यह स्थान बुंदेला महाराज छत्रसाल के अधिकार में आ गया और तत्पश्चात् उनके उत्तराधिकारी जगतसिंह को उनके अंश के रूप में मिला।
  • बिजावर 1947 तक बुंदेलखंड की प्रख्यात रियासत हुआ करती थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 628 |
  • ऐतिहासिक स्थानावली | विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार

संबंधित लेख