कर्णवास
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:06, 7 जुलाई 2014 का अवतरण
कर्णवास एक ऐतिहासिक शहर है, जो उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के निकट स्थित है। यह गंगा नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन तीर्थ स्थान है।[1]
- प्राचीन समय में इस क्षेत्र को 'भृगुक्षेत्र' कहा जाता था।
- महाभारत के प्रसिद्ध दानवीर तथा योद्धा कर्ण का इस स्थान से संबंध बताया जाता है। इसका नामकरण कर्ण के नाम पर ही किया गया है।
- कर्णवास के निकट 'बुधोही' नामक स्थान पर बुद्ध ने कुछ दिन तपस्या की थी।
- एक अन्य किंवदंती के अनुसार कर्णवास को उज्जयिनी के विक्रमादित्य के समकालीन किसी राजा कर्ण ने बसाया था।
- पर्यटक यहां महाभारत काल के देवी कल्याणी मंदिर भी घूम सकते हैं।
- कर्णवास बुलंदशहर से ज्यादा दूर नहीं हैं और ऑटो रिक्शा व टैक्सी के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
|
|
|
|
|