सर्वपल्ली राधाकृष्णन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:52, 18 जुलाई 2010 का अवतरण (''''डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन''' <br /> जन्म- 5 सितम्बर 1888 - 17 अप्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
जन्म- 5 सितम्बर 1888 - 17 अप्रैल 1975

कार्यकाल 13 मई 1962 - 13 मई 1967

  • डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर 1888 को दक्षिण भारत के तिरूतनी नाम के एक गाँव में हुआ था। यह चेन्नई से लगभग 64 कि॰मी॰ उत्तर पूर्व नें स्थित है।
  • सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति और भारतीय गणराज्य के द्वितीय राष्ट्रपति बने।
  • उनका जन्मदिवस 5 सितम्बर आज भी पूरा राष्ट्र 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाता है।
  • सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन 17 अप्रैल 1975 को हुआ था।

जीवन परिचय

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के ज्ञानी, एक महान शिक्षाविद, महान दार्शनिक, महान वक्ता होने के साथ ही साथ विज्ञानी हिंदू विचारक थे। स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने थे। डॉक्टर राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 वर्ष एक शिक्षक के रूप मे व्ययतीत किए थे। वह एक आदर्श शिक्षक थे। अपना जन्म दिन 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाने की उनकी इच्छा को सारा देश 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मना कर पूरा करता है।

शिक्षा

वह बचपन से ही मेधावी थे। उन्होंने दर्शन शास्त्र में एम.ए. किया और सन 1916 में मद्रास रेजीडेंसी कॉलेज में दर्शनशास्त्र के सहायक प्राध्यापक नियुक्त हुए। वह प्राध्यापक भी रहे। डॉ. राधाकृष्णन ने अपने लेखों और भाषणों के माध्यम से विश्व को भारतीय दर्शन शास्त्र से परिचित कराया। सारे विश्व में उनके लेखों की प्रशंसा की गई।

मानद उपाधियाँ

डॉ. राधाकृष्णन तुलनात्मक धर्मशास्त्र पर भाषण देने के लिए शिकागो विश्वविद्यालय द्वारा आमंत्रित किये गये। वह भारतीय दर्शन शास्त्र परिषद के अध्यक्ष भी रहे। भारतीय विश्वविद्यालयों के अतिरिक्त कोलंबो एवं लंदन विश्वविद्यालय ने भी उन्हें अपनी अपनी मानद उपाधियों से उन्हें सम्मानित किया। विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी वह सदैव अपने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना बढ़ाते रहते थे।

जीवन दर्शन

डॉक्टर राधाकृष्णन समूचे विश्व को एक विद्यालय मानते थे। उनका मानना था कि शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है। अत: विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा का प्रबंधन करना चाहिए। ब्रिटेन के एडिनबरा विश्वविद्यालय में दिये अपने भाषण में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था कि 'मानव को एक होना चाहिए। मानव इतिहास का संपूर्ण लक्ष्य मानव जाति की मुक्ति है। जब देशों की नीतियों का आधार पूरे विश्व में शांति की स्थापना का प्रयत्न हो।' डॉ. राधाकृष्णन अपनी बुद्धि से पूर्ण व्याख्याओं, आनंददायक अभिव्यक्ति और हल्की गुदगुदाने वाली कहानियों से छात्रों को मंत्रमुग्ध कर देते थे। उच्च नैतिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारने की प्रेरणा वह अपने छात्रों को देते थे। वह जिस भी विषय को पढ़ाते थे, पहले स्वयं उसका गहन अध्ययन करते थे। दर्शन जैसे गंभीर विषय को भी वह अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे।

महत्वपूर्ण पद

  • डॉ. राधाकृष्णन ने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे पेरिस में यूनेस्को नामक संस्था की कार्यसमि‍ति के अध्यक्ष भी रहे। यह संस्था 'संयुक्त राष्ट्र संघ' का एक अंग है और पूरे विश्व के लोगों की भलाई के लिए अनेक कार्य करती है।
  • डॉ. राधाकृष्णन सन 1949 से सन 1952 तक रूस की राजधानी मास्को में भारत के राजदूत पद पर रहे। भारत रूस की मित्रता बढ़ाने में उनका भारी योगदान रहा था।

भारत के उपराष्ट्रपति

सन 1952 में वे भारत के उपराष्ट्रपति बनाए गए।

भारत के राष्ट्रपति

13 मई, 1962 में वह भारत के द्वितीय राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति बनने के बाद कुछ शिष्य और प्रशंसक उनके पास गए और उन्होंने निवेदन किया था कि वे उनका जन्मदिन 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाना चाहते हैं। डॉक्टर राधाकृष्णन ने कहा, 'मेरा जन्मदिन 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाने के आपके निश्चय से मैं स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करूँगा।' तभी से 5 सितंबर देश भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सन 1967 तक राष्ट्रपति के रूप में वह देश की सेवा करते रहे।

भारत रत्न

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने महान दार्शनिक शिक्षाविद और लेखक डॉ. राधाकृष्णन को देश का सर्वोच्च अलंकरण भारत रत्न प्रदान किया।

योगदान

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन का अमूल्य योगदान अविस्मरणीय है व सदैव रहेगा। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वह एक विद्वान, शिक्षक, वक्ता, प्रशासक, राजनयिक, देशभक्त और शिक्षा शास्त्री थे। अपने जीवन में अनेक उच्च पदों पर रहते हुए भी वह शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहे। उनका कहना था कि यदि शिक्षा सही प्रकार से दी जाए तो समाज से अनेक बुराइयों को मिटाया जा सकता है।

निधन

17 अप्रैल 1975 को सर्वपल्ली डॉ॰ राधाकृष्णन का निधन हुआ। देश के लिए यह अपूर्णीय क्षति थी।

डॉ. राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक, शिक्षाविद और लेखक थे। वे जीवन भर स्वयं को शिक्षक मानते रहे। उन्होंने अपना जन्मदिवस शिक्षकों के लिए समर्पित किया, इसलिए 5 सितंबर सारे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सम्बंधित लिंक