राव इन्द्रजीत सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राव इन्द्रजीत सिंह
राव इन्द्रजीत सिंह
पूरा नाम राव इन्द्रजीत सिंह
जन्म 11 फ़रवरी, 1950
जन्म भूमि रेवाड़ी, हरियाणा
अभिभावक पिता- राव बीरेंद्र सिंह, माता- रानी चंद्रप्रभा
पति/पत्नी मनिता सिंह
संतान दो पुत्रियाँ
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
कार्य काल योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से

कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री- 30 मई, 2019 से
रसायन और उर्वरक मंत्री (राज्य)- 3 सितंबर, 2017 से 30 मई, 2019

शिक्षा बी.ए. और वकालत की डिग्री
विद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय
अन्य जानकारी राव इन्द्रजीत सिंह प्रफेशनल निशानेबाज़ रहे हैं। वह 1990 से लेकर 2003 तक इंडियन शूटिंग टीम का हिस्सा रहे और कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
अद्यतन‎

राव इन्द्रजीत सिंह (अंग्रेज़ी: Rao Inderjit Singh, जन्म- 11 फ़रवरी, 1950, रेवाड़ी, हरियाणा) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेन्द्र सिंह के पुत्र और स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के वंशज हैं। मोदी मंत्रिमंडल में उन्हें 'सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री' तथा 'रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री' बनाया गया था, किंतु 7 जुलाई, 2021 को मोदी मंत्रिमण्डल में विस्तार तथा फेरबदल के बाद राव इन्द्रजीत सिंह को 'सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री', 'योजना मंत्रालय' तथा 'कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय का राज्य मंत्री' बनाया गया है। जबकि 'रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री' का दायित्व उनसे वापस ले लिया गया है। राव इन्द्रजीत सिंह ने 1977 में हरियाणा से अपना राजनीतिक कॅरियर शुरू किया। 1998 में महिंद्रगढ़ से वह सांसद बने। फिर 2004 से भी चुने गए। वह 2009, 2014 और 2019 में गुड़गांव सीट से जीतकर संसद पहुंचे। 2014 से पहले राव इन्द्रजीत सिंह कांग्रेस के राजनेता रहे, लेकिन बाद में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

परिचय

गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह का जन्‍म 11 फ़रवरी, 1950 को हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ था। वह हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। उनकी माता का नाम रानी चंद्रप्रभा है। राव इन्द्रजीत सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और वकालत की डिग्री हासिल की है। सन 1977 से 1996 के बीच वह चार बार हरियाणा विधानसभा के सदस्‍य रह चुके हैं। मनिता सिंह उनकी पत्नी हैं और वे दो पुत्रियों के पिता हैं।

सन 1998 में राव इन्द्रजीत सिंह लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। 1998 से 1999 के मध्‍य वह केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी समिति के सदस्‍य रहे। 2004 में वह दूसरी बार लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए। 2004 से 2006 के मध्‍य राव इन्द्रजीत सिंह विदेशी मामलों के केंद्रीय राज्‍यमंत्री रहे। 2006 से 2009 तक रक्षा सामग्री निर्माण के केंद्रीय राज्‍यमंत्री रहे। 2009 के लोकसभा चुनावों में वह तीसरी बार चुने गए थे। 23 सितंबर, 2013 को उन्होंने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।[1]

राजनीतिक सफर

  1. राव इन्द्रजीत सिंह 1977 में पहली बार हरियाणा विधानसभा के लिये चुने गए थे। इसके बाद 1982, 1991, 2000 में विधायक बने।
  2. 1986-1987 तक हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) का पद संभाला।
  3. 1991-1996 में हरियाणा सरकार में पर्यावरण, वन और मेडिकल एंड तकनीकी शिक्षा के कैबिनेट मंत्री बने।
  4. 1998 में वह पहली बार 12वीं लोकसभा के लिए महेंन्द्रगढ़ से निर्वाचित हुए।
  5. 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और फिर लोकसभा पहुंचे।
  6. मई, 2004-2006 के बीच में वह विदेश राज्य मंत्री रहे। इसके बाद फ़रवरी 2006 से 2009 के बीच रक्षा राज्य मंत्री रहे।
  7. 2009 में 15वीं लोकसभा के चुनाव में तीसरी बार निर्वाचित हुए।
  8. 5 अप्रैल 2014 को लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
  9. 2014 में 16वीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा की टिकट पर चौथी बार चुनाव जीते और 27 मई, 2014 से 9 नवंबर, 2014 के बीच योजना (स्वतंत्र प्रभार), संख्यिकी एंव कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री के साथ रक्षा राज्य मंत्री का दायित्व संभाला। मंत्रीमंडल में फेरबदल के बाद संख्यिकी एंव कार्यक्रम क्रियान्वयन का मंत्रालय कम हुआ।
  10. जुलाई, 2016 से 3 सितंबर, 2017 के बीच राव इन्द्रजीत सिंह योजना (स्वतंत्र प्रभार), शहर विकास, आवास एवं गरीबी उन्मूलन के राज्य मंत्री रहे।[2]

कैबिनेट में क़द

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कैबिनेट में राव इन्द्रजीत सिंह का क़द बढ़ गया है। उन्हें इस बार केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) बनाया गया है। लोकसभा चुनाव, 2019 में राव इन्द्रजीत सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव को करारी शिकस्त दी और 3 लाख 86 हजार 256 वोटों के अंतर पर पराजित किया।

निशानेबाज़

राव इन्द्रजीत सिंह प्रफेशनल निशानेबाज़ रहे हैं। वह 1990 से लेकर 2003 तक इंडियन शूटिंग टीम का हिस्सा रहे और कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। इसके अतिरिक्त उनकी गोल्फ, तैराकी और टेनिस में भी काफ़ी रूचि है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. इंद्रजीत राव का का जीवन परिचय (हिंदी) samacharseva.com। अभिगमन तिथि: 30 मार्च, 2020।
  2. केंद्र में तीसरी बार मंत्री बने राव इंद्रजीत सिंह (हिंदी) livehindustan.com। अभिगमन तिथि: 30 मार्च, 2020।

संबंधित लेख

नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल

क्रमांक मंत्री नाम मंत्रालय
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी 1. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

2. परमाणु ऊर्जा विभाग
3. अंतरिक्ष विभाग
4. सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह 1. गृह मंत्रालय

2. सहकारिता मंत्रालय

3. नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
4. निर्मला सीतारमण 1. वित्त मंत्रालय

2. कारपोरेट कार्य मंत्रालय

5. नरेन्द्र सिंह तोमर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय
6. सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री
7. अर्जुन मुंडा जनजातीय कार्य मंत्री
8. स्मृति जुबिन ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री
9. पीयूष गोयल 1. कपड़ा मंत्रालय

2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
3. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

10. धर्मेन्द्र प्रधान 1. शिक्षा मंत्रालय

2. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

11. प्रह्लाद जोशी 1. संसदीय मामलों के मंत्री

2. कोयला मंत्रालय
3. खान मंत्रालय

12. नारायण तातू राणे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री
13. सर्बानन्द सोनोवाल 1. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय

2. आयुष मंत्रालय

14. मुख़्तार अब्बास नक़वी अल्पसंख्यक मंत्रालय
15. वीरेन्द्र कुमार खटीक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
16. गिरिराज सिंह 1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

2. पंचायती राज मंत्रालय

17. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्रालय
18. रामचंद्र प्रसाद सिंह इस्पात मंत्रालय
19. अश्विनी वैष्णव 1. रेल मंत्रालय

2. संचार मंत्रालय
3. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

20. पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
21. गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्रालय
22. किरण रिजिजू कानून और न्याय मंत्रालय
23. राजकुमार सिंह 1. विद्युत मंत्रालय

2. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

24. हरदीप सिंह पुरी 1. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

2. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

25. मनसुख मंडाविया 1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

2. रासायनिक उर्वरक मंत्रालय

26. भूपेन्द्र यादव 1. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

27. महेंद्र नाथ पाण्डेय भारी उद्योग मंत्रालय
28. पुरुषोत्तम रूपाला मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
29. जी. किशन रेड्डी 1. संस्कृति मंत्रालय

2. पर्यटन मंत्रालय
3. पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय

30. अनुराग ठाकुर 1.सूचना और प्रसारण मंत्रालय

2. युवा मामले और खेल मंत्रालय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. राव इन्द्रजीत सिंह 1. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. योजना मंत्रालय
3. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्रालय

2. जितेन्द्र सिंह (भाजपा) 1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
3. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री
4. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री
6. अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री
1. श्रीपद येस्सो नायक 1. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. फग्गन सिंह कुलस्ते 1. इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. प्रहलाद सिंह पटेल 1. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. अश्विनी कुमार चौबे 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. अर्जुन राम मेघवाल 1. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह 1. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री

7. कृष्ण पाल गुर्जर 1. विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. रावसाहेब दानवे 1. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री
3. खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. साध्वी निरंजन ज्योति 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

11. डॉ. संजीव कुमार बालयान पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. अनुप्रिया सिंह पटेल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. एस. पी. सिंह बघेल न्याय और कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. राजीव चंद्रशेखर 1. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. शोभा करंदलाजे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. भानु प्रताप सिंह वर्मा लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. दर्शना जरदोश 1. कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

20. वी. मुरलीधरन 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

21. मीनाक्षी लेखी 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

22. सोम प्रकाश वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
23. रेणुका सिंह सरुता आदिवासी मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. रामेश्वर तेली 1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

25. कैलाश चौधरी कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. अन्नपूर्णा देवी यादव शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. ए. नारायणस्वामी सामाजिक न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
28. कौशल किशोर शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. अजय भट्ट 1. रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

30. बी. एल. वर्मा 1. उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

31. अजय कुमार मिश्रा गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
32. देवुसिंह चौहान संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. भगवंत खुबा 1. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

34. कपिल पाटिल पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
35. प्रतिमा भौमिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. सुभाष सरकार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
37. डॉ. भागवत किशनराव कराड वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
38. राजकुमार रंजन सिंह 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

39. डॉ. भारती प्रवीण पवार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
40. बिश्वेश्वर टुडू 1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

41. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
42. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई 1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री

43. जॉन बारला अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री
44. एल. मुरुगन 1. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री

45. निसिथ प्रमाणिक 1. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

पंद्रहवीं लोकसभा सांसद