"सोनीपत": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
पंक्ति 25: पंक्ति 25:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{हरियाणा के पर्यटन स्थल}}
{{हरियाणा के पर्यटन स्थल}}
{{हरियाणा के नगर}}
[[Category:हरियाणा]]
[[Category:हरियाणा]]
[[Category:हरियाणा के नगर]]
[[Category:हरियाणा के नगर]]
[[Category:भारत के नगर]]
__INDEX__
__INDEX__

08:22, 27 जनवरी 2011 का अवतरण

स्थिति

पश्चिमोत्तर भारत के पूर्व-मध्य हरियाणा राज्य का नगर और ज़िला है।

स्थापना

नई दिल्ली से उत्तर में 43 किमी दूर स्थित इस नगर की स्थापना संभवतः लगभग 1500 ई.पू. में आरंभिक आर्यों ने की थी। यमुना नदी के तट पर यह शहर फला-फूला, जो अब 15 किमी पूर्व की ओर स्थानांतरित हो गई है। हिंदू महाकाव्य महाभारत में इसका 'शोनप्रस्थ' के रूप में उल्लेख है। शहर में 'अब्दुल्ल नसीरुद्दीन की मस्जिद' (1272 में निर्मित), 'ख़्वाजा खिज्र का मक़बरा' और पुराने क़िले के अवशेष है, सोनीपत दिल्ली से अमृतसर को जोड़ने वाले रेलमार्ग पर स्थित है। लोग काम के लिए रोज़ाना सोनीपत से दिल्ली आते-जाते हैं।

शिक्षा

औद्योगिक विकास

दिल्ली से निकटता होने के कारण सोनीपत के औद्योगिक विकास का सहयोग मिला है।

कृषि

सोनीपत ज़िला एक मैदानी इलाक़ा है। जिनके 83 प्रतिशत हिस्से में खेती होती है। गेहूं और चावल प्रमुख फ़सलें है, अन्य फ़सलों में ज्वार, दलहन, गन्ना, बाजरा, तिलहन और सब्ज़ियां शामिल हैं।

सिंचाई

कुल कृषि योग्य क्षेत्र का लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा नहरों और नलकूपों द्वारा सिंचित है।

उद्योग

सोनीपत देश के अग्रणी साइकिल निर्माताओं में से एक है। इसके अतिरिक्त अन्य उद्योगों के मशीनी उपकरण, सूती वस्त्र, होज़री, शक्कर, इस्पात पुनर्ढ़लाई, सिलाई मशीन के पुर्जे, परिवहन उपकरण तथा पुर्ज़े, क़ालीन, हथकरघा वस्त्र और हस्तशिल्प में पीतल व तांबे की वस्तुएं शामिल हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या नगरपालिका क्षेत्र की 2,16,213 है। सोनीपत ज़िला की कुल जनसंख्या 12,78,830 है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख