"मध्य प्रदेश": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
पंक्ति 128: पंक्ति 128:
==वीथिका==
==वीथिका==
<gallery>
<gallery>
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-4.jpg|खजुराहो मन्दिर, [[मध्य प्रदेश]]
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-7.jpg|[[खजुराहो|खजुराहो मन्दिर]], मध्य प्रदेश
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-5.jpg|खजुराहो मन्दिर, [[मध्य प्रदेश]]
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-4.jpg|[[खजुराहो|खजुराहो मन्दिर]], मध्य प्रदेश
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-1.jpg|खजुराहो मन्दिर, [[मध्य प्रदेश]]
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-5.jpg|[[खजुराहो|खजुराहो मन्दिर]], मध्य प्रदेश
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-2.jpg|खजुराहो मन्दिर, [[मध्य प्रदेश]]
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-1.jpg|[[खजुराहो|खजुराहो मन्दिर]], मध्य प्रदेश
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-3.jpg|खजुराहो मन्दिर, [[मध्य प्रदेश]]
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-2.jpg|[[खजुराहो|खजुराहो मन्दिर]], मध्य प्रदेश
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-6.jpg|खजुराहो मन्दिर, [[मध्य प्रदेश]]
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-3.jpg|[[खजुराहो|खजुराहो मन्दिर]], मध्य प्रदेश
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Madhya-Pradesh.jpg|खजुराहो मन्दिर, [[मध्य प्रदेश]]
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
चित्र:Khajuraho-Temple-Madhya-Pradesh-6.jpg|[[खजुराहो|खजुराहो मन्दिर]], मध्य प्रदेश
Khajuraho Temple, Madhya Pradesh
</gallery>
</gallery>
==बाहरी कड़ियाँ==
==बाहरी कड़ियाँ==
* [http://www.mpinfo.org/mpinfonew/index.aspx www.mpinfo.org]
* [http://www.mpinfo.org/mpinfonew/index.aspx www.mpinfo.org]

13:33, 11 अक्टूबर 2010 का अवतरण

मध्य प्रदेश
राजधानी भोपाल
स्थापना 1956/11/01
जनसंख्या 60348
· घनत्व 196 /वर्ग किमी
क्षेत्रफल 308,000
भौगोलिक निर्देशांक 23.17°N 77.21°E
ज़िले 50
बड़े नगर इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर
लिंग अनुपात 920:933 ♂/♀
साक्षरता 64.1%
· स्त्री 50.6%
· पुरुष 76.5%
राज्यपाल बलराम जाखड़
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
बाहरी कड़ियाँ अधिकारिक वेबसाइट
अद्यतन‎
ऊपर जायें
ऊपर जायें

इतिहास और भूगोल

मध्‍य प्रदेश दूसरा सबसे बड़ा भारतीय राज्‍य है। भौगोलिक दृष्टि से यह देश में केन्‍द्रीय स्‍थान रखता है। इसकी राजधानी भोपाल है । मध्य का अर्थ बीच में है, मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति भारतवर्ष के मध्य अर्थात बीच में होने के कारण इस प्रदेश का नाम मध्य प्रदेश दिया गया, जो कभी 'मध्य भारत' के नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश हृदय की तरह देश के ठीक बीचोंबीच में स्थित है। यह भारत का सबसे विशाल राज्य है, जो देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 10 प्रतिशत, 3,08,000 वर्ग किमी. से भी अधिक में फैला हुआ है। छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए इसके उत्तरी ज़िलों को अलग करने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीतिक सीमा का वर्ष 2000 में पुननिर्धारण किया गया। यह प्रदेश चारों तरफ़ से उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात बिहार और छत्तीसगढ़ की सीमाओं से घिरा हुआ है।

उदयगिरि की गुफाएँ, विदिशा
Udaygiri Caves, Vidisha

ऐतिहासिक संस्कृति के अनेक अवशेष, जिनमें पाषाण चित्र और पत्थर व धातु के औज़ार शामिल हैं, नदियों, घाटियों और अन्य इलाक़ों में मिले हैं। वर्तमान मध्य प्रदेश का सबसे प्रारम्भिक अस्तित्वमान राज्य अवंति था, जिसकी राजधानी उज्जैन थी। मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित यह राज्य मौर्य साम्राज्य (चौथी से तीसरी शताब्दी ई. पू.) का अंग था, जो बाद में मालवा के नाम से जाना गया। दूसरी शताब्दी ई. पू. से सोलहवीं शताब्दी तक मध्य प्रदेश पर पूर्वी मालवा के शासक शुंग (185 से 73 ई. पू.), आंध्र के सातवाहन, पहली या तीसरी शताब्दी ई. पू. से तीसरी शताब्दी तक, क्षत्रप दूसरी से चौथी शताब्दी तक, नाग दूसरी से चौथी शताब्दी ने राज्य किया। मध्य प्रदेश की नर्मदा नदी के उत्तर में गुप्त साम्राज्य का शासन था। यह हूणों और कलचुरियों के सत्ता संघर्ष का स्थल रहा, बाद में मालवा पर कलचुरियों ने कुछ समय के लिए अधिकार किया। छठी शताब्दी के में उत्तरी भारत के शासक हर्ष ने मालवा पर अधिकार कर लिया।

10वीं शताब्दी में कलचुरी फिर शक्तिशाली हो गए। उनके समकालीन थे - धार के परमार, ग्वालियर में कछवाहा और झाँसी से 160 किमी. दक्षिण—पश्चिम में खजुराहो में चंदेल। बाद में तोमरों ने ग्वालियर और जनजातीय गोंडों ने शासन किया।

सांची स्तूप, सांची
Sanchi Stupa, Sanchi

11वीं शताब्दी में मुसलमानों के आक्रमण शुरू हुए। ग्वालियर की हिन्दू रियासत को 1231 में सुल्तान शम्सुद्दीन इल्तुतमिश ने दिल्ली में मिला लिया। 14वीं शताब्दी में ख़िलजी सुल्तानों ने मालवा को बरबाद किया। इसके बाद मुग़ल शासक अकबर (1556—1605) ने इसे मुग़ल साम्राज्य में मिला लिया। 18वीं शताब्दी के प्रारम्भ में मराठा शक्ति ने मालवा पर अधिकार किया और 1760 तक एक बड़ा भूभाग, जो अब मध्य प्रदेश है, मराठों के शासन में आ गया। 1761 में पेशवा की पराजय के साथ ही ग्वालियर में सिंधिया और दक्षिण—पश्चिम मे इंदौर में होल्कर राजवंश का शासन स्थापित हुआ।

क्षेत्रफल

मध्‍य प्रदेश 30, 8,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ भारत का दूसरा बड़ा राज्य है।

जनसंख्या

राज्य की कुल जनसंख्या 60,385,118 और औसत जनसंख्या घनत्व भारत के किसी भी राज्य की तुलना में सबसे कम है। 1 मार्च 2001 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसंख्या लगभग 60,385,118 है। पिछली जनगणना की तुलना में 24.34 प्रतिशत की वृद्धि है। मध्य प्रदेश देश के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में जनसंख्या की दृष्टि से सातवाँ स्थान रखता है। 1991 के लिंग अनुपात (प्रति हज़ार पुरुषों में महिलाओं की संख्या) 912 की अपेक्षा आजकललिंग अनुपात 920 हो गया है। अधिकांश लोग हिन्दू हैं, हालाँकि मुसलमानों, जैनियों, ईसाईयों और बौद्धों की आबादी भी संख्या के हिसाब से महत्वपूर्ण है। यहाँ पर सिक्ख भी जनसंख्या का छोटा सा हिस्सा हैं।

भाषा

हिन्दी राजकीय और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। पूर्वी हिन्दी अवधी व बघेली बोलियों का प्रतिनिधित्व करती है और बघेलखंड, सतपुड़ा व नर्मदा घाटी में बोली जाती है। बुंदेली पश्चिमी हिन्दी की बोली है और मध्य प्रदेश के मध्यवर्ती व पश्चिमोत्तर ज़िलों मे बोली जाती है। भील, भीली और गोंड, गोंडी बोलते हैं। बोलने वालों की संख्या के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी महत्वपूर्ण भाषा मराठी है। उर्दू, उड़िया, गुजराती और पंजाबी बोलने वाले लोग भी यहाँ पर काफ़ी संख्या में हैं। इसके अलावा तेलुगु, बांग्ला, तमिल और मलयालम भी बोली जाती है।

शिक्षा

2001 की गणना के अनुसार राज्य में साक्षरता बढ़ी है। 1991 के 44.67 प्रतिशत की तुलना में साक्षरता दर बढ़कर 64.11 प्रतिशत हो गई है। यहाँ प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के विद्यालय और साथ ही पालिटेक्निक, औद्योगिक कला तथा शिल्प विद्यालय हैं। मध्य प्रदेश में कई विश्वविद्यालय हैं। इनमें सबसे पुराने और विख्यात सागर और उज्जैन हैं। जबलपुर में एक कृषि विश्वविद्यालय भी है। भोपाल में पत्रकारिता और जन—सम्पर्क शिक्षा संस्थान भी है।

जलवायु

मध्य प्रदेश की जलवायु मानसून पर निर्भर करती है। ग्रीष्म ऋतु गर्म व शुष्क होती है और गर्म हवाएँ चलती हैं। राज्य का औसत तापमान 29 डिग्री से. रहता है। कुछ भागों में तापमान 48 डिग्री से. तक पहुँच जाता है। सर्दियाँ खुशनुमा और शुष्क होती हैं। दिसम्बर और जनवरी में समुचित वर्षा होती है, जिसका सम्बन्ध राज्य के पश्चिमोत्तर भाग में होने वाले उष्णकटिबंधीय विक्षोभ से है। औसत वर्षिक वर्षा 1,117 मिमी होती है। सामान्यतः पश्चिम और उत्तर की ओर वर्षा की मात्रा 60 इंच, पूर्व में इससे अधिक और पश्चिम में 32 इंच तक घटती जाती है। चंबल घाटी में हर साल वर्षा का औसत 30 इंच से कम रहता है।

भूसंरचना

मध्य प्रदेश 100 से 1200 मीटर की ऊँचाई पर है। राज्य के उत्तरी भाग की भूमि उत्तर की ओर उठती है। दक्षिणी भाग पश्चिम की ओर ऊपर उठता है। पर्वत श्रृंखलाओं में पश्चिम व उत्तर में 457 मीटर तक ऊँची विंध्य व कैमूर पर्वत श्रृंखला और दक्षिण में 914 मीटर से भी अधिक ऊँची सतपुड़ा व महादेव पर्वत श्रृंखलाएँ हैं। दक्षिण-मध्य प्रदेश में पंचमढ़ी के समीप स्थित धूपगढ़ शिखर (1350 मीटर) राज्य का सबसे ऊँचा शिखर है। विंध्य पर्वत श्रृंखला के पश्चिमोत्तर में मालवा का पठार (लगभग 457 से 609 मीटर) है। मालवा का पठार विध्य पर्वत श्रृंखला से उत्तर की ओर है। मालवा के पठार के पूर्व में बुंदेलखंड का पठार स्थित है, जो उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदान में जाकर मिल जाता है।

कृषि

खजुराहो, मध्य प्रदेश
Khajuraho, Madhya Pradesh

राजस्थान और उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर 'चंबल' राज्य की उत्तरी सीमा बनाता है। इसकी घाटी की भूमि ऊबड़ - खाबड़ है। मध्य प्रदेश की मिट्टी को दो भागों में बाँटा जा सकता है-

1. काली मिट्टी- यह मालवा के पठार के दक्षिणी भाग, नर्मदा घाटी और सतपुड़ा के कुछ भागों में मिलती है। इसमें चिकनी मिट्टी का कुछ अंश रहता है, भारी वर्षा या बाढ़ के पानी से सिंचाई से काली मिट्टी जलावरुद्ध हो जाती है।
2. लाल-पीली मिट्टी- इसमें कुछ मात्रा बालू की रहती है। यह शेष मध्य प्रदेश में पाई जाती है।

कृषि राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था का मुख्य आधार है। राज्‍य की 74.73 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और खेती पर ही निर्भर है। राज्‍य की लगभग 49 प्रतिशत जमीन खेती योग्‍य है। 2004-2005 में शुद्ध बुवाई क्षेत्र 1247 लाख हेक्‍टेयर के लगभग था और अनाज का कुल उत्‍पादन 14.10 करोड़ मीट्रिक टन रहा। गेहूं, चावल, दलहन जैसी प्रमुख फसलों का उत्‍पादन भी अच्‍छा रहा। 20 ज़िलों में 'राष्‍ट्रीय बागवानी मिशन' क्रियान्वित किया गया है। बाग़वानी और खाद्य प्रसंस्‍करण विभाग नाम से अलग विभाग का गठन किया गया है। कृषि योग्य भूमि चंबल, मालवा का पठार और रेवा के पठार में मिलती हैं। नदी द्वारा बहाकर लाई गई जलोढ़ मिट्टी से ढकी नर्मदा घाटी उपजाऊ इलाक़ा है। मध्य प्रदेश की कृषि की विशेषता कृषि की परम्परागत पद्धति का उपयोग है। कृषि योग्य भूमि का केवल 15 प्रतिशत भाग ही सिंचित है, राज्य की कृषि वर्षा पर निर्भर है और बहुधा कृषकों को सूखे व लाल-पीली मिट्टी के कारण नमी की कम मात्रा का सामना करना पड़ता है। मध्य प्रदेश में होने वाली सिंचाई मुख्यतः नहरों, कुओं, गाँवों के तालाबों और झीलों से होती है। प्रमुख फ़सलें चावल, गेहूँ, ज्वार, दलहन (चना, सेम और मसूर जैसी फलियाँ) और मूंगफली हैं। अधिक वर्षा वाले क्षेत्र में मुख्यतः चावल उगाया जाता है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में गेहूँ और ज्वार अधिक होता है। अन्य फ़सलों में अलसी, तिल, गन्ना और पहाड़ी क्षेत्रों में उगाया जाने वाला ज्वार-बाजरा प्रमुख है। राज्य अफ़ीम, मंदसौर ज़िले में और मारिजुआना, दक्षिणी-पश्चिमी खांडवा ज़िले में, का उत्पादक राज्य है। मध्य प्रदेश में पशु पालन और कुक्कुट पालन महत्वपूर्ण हैं। देश के कुल पशुधन (गाय, भैंस और भेड़ और सूअर) का लगभग सातवां भाग इस राज्य में है।

वन संपदा

मध्य प्रदेश के कुछ ही प्रतिशत हिस्से में स्थायी चारागाह या घास के मैदान हैं। प्रमुख वन क्षेत्रों में विंध्य पर्वत श्रृंखला, कैमूर की पहाड़ियाँ, सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला, बघेलखंड का पठार और दंडकारण्य क्षेत्र शामिल है। महत्वपूर्ण वृक्ष सागौन, साल, बाँस, सलाई एवं तेंदूपत्ता हैं। सलाई से निकलने वाला लीसा अगरबत्ती और औषधि बनाने के काम आता है। तेंदू के पत्ते बीड़ी बनाने के काम आते हैं, जिसके प्रसिद्ध केन्द्र जबलपुर और सागर हैं। जंगलों में जंगली पशु भरे पड़े हैं। जैसे बाघ, तेंदुआ, जंगली साँड़, चीतल, भालू, जंगली भैंसा, सांभर और काला हिरन। पक्षियों की भी बहुत सी प्रजातियाँ यहाँ पर हैं।

राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभयारण्य

नर्मदा नदी
Narmada River

राज्य मे अनेक राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभयारण्य है।

1. बांधवगढ़ नेशनल पार्क
2. कान्‍हा नेशनल पार्क
3. माधव नेशनल पार्क
4. पन्‍ना नेशनल पार्क
5. करेरा पक्षी अभयारण्‍य
6. बोरी वन्‍य जीवन अभयारण्‍य
7. चंबल अभयारण्य
• वनों की सुरक्षा और विकास के लिए, राज्य सरकार ने बहुत सी वन समितियाँ आसपास के ग्रामीणों को साझेदारों के तौर पर जोड़ने के लिए गठित की है।

उद्योग और खनिज

चित्र:Balance-Rock-Jabalpur.jpg
संतुलित शिला, जबलपुर
Balance Rock, Jabalpur

मध्‍य प्रदेश ने इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, दूरसंचार, मोटरवाहनों, सूचना प्रौद्योगिकी आदि उच्‍च तकनीकी उद्योगों के क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है। दूरसंचार प्रणालियों के लिए यह राज्‍य ऑप्टिकल फाइबर का उत्‍पादन कर रहा है। इंदौर के पास पीठमपुर में बडी संख्‍या में मोटर वाहन उद्योग स्‍थापित हुए है। राज्‍य में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उद्योग है - भोपाल में 'भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्‍स लि.', होशंगाबाद में 'सिक्‍योरिटी पेपर मिल', देवास में नोट छापने की प्रेस, नेपानगर में अख़बारी काग़ज की मिल और नीमच की अल्‍कालॉयड फैक्‍ट्री।

• गत वर्ष राज्‍य में सीमेंट का उत्‍पादन 12.49 लाख मीट्रिक टन हुआ।
• पीठमपुर में जल्‍दी ही एक मालवाहक विमान परिसर स्‍थापित किया जा रहा है।
• भारत सरकार इंदौर में विशेष आर्थिक क्षेत्र स्‍थापित कर रही है। समग्र आर्थिक विकास नीति लागू कर प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश को प्रोत्‍साहित किया जा रहा है। राज्‍य ने निवेश को आकर्षित करने के लिए आकर्षक छूट देने के लिए औद्योगिक प्रोत्‍सा‍हन नीति की घोषणा की है। अब तक उद्योग लगाने की इच्‍छा जाहिर करने वाले 5200 करोड रुपये के निवेश प्रस्‍ताव प्राप्‍त हुए है।
• सागर ज़िले के बीना में काफी समय से लंबित 10,300 करोड़ रुपये की लागत वाली ओमान बीना तेलशोधक परियोजना तैयार है।
• भारत सरकार ने धार ज़िले के पीठमपुर में एक राष्‍ट्रीय ऑटोमोटिव परीक्षण, अनुसंधान तथा विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है।
• राज्‍य सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक नई सूचना प्रौद्योगिकी नीति लागू की है।

खनिज उत्‍पादन के क्षेत्र में राज्‍य का विशिष्‍ट स्‍थान है। वर्ष 2005-06 में 5312.65 करोड़ रुपये के खनिजों का उत्‍पादन हुआ। राज्‍य में 21 तरह के खनिज निकाले जाते है। 2006 में डोलोमाइट का उत्‍पादन 128 हज़ार मीट्रिक टन, हीरे का उत्‍पादन 44149 हज़ार कैरेट और चूना पत्‍थर का 25865 हज़ार मीट्रिक टन, बॉक्‍साइट का उत्‍पादन 87 हज़ार मिलियन मीट्रिक टन, ताम्र अयस्‍क का उत्‍पादन 1706 हज़ार मिलियन मीट्रिक टन और कोयले का उत्‍पादन 54000 हज़ार मिलियन मीट्रिक टन रहा। यह राज्‍य चंदेरी और माहेश्‍वर के पारंपरिक हस्‍तशिल्‍प और हथकरघे से बने कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है।

सिंचाई और बिजली

ग्वालियर का क़िला, ग्वालियर
Gwalior Fort, Gwalior

मध्य प्रदेश में कुछ महत्वपूर्ण नदियों का उद्गम होता है-

1. नर्मदा,
2. ताप्ती (तापी),
3. महानदी और
4. वेनगंगा (गोदावरी की सहायक नदी),
5. बहुत सी जलधाराएँ यमुना और गंगा की सहायक नदियों के रूप में उत्तर की ओर बहती हैं।
6. अन्य नदियों में यमुना की सहायक नदियाँ—बनास, बेतवाकेन और सोन (गंगा की सहायक नदी) आती हैं।

2004-2005 में कुल 61.9 लाख हेक्‍टेयर इलाके में सिंचाई सुविधा उपलब्‍ध थी। सिंचाई सुविधाओं में 39 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक वृद्धि का लक्ष्‍य है। 30 ज़िलों की विद्यमान सिंचाई प्रणालियों का नवीकरण करके 5 लाख हेक्‍टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं की फिर से बहाली के लिए 1919 करोड़ रुपये की जल क्षेत्र पुनर्निर्माण परियोजना पर काम चल रहा है।

मध्‍य प्रदेश में निम्‍न स्‍तर का कोयला प्रचुर मात्रा में होता है, जो बिजली उत्‍पादन के अनुकूल है। पनबिजली उत्‍पादन की भी यहाँ अपार क्षमता है। यहाँ राज्‍य में वर्ष 2005-2006 में विद्युत उत्‍पादन की कुल स्‍थापित क्षमता 7934.85 मेगावाट थी। यहाँ 902.5 मेगावाट बिजली उत्‍पादन क्षमता के आठ पनबिजली केंद्र है। राज्‍य के 51,806 में से 50,475 गांवों में बिजली पहुंच चुकी है।

विकास की पहल

मध्‍य प्रदेश ग्रामीण रोजगार योजना 18 ज़िलों में लागू की गई है। इस योजना को लागू करने में मध्‍य प्रदेश प्रथम पर है। राज्‍य बाग़वानी उत्‍पादन और उत्‍पादकता को बढ़ाने के लिए राष्‍ट्रीय बाग़वानी मिशन शुरू किया गया है।

परिवहन

पचमढ़ी की झील
Pachmarhi Lake

सड़कें मध्‍य प्रदेश में सड़कों की कुल लंबाई 73311 किलोमीटर है। राष्‍ट्रीय राजमार्गो की लंबाई 4280 कि.मी और प्रांतीय राजमार्गो की लंबाई 8729 कि.मी. है। राज्‍य में सड़कों के निर्माण तथा सुधार का कार्य बडे पैमाने पर किया जा रहा है तथा लगभग 60 हज़ार कि.मी. सड़कों का निर्माण तथा सुधार का कार्य किया जाएगा। वर्ष 2005 को ‘सडकों का वर्ष’ के रूप मे मनाया गया। इस दौरान प्रत्‍येक माह एक महत्‍वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया।

रेलवे उत्‍तर भारत को दक्षिण भारत से जोडने वाला प्रमुख रेलमार्ग मध्‍य प्रदेश से होकर गुजरता हैं। राज्‍य में भोपाल, बीना, ग्‍वालियर, इंदौर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, रतलाम और उज्‍जैन मुख्‍य जंक्‍शन है। रेलवे के क्षेत्रीय मुख्‍यालय भोपाल, रतलाम और जबलपुर में है। राज्य से गुज़रने वाला प्रमुख रेलमार्ग मूलतः चेन्नई , मुंबई, और कोलकाता बंदरगाहों को राज्य के भीतरी प्रदेश से जोड़ने के लिए बनाया गया था।

वायुमार्ग मध्य प्रदेश राज्य भारत के अन्य भागों से भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा और खजुराहो में स्थित हवाई अड्डों व बहुत से राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा भी जुड़ा हुआ है

त्‍योहार

चित्र:Ahilyabai-Holkar-Statue-Rajwada-Indore.JPG
अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा, राजवाड़ा, इन्दौर
The Statue of Ahilyabai Holkar, Rajwada, Indore

मध्‍य प्रदेश में कई त्‍योहार और उत्‍सव मनाए जाते हैं।

• आदिवासियों का एक महत्‍वपूर्ण त्‍योहार 'भगोरिया' है, जो पंरपरागत हर्षोल्‍लास से मनाया जाता है।
• खजुराहो, भोजपुर, पंचमढ़ी और उज्‍जैन में शिवरात्रि के पर्व के दौरान स्‍थानीय परंपराओं का रंग दिखाई देता है।
• चित्रकूट और ओरछा में रामनवमी पर्व के आयोजन की अनोखी परंपरा है। ओरछा, मालवा और पचमढ़ी के उत्‍सवों में कला और संस्‍कृति का बडा सुंदर मेल दिखाई देता है।
• ग्‍वालियर के 'तानसेन संगीत समारोह', मैहर के 'उस्‍ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह', उज्‍जैन के 'कालिदास समारोह' और 'खजुराहों के नृत्‍य समारोह' मध्‍य प्रदेश के कुछ प्रसिद्ध कला उत्‍सव हैं।
• जबलपुर में संगमरमर की चट्टानों के लिए मशहूर भेडाघाट में इस वर्ष से वार्षिक 'नर्मदा उत्‍सव' की शुरूआत की गई है। *शिवपुरी में इस वर्ष से शिवपुरी उत्‍सव शुरू किया गया है।

पर्यटन स्‍थल

मध्य प्रदेश का मानचित्र
Map of Madhya Pradesh
1. पचमढ़ी का अद्भुत सौंदर्य, मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है।
2. भेडाघाट की चमचमाती संगमरमरी चट्टाने और धुआंधार जलप्रपातों का शोर,
3. कान्‍हा राष्‍ट्रीय उद्यान, जहां अनूठे बारसिंगे रहते हैं,
4. बांधवगढ़ राष्‍ट्रीय उद्यान जहां प्रागैतिहासिक गुफाएं और वन्‍य जीवन है।

ये सब राज्‍य के प्रमुख आकर्षण हैं। ग्वालियर, मांडू, दतिया, चंदेरी, जबलपुर, ओरछा, रायसेन, सांची, विदिशा, उदयगिरि, भीमबेटका, इंदौर और भोपाल ऐतिहासिक महत्‍व के स्‍थल हैं। माहेश्‍वर, ओंकारेश्‍वर, उज्‍जैन, चित्रकूट और अमरकंटक ऐसे स्‍थान हैं, जहां आकर तीर्थयात्रियों के मन को शांति मिलती है। खजुराहो के मंदिर विश्‍व में अनूठे हैं। इसके अलावा ओरछा, भोजपुर और उदयपुर के मंदिर इतिहास में रूचि रखने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। सतना, सांची, विदिशा, ग्वालियर, इंदौर, मंदसौर, उज्‍जैन, राजगढ़, भोपाल, जबलपुर, रीवां और अन्‍य अनेक स्‍थानों के संग्रहालयों में पुरातत्‍वीय महत्‍व के भंडारों को संरक्षित रखा गया है। माहेश्‍वर, ओंकारेश्‍वर तथा अमरकंटक को उनके धार्मिक महत्‍व के अनुसार समग्र विकास के लिए पवित्र शहर घोषित किया गया है। बुरहानपुर को नए पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

वीथिका

बाहरी कड़ियाँ

नीचे जायें
नीचे जायें
नीचे जायें

संबंधित लेख