भैंस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
स्नेहा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:07, 22 मार्च 2012 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} {{tocright}} '''भैंस''' (''ब्यूबेलस ब्यूबेलिस''), यह गो...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

भैंस (ब्यूबेलस ब्यूबेलिस), यह गोवंश (बोविडी) का जुगाली करने वाला स्तनपायी प्राणी है। भैंस को प्राचीन समय से ही एशिया में पालतू बना लिया गया था।

लक्षण

बड़े और भारी शरीर वाले इस जानवर की ऊँचाई कंधे तक 1.5 से 1.8 मीटर या इससे अधिक, लंबाई 2.4 से 2.8 मीटर और वज़न लगभग 1000 किग्रा तक होता है। इसका शरीर धूसर काले या गहरे भूरे रंग का होता है और इसके शरीर पर बहुत कम बाल होते हैं तथा इसके 2 मीटर तक लंबे सींग पीछे की ओर निकले तथा ऊपर मुड़े होते है।

प्रजातियाँ

भैंस की मुख्यतः दो क़िस्मे हैं, दक्षिण चीन और दक्षिण-पूर्ण एशिया के धान की खेती वाले इलाकों में पाई जाने वाली दलदली क्षेत्र की भैंस मुख्यतः भारवाही पशु है; इसका दूध कम ही निकाला जाता है, लेकिन काम करने की आयु समाप्त होने पर इसका मांस खाने के काम आता है। दूसरी क़िस्म नदी क्षेत्र वाली भैंस है, जिसे भारत, पाकिस्तान, दक्षिण पूर्व एशिया और और मिस्र में मुख्यतः दुग्ध उत्पादन के लिए पाला जाता है और मांस एवं भारवहन के लिए भी इसका उपयोग होता है। नम जलवायु और जलाक्रांत क्षेत्रों में काम करने के लिए भैंस उपयुक्त जानवर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख