प्रियंका सिंह रावत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:56, 11 फ़रवरी 2019 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
प्रियंका सिंह रावत
प्रियंका सिंह रावत
पूरा नाम प्रियंका सिंह रावत
जन्म 7 अगस्त 1985
जन्म भूमि बरेली, उत्तरप्रदेश
अभिभावक उत्तम राम, प्रभा सिंह
पति/पत्नी रघुनाथ सिंह रावत
संतान दो पुत्रियाँ
नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
अद्यतन‎


प्रियंका सिंह रावत (अंग्रेज़ी:Priyanka Singh Rawat, जन्म: 7 अगस्त 1985, बरेली, उत्तरप्रदेश) भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की बाराबंकी सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया था। प्रियंका सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय राजनेता हैं और बाराबंकी में "जिजी" के नाम से लोकप्रिय हैं। वह एक युवा और फायरब्रांड राजनेता हैं। वह 16वीं लोकसभा में चौथी सबसे कम उम्र की सदस्य हैं।

परिचय

प्रियंका सिंह रावत के पिता उत्तम राम यू.पी. पीसीएस के एक अधिकारी थे और कुछ साल पहले ब्लॉक विकास अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। उत्तमराम एक पीसीएस अधिकारी थे, फिर भी मायावती के साथ उनके सहयोग के कारण उनकी राजनीति की दुनिया में अच्छी पकड़ थी। इनकी माता का नाम प्रभा सिंह है।

शिक्षा

प्रियंका सिंह रावत ने राजनीति विज्ञान में एम.ए. किया है, साथ ही मास कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। उन्होंने बरेली के एम.जे.पी. रुहेलखंड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। प्रियंका सिंह रावत अपने स्कूल के दिनों से ही एक अच्छी छात्र थी।

विवाह

उन्होंने 5 दिसंबर, 2007 को शादी कर ली थी। उनकी शादी साल 2007 बैच के आईएएस अधिकारी श्री रघुनाथ से हुई थी। इनकी दो बेटियां हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख