जोन्हा जलप्रपात

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(Jonha Falls से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
जोन्हा जलप्रपात, राँची

जोन्हा जलप्रपात झारखण्ड की राजधानी राँची से 40 कि.मी. दूर टाटा-राँची मार्ग पर 'तईमारा' नामक गाँव के निकट स्थित है। यहाँ भगवान गौतम बुद्ध की एक प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जिसके चलते इसे 'गौतम धारा' भी कहा जाता है।

  • राँची-मूरी मार्ग से दक्षिण में स्थित यह प्रपात भी राँची पठार की भ्रंश रेखा पर निर्मित है।
  • इस जलप्रपात की ऊंचाई लगभग 150 फीट है।
  • जोन्हा प्रपात राढू नदी पर स्थित है। इसके पास में ही 'सीताधारी' नामक एक छोटा प्रपात भी है।
  • जलप्रपात हर दिन पर्यटकों की भीड़ से चहल-पहल भरा रहता है।
  • जोन्हा जलप्रपात पर बुद्ध का प्रसिद्ध मंदिर है और पर्यटक भगवान बुद्ध के मन्दिर के दर्शन के लिए भी जाते है।
  • इसके आस-पास का नज़ारा भी बहुत ख़ूबसूरत है, जो पर्यटकों को मंत्र-मुग्ध कर देता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख