8 जनवरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 8 जनवरी वर्ष का 8 वाँ दिन है। साल में अभी और 357 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 358 दिन)

8 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाहरी अंतरिक्ष सहयोग के लिए भारत और मंगोलिया के बीच हस्ताक्षरित समझौते को मंजूरी दी।
    • भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 'भारत में ई-कॉमर्स पर बाज़ार अध्ययन: महत्‍वपूर्ण निष्‍कर्ष और अवलोकन' शीर्षक वाली एक रिपोर्ट जारी की। सीसीआई द्वारा भारत में ई-कॉमर्स पर बाजार अध्‍ययन की शुरुआत अप्रैल 2019 में की गई थी।
    • टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने वाई-फाई कॉलिंग को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। यह सर्विस किसी भी वाई-फाई पर और भारत में प्रत्येक जगह काम करेगी।
  • 2017 - इजरायल के यरुशलम में ट्रक से हमले में कम से कम 4 सैनिकों की मौत, 15 घायल।
  • 2009 - पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।
    • कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकम्प में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए।
  • 2008 -
    • केन्द्र सरकार ने अरुण रामनाथन को वित्तीय क्षेत्र का सचिव नियुक्त किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 6ठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
    • उपन्यासकार व पत्रकार मैक्डोनाल्ड फ़्रेजर का निधन।
  • 2003 - श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।
  • 2001 - आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल, भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वियतनाम व इंडोनेशिया की सात दिवसीय यात्रा पर वियतनाम पहुँचे, भारत-वियतनाम ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये, घाना में जैसी रालिंग्स का दो दशक पुराना शासन समाप्त, जॉन कुफारे राष्ट्रपति बने।
  • 1996 - फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ़्रांस्वा मितरां का 79 वर्ष की आयु में पेरिस में देहान्त।
  • 1995 - समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी और राम मनोहर लोहिया तथा जयप्रकाश नारायण के निकट सहयोगी रहे मधु लिमये का निधन।
  • 1929 - नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफाेन संपर्क स्थापित।
  • 1952 - जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।
  • 1800 - आस्ट्रिया ने फ्रांस को दूसरी बार हराया।
  • 1790 - अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया।
  • 1026- सुल्तान महमूद ग़ज़नवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया।

8 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

8 जनवरी को हुए निधन

  • 1984 - पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय।
  • 1955 - मधु लिमये - भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी आंदोलन के नेताओं में से एक थे।
  • 1941 - प्रणवानंदा महाराज - भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी।
  • 1884 - केशव चन्द्र सेन - एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक, जो 'ब्रह्म समाज' के संस्थापकों में से एक थे।

8 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस।

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख