नाना पाटेकर की प्रमुख फ़िल्में
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
नाना पाटेकर विषय सूची
नाना पाटेकर की प्रमुख फ़िल्में
| |
| पूरा नाम | विश्वनाथ नाना पाटेकर |
| प्रसिद्ध नाम | नाना पाटेकर |
| अन्य नाम | नाना |
| जन्म | 1 जनवरी, 1951 |
| जन्म भूमि | मुरुड-जंजिरा, महाराष्ट्र |
| अभिभावक | दिनकर पाटेकर और संजनाबाई पाटेकर |
| पति/पत्नी | नीलकंठी पाटेकर |
| संतान | मल्हार पाटेकर |
| कर्म भूमि | मुम्बई |
| कर्म-क्षेत्र | सिनेमा जगत |
| मुख्य फ़िल्में | 'परिंदा', 'अंगार', 'क्रान्तिवीर', 'तिरंगा', 'अभय', 'अग्नि साक्षी', 'खामोशी', 'वजूद', 'ब्लफ़मास्टर', 'टैक्सी न. 9 2 11', 'राजनीति', 'वेलकम', 'अब तक छप्पन', 'द अटैक्स ऑफ़ 26/11' आदि |
| शिक्षा | स्नातक |
| पुरस्कार-उपाधि | पद्म श्री (2013) |
| विशेष योगदान | नाना पाटेकर ने अपने साथी मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर “नाम फाउंडेशन” की स्थापना की, जो किसानों की मदद करती है। |
| नागरिकता | भारतीय |
| अन्य जानकारी | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ खलनायक की श्रेणी में फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड जीतने वाले वे एकमात्र अभिनेता हैं। |
| अद्यतन | 18:08, 21 दिसम्बर 2017 (IST)
|
नाना पाटेकर ने कई मराठी नाटकों और फ़िल्मों में भी काम किया। कुछ फ़िल्मों जैसे 'आंच' (2003), 'वजूद' (1998), और 'यशवंत' (1997) में नाना ने पार्श्व गायक का काम भी किया है। नाना पाटेकर को उनके सशक्त अभिनय के कारण 26 जनवरी, 2013 को प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।
प्रमुख फ़िल्में
नाना पाटेकर की फ़िल्मों में शुरुआत 1974 में मुज़्ज़फ़र अली द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'गमन' से हुई। इसके बाद उन्होंने 'मोहरे' (1987), 'सलाम बॉम्बे' (1988), 'परिंदा' 1989, 'अंगार', 'क्रान्तिवीर', 'अभय', 'अग्नी साक्षी', 'खामोशी' और 'वजूद' फ़िल्में की। इनकी कुछ जानी मानी फ़िल्में 'ब्लफ़मास्टर', 'टैक्सी न. 9 2 11', 'राजनीति', 'यहाँ के हम सिकन्दर', 'इट्स माय लाइफ', 'द अटैक्स ऑफ़ 26/11', 'हु तु तू', 'अब तक छप्पन' और 'अब तक छप्पन 2' में काम किया।[1]
| क्र. सं. | फ़िल्म | वर्ष |
|---|---|---|
| 1 | गमन | 1978 |
| 2 | सिंहासन | 1979 |
| 3 | मोहरे | 1987 |
| 4 | अँधा युद्ध | 1987 |
| 5 | सलाम बॉम्बे | 1988 |
| 6 | परिंदा | 1990 |
| 7 | प्रहार | 1991 |
| 8 | तिरंगा | 1992 |
| 9 | अंगार | 1992 |
| 10 | क्रांतिवीर | 1994 |
| 11 | हम दोनों | 1995 |
| 12 | अग्नी साक्षी | 1996 |
| 13 | खामोशी | 1996 |
| 14 | ग़ुलाम-ए-मुस्तफ़ा | 1997 |
| 15 | यशवंत | 1997 |
| 16 | वजूद | 1998 |
| 17 | हु तु तू | 1999 |
| 18 | कोहराम | 1999 |
| 19 | शक्ति: द पावर | 2002 |
| 20 | अब तक छप्पन | 2004 |
| 21 | अपहरण | 2005 |
| 22 | ब्लफमास्टर | 2005 |
| 23 | टैक्सी न. 9 2 11 | 2006 |
| 24 | वेलकम | 2007 |
| 25 | यहाँ के हम सिकन्दर | 2008 |
| 26 | पाठशाला | 2010 |
| 27 | राजनीति | 2010 |
| 28 | द अटैक्स ऑफ़ 26/11 | 2013 |
| 29 | इट्स माय लाइफ | 2013 |
| 30 | वेलकम बैक | 2015 |
| 31 | अब तक छप्पन 2 | 2015 |
|
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ नाना पाटेकर (हिंदी) gajabkhabar.com। अभिगमन तिथि: 20 जुलाई, 2017।
संबंधित लेख
नाना पाटेकर विषय सूची
