राम मोहन नायडू किंजरापु

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राम मोहन नायडू किंजरापु
राम मोहन नायडू किंजरापु
पूरा नाम राम मोहन नायडू किंजरापु
जन्म 18 दिसम्बर, 1987
जन्म भूमि निम्‍मदा, श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश
अभिभावक माता- विजयकुमारी किन्‍जरापु

पिता- येरननायडू किन्‍जरापु

पति/पत्नी श्रव्‍या बंडारू
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ता
पार्टी तेलुगु देशम पार्टी
पद सदस्य, लोकसभा- 2 मई, 2021
शिक्षा एम.बी.ए., बी.एस. (इलैक्‍ट्रिकल इंजीनियरिंग) लॉन्‍ग आइलैन्‍ड यूनिवर्सिटी, न्‍यूर्याक, यू.एस.ए. और परडयू यूनिवर्सिटी इंडियाना, यू.एस.ए.
अन्य जानकारी 3 सितंबर 2014 को पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय, सदस्य, सलाहकार समिति के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया था।
अद्यतन‎

राम मोहन नायडू किंजरापु (अंग्रेज़ी: Ram Mohan Naidu Kinjarapu, जन्म- 18 दिसम्बर, 1987) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो आंध्र प्रदेश राज्य से हैं। वह श्रीकाकुलम निर्वाचन क्षेत्र से सत्रहवीं लोकसभा के सांसद हैं। वह सोलहवीं लोकसभा के सदस्य भी रहे। राम मोहन नायडू किंजरापु तेलुगु देशम पार्टी से हैं।

  • राम मोहन नायडू किंजरापु श्रीकाकुलम (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र), आंध्र प्रदेश से 16वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के राजनेता और संसद सदस्य रहे।
  • उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी के उम्मीदवार के रूप में भारतीय आम चुनाव, 2014 को जीता था।
  • वह तेलुगू देशम पार्टी के सबसे छोटे राष्ट्रीय महासचिव हैं।
  • राम मोहन नायडू किंजरापु का जन्म 18 दिसंबर, 1987 को श्रीकाकुलम निम्मादा में हुआ था।
  • वह तेलुगु देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता येरन नायडू किंजरपु और विजयकुमारी किंजरपु के पुत्र हैं।
  • उन्होंने अमेरिका में पर्ड्यू विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक स्तर की पढ़ाई की है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें सत्र में राम मोहन नायडू ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
  • साल 2017 में उन्हें रेलवे पर स्थायी समिति के सदस्य नियुक्त किया गया था।
  • 2014 में वह 1 सितंबर को गृह मामलों पर स्थायी समिति के सदस्य बने।
  • 3 सितंबर 2014 को पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय, सदस्य, सलाहकार समिति के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया था।
  • इसके बाद वह 12 सितंबर को अन्य पिछड़ा वर्गों की कल्याण समिति के सदस्य नियुक्त हुए।
  • 2014 राम मोहन नायडू किन्जरपु को श्रीकुलुलम से 16वीं लोकसभा के लिए चुना गया था।
  • 2013 उन्हें निर्वाचन क्षेत्र का सांसद बनाया गया था।
  • 2012 में उन्होंने अपने पिता की अचानक मृत्यु के बाद राजनीति में प्रवेश किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख