"कृत्तिवास रामायण": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(''''कृत्तिवास रामायण''' की रचना 15वीं शती के बांग्ला कवि...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
छो (कृत्तिवास रामायाण का नाम बदलकर कृत्तिवास रामायण कर दिया गया है) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:17, 31 मार्च 2015 का अवतरण
कृत्तिवास रामायण की रचना 15वीं शती के बांग्ला कवि कृत्तिवास ओझा ने की थी। यह संस्कृत के अतिरिक्त अन्य उत्तर-भारतीय भाषाओं की पहला 'रामायण' है।
- गोस्वामी तुलसीदास के 'रामचरितमानस' के रचना काल से लगभग सौ वर्ष पूर्व 'कृत्तिवास रामायण' का आविर्भाव हुआ था।
- कृत्तिवास रामायण के रचयिता संत कृत्तिवास बंग भाषा के आदिकवि माने जाते हैं।
- संत कृत्तिवास छन्द, व्याकरण, ज्योतिष, धर्म और नीतिशास्त्र के प्रकाण्ड पण्डित थे, और राम नाम में उनकी परम आस्था थी।
- बंग-भाषा के इस महाकाव्य में निम्न छः काण्ड हैं-
- आदि काण्ड
- अयोध्या काण्ड
- अरण्य काण्ड
- किष्किन्धा काण्ड
- सुन्दर काण्ड
- लंका काण्ड
- यह ग्रंथ मूल 'रामायण' का शब्दानुवाद नहीं है, बल्कि इसमें मध्यकालीन बंगाली समाज और संस्कृति का विविध चित्रण भी है।
|
|
|
|
|