रवि नाइक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
रवि नाईक

रवि सीताराम नाईक (अंग्रेज़ी: Ravi Sitaram Naik, जन्म- 6 जनवरी, 1951[1]; मृत्यु- 15 अक्टूबर 2025, गोवा ) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गोवा के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री रहे। रवि नाइक 25 जनवरी, 1991 से 18 मई, 1993 तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे। रवि नाइक ने गोवा की राजनीति में एक लंबा और प्रभावशाली करियर बनाया। वह सात बार विधायक रहे, जिनमें से छह बार उन्होंने पोंडा विधानसभा क्षेत्र और एक बार मरकाइम विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने विभिन्न पार्टियों जैसे महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के लिए काम किया।

राजनीतिक सफर

रवि नाइक ने अपने राजनीतिक करियर का प्रारम्भ पोंडा नगर परिषद के पार्षद के रूप में की थी। 1984 में पहली बार विधायक बने और 1991 में गोवा के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने दशकों तक राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाई। नाइक महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP), कांग्रेस और भाजपा सहित कई दलों के उम्मीदवार के रूप में सात बार (छह बार पोंडा विधानसभा क्षेत्र से और एक बार मरकाइम विधानसभा क्षेत्र से) विधायक रहे। वह पहली बार 1984 में एमजीपी के टिकट पर पोंडा विधानसभा क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और 1989 में उन्होंने मरकाइम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। नाइक 1999, 2002, 2007 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर और 2022 में भाजपा के टिकट पर पोंडा विधानसभा क्षेत्र से लगातार निर्वाचित हुए। नाइक दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

पहली बार उन्होंने जनवरी 1991 से मई 1993 तक प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चे की गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया। वह 1994 में गोवा के सबसे कम समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बने। उनका कार्यकाल उस वर्ष दो अप्रैल से आठ अप्रैल तक केवल छह दिनों का रहा। नाइक 1998 में उत्तरी गोवा से संसद सदस्य भी थे।

गोवा के विकास में योगदान

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त नाइक ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। कृषि मंत्री के रूप में उन्होंने ग्रामीण विकास और किसानों के सशक्तिकरण में भी योगदान दिया। उनके कार्यकाल को विकास के लिए याद किया जाता है। चार दशकों से अधिक लंबे राजनीतिक जीवन में रवि नाइक ने गोवा की राजनीति को एक नई दिशा दी।

नाइक को 'एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक' के रूप में याद किया, जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाने में योगदान दिया। नाइक वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे।

निधन

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कृषि मंत्री रवि नाइक का 79 वर्ष की उम्र में 15 अक्टूबर 2025 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। नाइक का गोवा की राजनीति और विकास में अहम योगदान रहा।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. Personal Life & Political Career (हिंदी) myvotemyindia.in। अभिगमन तिथि: 03 मार्च, 2020।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022