"ओम प्रकाश": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
छो (Text replace - " खास" to " ख़ास")
छो (Adding category Category:हास्य अभिनेता (को हटा दिया गया हैं।))
पंक्ति 51: पंक्ति 51:
{{अभिनेता}}
{{अभिनेता}}
[[Category:अभिनेता]][[Category:सिनेमा]][[Category:सिनेमा कोश]][[Category:चरित कोश]]
[[Category:अभिनेता]][[Category:सिनेमा]][[Category:सिनेमा कोश]][[Category:चरित कोश]]
[[Category:हास्य अभिनेता]]


__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

13:56, 29 अक्टूबर 2012 का अवतरण

ओम प्रकाश
ओम प्रकाश
ओम प्रकाश
पूरा नाम ओम प्रकाश बक्शी
जन्म 19 दिसंबर, 1919
जन्म भूमि जम्मू
मृत्यु 21 फ़रवरी, 1998
मृत्यु स्थान मुम्बई
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र सिनेमा
मुख्य फ़िल्में पड़ोसन, जूली, दस लाख, चुपके-चुपके, बैराग, शराबी, नमक हलाल, प्याक किए जा आदि
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी नमक हलाल का दद्दू और शराबी का मुंशीलाल बनकर ओमप्रकाश ने प्रत्येक भारतीय के दिल में जगह बनाई।

ओम प्रकाश (जन्म: 19 दिसंबर, 1919 जम्मू - मृत्यु: 21 फ़रवरी, 1998 मुम्बई) भारतीय सिनेमा जगत में प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता थे। ओमप्रकाश ने लगभग 350 फ़िल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फ़िल्मों में पड़ोसन, जूली, दस लाख, चुपके-चुपके, बैराग, शराबी, नमक हलाल, प्याक किए जा, खानदान, चौकीदार, लावारिस, आंधी, लोफर, जंजीर आदि शामिल हैं। उनकी अंतिम फ़िल्म नौकर बीवी का थीं। महानायक अमिताभ बच्चन की फ़िल्मों में वे ख़ासे सराहे गए। नमक हलाल का दद्दू और शराबी का मुंशीलाल बनकर ओमप्रकाश ने प्रत्येक भारतीय के दिल में जगह बनाई।

जीवन परिचय

ओम प्रकाश का जन्म 19 दिसंबर, 1919 को जम्मू में हुआ। इनका पूरा नाम ओम प्रकाश बक्शी था। उनकी शिक्षा-दीक्षा लाहौर में हुई। उनमें कला के प्रति रुचि शुरू से थी। लगभग 12 वर्ष की आयु में उन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। 1937 में ओमप्रकाश ने ऑल इंडिया रेडियो सीलोन में 25 रुपये वेतन में नौकरी की थी। रेडियो पर उनका फतेहदीन कार्यक्रम बहुत पसंद किया गया।

रोचक तथ्य

  • ‘मैंने कई फाकापरस्ती के दिन भी देखे हैं, ऐसी भी हालत आई जब मैं तीन दिन तक भूखा रहा। मुझे याद है इसी हालात में दादर खुदादाद पर खडा था। भूख के मारे मुझे चक्कर से आने लगे ऐसा लगा कि अभी मैं गिर ही पडूंगा। करीब की एक होटल में दाखिल हुआ। बढिया खाना खाकर और लस्सी पीकर बाहर जाने लगा तो मुझे पकड लिया गया। मैनेजर को अपनी मजबूरी बता दी और 16 रुपयों का बिल फिर कभी देने का वादा किया। मैनेजर को तरस आ गया वह मान गया। एक दिन जयंत देसाई ने मुझे काम पर रख लिया और 5,000 रुपये दिए। मैंने इतनी बडी रकम पहली बार देखी थीं। सबसे पहले होटल वाले का बिल चुकाया था और 100 पैकेट सिगरेट के खरीद लिए।’ -ओम प्रकाश[1]
  • बहुत कम लोग जानते हैं कि ओमप्रकाश ने ‘कन्हैया’ फ़िल्म का निर्माण भी किया था, जिसमें राज कपूर और नूतन की मुख्य भूमिका थी।
  • कई रंगारंग व्यक्ति उनके जीवन में आए। इनमें चार्ली चैपलिन, पर्ल एस.बक, सामरसेट मॉम, फ्रेंक काप्रा, जवाहरलाल नेहरू जी भी शामिल हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. डायनेमो ओमप्रकाश (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) फ़िल्म जगत (ब्लॉग)। अभिगमन तिथि: 25 अगस्त, 2012।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख