बोडगेश्वर मंदिर, मापुसा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

बोडगेश्वर मंदिर (अंग्रेज़ी: Bodgeshwar Temple) गोवा के मापुसा नगर में स्थित है। यह एक खूबसूरत मंदिर है, जहां देवता को 'अंगवाणी' के नाम से भी संबोधित किया जाता है, जिसका मतलब है "भक्तों की मुराद पूरा करने वाला।"

  • स्थानीय लोग श्री देव बोडगेश्वर को शहर का रक्षक मानते हैं और उनकी आस्था है कि सच्चे दिल से यहां मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है।
  • देवता के सम्मान में दिसंबर या जनवरी के महीने में 'जात्रा' नाम के वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है।[1]
  • लोगों का यह भी मानना है कि देवता के आशीर्वाद से ही मापुसा के बाज़ार आबाद हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जानिए पर्यटन के लिहाज से क्यों खास है गोवा का मापुसा (हिंदी) hindi.nativeplanet.com। अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर, 2020।

संबंधित लेख