एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

बी. जी. रेड्डी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
दिनेश (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:27, 6 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('thumb|200px|बी. जी. रेड्डी '''बी. जी. रेड्डी'''...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
बी. जी. रेड्डी

बी. जी. रेड्डी (अंग्रेज़ी: B. G. Reddy, जन्म- 5 अगस्त 1907; मृत्यु- 9 मार्च 1997) मद्रास विधान सभा के सदस्य थे। जो सन 1967 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने। इनका पूरा नाम बेज़वाडा गोपाला रेड्डी था।[1]

  • श्री गोपाला रेड्डी ने अपनी उच्च शिक्षा शान्ति निकेतन से प्राप्त की।
  • 1937 में वे मद्रास विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए।
  • मद्रास की प्रथम कांग्रेस मंत्रीमण्डल में उन्हें मंत्री नियुक्त किया गया।
  • 1939 में उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
  • 1946 में वे मद्रास विधानसभा के सदस्य पुनः निर्वाचित हुए और वे 1947 में वित्तमंत्री बनाये गये।
  • 1948 में वे राज्य विधानसभा के नेता सदन निर्वाचित हुए।
  • 1953 में उन्हें आन्ध्र प्रदेश काँग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 1955 में वे आन्ध्रा विधान सभा के अध्यक्ष दो क्षेत्रों से निर्वाचित हुए।
  • वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और राज्य के पुर्नगठन होने तक वे इस पद पर बने रहे।
  • 1958 में उन्हें भारत सरकार का आर्थिक मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया।
  • 1958 में ही वे राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए।
  • 1962 में उन्हें निर्माण, आवास एवं आपूर्ति मंत्री नियुक्त किया गया।
  • 1962 से 1963 तक वे सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे।
  • 1 मई 1967 को उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल 1 मई 1967-1 जुलाई 1972 रहा।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. डा. बी. गोपाला रेड्डी (हिंदी) upgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 06 अक्टूबर, 2016।

संबंधित लेख