बिन्देश्वरी दुबे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(Bindeshwari Dubey से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
बिन्देश्वरी दुबे
बिन्देश्वरी दुबे
बिन्देश्वरी दुबे
पूरा नाम बिन्देश्वरी दुबे
जन्म 14 जनवरी, 1921
जन्म भूमि महुआँव, भोजपुर, बिहार
मृत्यु 20 जनवरी, 1993
मृत्यु स्थान लेडी वेलिंगटन हॉस्पिटल, चेन्नई
पति/पत्नी शिव शक्ति देवी
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद मुख्यमंत्री, बिहार- 12 मार्च 1985 से 13 फ़रवरी 1988

कानून एवं न्याय मंत्री- 14 फ़रवरी 1988 - 26 जून 1988
श्रम एवं रोजगार मंत्री- 26 जून 1988 - 1 दिसम्बर 1989
अध्यक्ष, इंटक- मई 1984 - मार्च 1985

विद्यालय शिव शक्ति देवी
अन्य जानकारी दूबे सरकार ने 1985-88 के लगभग तीन साल के अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान अनेकों कीर्तिमान बनाए, जो अपने समय तक सर्वोच्च रहे।

बिन्देश्वरी दुबे (अंग्रेज़ी: Bindeshwari Dubey, जन्म- 14 जनवरी, 1921; मृत्यु- 20 जनवरी, 1993) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे। वह 12 मार्च 1985 से 13 फ़रवरी 1988 बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बिन्देश्वरी दुबे इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष आदि भी रहे। इससे पूर्व वह अखंड बिहार सरकार में शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे। 1980 से 1984 तक बिन्देश्वरी दुबे सातवीं लोकसभा के सदस्य, 1988 से 1993 तक राज्यसभा के सदस्य तथा छह बार विधान सभा के सदस्य रहे।


  • बिन्देश्वरी दुबे ने जिस समय मुख्यमंत्री का कार्यभार अंगीकृत किया, उस समय बिहार देश के सर्वाधिक पिछड़े राज्यों में एक था।
  • उनका नाम कृष्ण सिंह एवं नितीश कुमार के साथ बिहार के श्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में लिया जाता है।
  • दूबे सरकार ने 1985-88 के लगभग तीन साल के अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान अनेकों कीर्तिमान बनाए जो न सिर्फ़ अपने समय तक सर्वोच्च रहे बल्कि कुछ तो आगे के बीसों साल तक तोड़े न जा सके और कुछ तो आज तक के सर्वोच्च हैं।
  • बिन्देश्वरी दूबे ने स्वतंत्रता आंदोलन के ही दौरान 1944 में जेल से छूटने के बाद अपनी आजीविका के लिए दक्षिण बिहार के बेरमो में चंचनी और थापर जैसी कोलियरियों में नौकरी कर ली। वे कोलियरियों में मजदूरों के शोषण के खिलाफ आवाज़ प्रबंधन के समक्ष उठाने लगे। कुछ समय के पश्चात् उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।
  • सर्वप्रथम् उन्होंने ट्रेड यूनियन ऐक्टिविटी एक ब्रिटिश मैनेजर द्वारा चलाई जा रही 'सर लिन्सन पैकिन्सन ऐन्ड कं.' से शुरू की। तत्पश्चात बिन्देश्वरी सिंह ने उन्हें कोलियरी मजदूर संघ की ढोरी शाखा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
  • सन 1951 में उन्हें इंटक से संबद्ध कोलियरी मजदूर संघ का राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022