पनिहाटी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(Panihati से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

पनिहाटी नगर, उत्तरी 24 परगना ज़िला, दक्षिण-मध्य पश्चिम बंगाल राज्य, पूर्वोत्तर भारत, हुगली नदी के ठीक पूर्व में स्थित है। पनिहाटी कोलकाता (भूतपूर्व कलकत्ता) के शहरी संकेंद्रण का एक हिस्सा है। बैरकपुर नगरपालिका से अलग होने पर दक्षिणी उपनगर अगरपारा को साथ मिलाकर यहां 1900 में नगर पालिका का गठन हुआ।

उद्योग

कोलकाता से सड़क और रेल मार्ग द्वारा जुड़ा यह नगर चावल का व्यापार केंद्र है। यहाँ के मुख्य उद्योगों में सूची वस्त्र की मिल, चर्मशोधन, रसायन, मिट्टी के बर्तन, सीमेंट, काँच, पेंट, रबर के सामान का निर्माण करने वाली इकाइयाँ शामिल हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार पनिहाटी की जनसंख्या 3,48,379 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख