लोकटक झील
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
लोकटक झील
| |
| नाम | लोकटक झील |
| प्रकार | प्राकृतिक जल |
| देश | भारत |
| राज्य | मणिपुर |
| नगर/ज़िला | बिष्णुपुर |
| निर्देशांक | उत्तर- 24° 33' 0.00", पूर्व- 93° 47' 0.00" |
| अधिकतम लंबाई | 35 किमी (लगभग) |
| अधिकतम गहराई | 4.6 मीटर (लगभग) |
| अधिकतम चौड़ाई | 13 किमी (लगभग) |
| सतह की ऊँचाई | 768.5 मीटर (लगभग) |
| गूगल मानचित्र | गूगल मानचित्र |
| प्रसिद्धि | लोकटक झील विश्व में तैरती झील के नाम से विख्यात है। |
| अन्य जानकारी | इस झील में जल-विद्युत का उत्पादन किया जाता है। चारों ओर से छोटी-छोटी नदियाँ अपना पानी लोकटक में गिराती हैं, जिसके कारण इसकी गहराई तथा साबरमती नदियाँ इसमें अपना मुहाना बनाती हैं। |
| अद्यतन | 13:25, 24 दिसम्बर 2011 (IST)
|
लोकटक झील मणिपुर में स्थित पूर्वोत्तर भारत की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है। इस झील में जल-विद्युत का उत्पादन किया जाता है। चारों ओर से छोटी-छोटी नदियाँ अपना पानी लोकटक में गिराती हैं, जिसके कारण इसकी गहराई तथा साबरमती नदियाँ इसमें अपना मुहाना बनाती हैं।
- यह झील मणिपुर में खूगा नदी के पास स्थित है।
- लोकटक झील देखने में बहुत ख़ूबसूरत है।
- लोकटक झील विश्व में तैरती झील के नाम से विख्यात है।
- इस झील में घनी जलीय घास के बड़े-बड़े हिस्से तैरते रहते हैं जिन्हें फुमडी के नाम से जाना जाता है।
- इन तैरती वनस्पतियों के कारण लोकटक झील को तैरती झील कहा जाता है।
- जलीय घास के ये हिस्से इतने बड़े होते है कि झील में बसने वाले मछुआरे उसमें अपनी झोपड़ी बना कर रहते हैं।[1]
|
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ मणिपुर की लोकटक झील, गोल घेरों वाली तैरती फुमडियाँ और संगाई हिरण (हिन्दी) मुसाफ़िर हूँ यारों। अभिगमन तिथि: 31 अगस्त, 2011।
