सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार
सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार भारत के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। यह एक महत्त्वपूर्ण साहित्यिक सम्मान है, जो हिन्दी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिये 'केन्द्रीय हिन्दी संस्थान' द्वारा प्रदान किया जाता है। यह हिन्दी सेवी सम्मान है, जो कई हिन्दी विशेषज्ञों को उनके हिन्दी के प्रचार-प्रसार में विशिष्ट योगदान के लिये दिया जाता है। यह पुरस्कार भारत के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। यह भारत का प्रमुख साहित्यिक सम्मान है, जो कई विशेषज्ञों को हिंदी के प्रचार-प्रसार में उनकी अमूल्य सेवा और योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार स्वतंत्रता सेनानी 'सुब्रह्मण्यम भारती' की स्मृति में प्रदान किया जाता है, जो देश की आज़ादी के सिपाही होने के साथ-साथ एक अच्छे साहित्यकार भी थे। 'सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार' सृजनात्मक और आलोचनात्मक लेखन कार्य के लिए दिया जाता है। इसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति को पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रुपये की राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जाती है। प्रतिवर्ष यह पुरस्कार दो लोगों को प्रदान किया जाता है।
| क्रम | नाम | क्रम | नाम |
|---|---|---|---|
| वर्ष 1989 | |||
| 1 | डॉ. प्रभाकर माचवे | 5 | प्रो. राम सिंह तोमर |
| 2 | डॉ. व्रजेश्वर वर्मा | 6 | डॉ. भक्त दर्शन |
| 3 | डॉ. हरदेव बाहरी | 7 | डॉ. पी. गोपाल शर्मा |
| 4 | डॉ. ना. नागप्पा | 8 | मंगलनाथ सिंह |
| वर्ष 1990 | |||
| 9 | आचार्य देवेन्द्र नाथ शर्मा | 10 | डॉ. रमानाथ सहाय |
| वर्ष 1991 | |||
| 11 | डॉ. शिवमंगल सिंह 'सुमन' | 13 | शिवानी |
| 12 | डॉ. न. वी. राजगापोलन | ||
| वर्ष 1992 | |||
| 14 | विनय मोहन शर्मा | 15 | नागार्जुन |
| वर्ष 1993 | |||
| 16 | नज़ीर बनारसी | 17 | रामेश्वर शुक्ल 'अचल' |
| वर्ष 1994 | |||
| 18 | डॉ. कैलाश चन्द्र भाटिया | 19 | डॉ. अंबा शंकर नागर |
| वर्ष 1995 | |||
| 20 | प्रो. कल्याणमल लोढ़ा | 21 | हनुमच्छास्त्री अयाचित |
| वर्ष 1996 | |||
| 22 | नागेश्वर सुन्दरम् | 23 | प्रो. जी. सुन्दर रेड्डी |
| वर्ष 1997 | |||
| 24 | डॉ. नज़ीर मुहम्मद | 25 | डॉ. लक्ष्मीनारायण दुबे |
| वर्ष 1998 | |||
| 26 | डॉ. राम विलास शर्मा | 27 | डॉ. विजयेन्द्र स्नातक |
| वर्ष 1999 | |||
| 28 | अरविन्द कुमार | 29 | डॉ. महीप सिंह |
| वर्ष 2000 | |||
| 30 | तारा पांडे | 31 | डॉ. कुमार विमल |
| वर्ष 2001 | |||
| 32 | गोविन्द मिश्र | 34 | कृष्ण बल्लभ द्विवेदी |
| 33 | डॉ. कन्हैया सिंह | ||
| वर्ष 2002 | |||
| 35 | मनु शर्मा | 36 | धर्मपाल मैनी |
| वर्ष 2003 | |||
| 37 | मैनेजर पाण्डेय | 38 | विष्णुचंद्र शर्मा |
| वर्ष 2004 | |||
| 39 | विजेंद्र नारायण सिंह | 40 | ऋतुराज |
| वर्ष 2005 | |||
| 41 | मंजूर एहतेशाम | 42 | कृष्णदत्त पालीवाल |
| वर्ष 2006 | |||
| 43 | कमला प्रसाद | 44 | सूरजपाल चौहान |
| वर्ष 2007 | |||
| 45 | प्रो. निर्मला जैन | 46 | प्रो. नंदकिशोर नवल |
| वर्ष 2008 | |||
| 47 | डॉ. नंदकिशोर आचार्य | 48 | डॉ. विजय बहादुर सिंह |
| वर्ष 2009 | |||
| 49 | अजित कुमार | 50 | गोपाल चतुर्वेदी |
| वर्ष 2010 | |||
| 51 | सुधीश पचौरी | 51 | श्याम सुंदर दुबे |
| वर्ष 2011 | |||
| 53 | दिलीप सिंह | 54 | नित्यानंद तिवारी |
|
|
|
|
|
|