आर. गुंडु राव

आर. गुंडु राव (अंग्रेज़ी: R. Gundu Rao, जन्म- 8 अप्रॅल 1937; मृत्यु- 22 अगस्त 1993, लंदन) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री थे। वह 12 जनवरी 1980 से 6 जनवरी 1983 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। गुंडू राव 1980 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनकर अपने राजनीतिक जीवन के शिखर पर पहुंचे। हालांकि उन्हें एक कुशल प्रशासक माना जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी रंगीन प्रवृत्ति के लिए जाने जाते थे। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के कई वर्षों बाद, श्री गुंडू राव ने संसदीय चुनाव लड़ा। वे 1989 से 1991 तक बैंगलोर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे। उन्होंने राज्य में कई मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी और मैसूर में कला मंदिर की स्थापना के पीछे भी उनकी ही भूमिका थी।
परिचय
आर गुंडू राव कर्नाटक के कोडागु क्षेत्र के रहने वाले थे। 1936 में एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे, आर गुंडू राव के पिता कुशलनगर के एक स्थानीय स्कूल के प्रधानाध्यापक थे। युवा गुंडू राव ने अपनी स्कूली शिक्षा कुशलनगर में ही पूरी की। उन्हें एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जाता था और उन्होंने बैडमिंटन में अपनी प्रतिभा के दम पर स्थानीय प्रतियोगिताओं में कई ट्रॉफी जीतीं।
राजनीति में प्रवेश
गुंडू राव ने राजनीति में अपना पहला कदम कुशलनगर नगरपालिका अध्यक्ष बनने के बाद रखा। हालाँकि, उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएँ व्यापक होती गईं और जल्द ही उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा। वे दो बार विधायक चुने गए और 1972 तथा 1978 में सोमवारपेट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
प्रशासनिक और राजनीतिक उपलब्धियाँ
- गुंडू राव को बैंगलोर को एक प्रसिद्ध स्थल देने का श्रेय दिया जा सकता है। केम्पे गौड़ा बस स्टेशन के निर्माण के पीछे उनका ही दिमाग था। अपनी अनूठी डिज़ाइन और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ाव के कारण यह बस स्टेशन आज भी शहर की एक चर्चित विशेषता है।
- उन्होंने राज्य में कई मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी और मैसूर में कला मंदिर की स्थापना के पीछे भी उनकी ही भूमिका थी।
निधन
पूर्व मुख्यमंत्री का निधन बहुत कम उम्र में हो गया था। उन्हें ल्यूकेमिया रोग हो गया था और 22 अगस्त 1993 को लंदन में 57 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
|
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कडियाँ
संबंधित लेख
| क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |




























