"नक्की झील": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 20: पंक्ति 20:
[[Category:राजस्थान_के_पर्यटन_स्थल]]
[[Category:राजस्थान_के_पर्यटन_स्थल]]
[[Category:पर्यटन_कोश]]
[[Category:पर्यटन_कोश]]
[[Category:माउंट आबू]]
__INDEX__
__INDEX__

06:20, 13 जून 2010 का अवतरण

नक्की झील, माउंट आबू
Nakki Jheel, Mount Abu

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू में अनेक पर्यटन स्थल हैं। इनमें कुछ शहर से दूर हैं तो कुछ शहर के आसपास ही हैं।

  • माउंट आबू के मध्य में स्थित यह झील माउंट आबू का सबसे पहला आकर्षण का केन्द्र है।
  • नक्की झील माउंट आबू का दिल है।
  • नक्की झील माउंट आबू का एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है।
  • प्राकृतिक सौंदर्य का नैसर्गिक आनंद देनेवाली यह झील चारों ओऱ पर्वत शृंखलाओं से घिरी है।
  • झील में एक टापू को 70 अश्वशक्ति से चलित विभिन्न रंगों में जल फव्वारा लगाकर आकर्षक बनाया गया है जिसकी धाराएँ 80 फुट की ऊँचाई तक जाती हैं।
  • नक्की झील सर्दियों में अक्सर जम जाया करती है।
  • एक हिन्दु देवता ने अपने नाखूनों से खोदकर यह झील बनाई थी। इसीलिए इसे नक्की (नख या नाखून)नाम से जाना जाता है।
  • आरंभ में इसे नख की झील कहा जाता था। समय के साथ बदल कर इसका नाम नक्की झील पड़ गया।
  • झील से चारों ओर के पहाड़ियों का नज़ारा बेहद सुंदर दिखता है।
  • हरी-भरी पहाडि़यों से घिरी नक्की झील लगभग ढाई किमी. के दायरे में फैली है।
  • इस के चारों तरफ एक साफ-सुथरी सड़क है। इसके किनारे एक छोटा-सा पार्क है।
  • झील में नौका विहार की भी व्यवस्था है।
  • झील के किनारे पर बैठे कर काफी देर तक लोग झील में तैरते सफेद जलचर और तैरती नौकाओं को देखते है और नौका विहार का आनंद लेते है।
  • झील के पास एक पार्क है वहाँ लोग रंग-बिरंगी पोशाक किराये पर लेकर तसवीरें खिंचते है।