मारुति मंदिर, मापुसा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

मारुति मंदिर (अंग्रेज़ी: Maruti Temple, Mapusa) भारतीय राज्य गोवा के मापुसा में स्थित है। मंदिर का निर्माण 1840 ई. में किया गया था।

  • मापुसा में देव बोडगेश्वर मंदिर के अलावा पर्यटक यहां के मारुती मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं।
  • पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है।
  • यहां पवनपुत्र हनुमान की पूजा 'मारुति' नाम से होती है, जो उनका ही एक नाम है।
  • मंदिर की वास्तुकला देखने लायक है, ख़ासकर दरवाजे के पास की गई कलाकृतियां श्रद्धालुओं को काफी ज़्यादा प्रभावित करती हैं।
  • जानकारी के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 1840 ई. में किया गया और इसका 1843 ई. में पुननिर्माण किया गया; क्योंकि यह मंदिर पुर्तग़ालियों द्वारा बर्बाद कर दिया गया था।[1]
  • मंदिर के आसपास के खूबसूरत दृश्यों को भी देखा सकता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जानिए पर्यटन के लिहाज से क्यों खास है गोवा का मापुसा (हिंदी) hindi.nativeplanet.com। अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर, 2020।

संबंधित लेख