"सोरों": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) No edit summary |
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
'''सोरों''' [[कासगंज ज़िला|कासगंज]] [[उत्तर प्रदेश]] से 9 मील दूर प्राचीन [[शूकरक्षेत्र उत्तर प्रदेश|शूकरक्षेत्र]] है। प्राचीन समय में सोरों को [[सोरेय्य]] नाम से जाना जाता था। | |||
*पहले सोरों के निकट [[गंगा]] बहती थी, किंतु अब गंगा दूर हट गई है। | *पहले सोरों के निकट [[गंगा]] बहती थी, किंतु अब गंगा दूर हट गई है। | ||
*पुरानी धारा के तट पर अनेक प्राचीन मन्दिर स्थित हैं। | *पुरानी धारा के तट पर अनेक प्राचीन मन्दिर स्थित हैं। |
14:17, 15 जनवरी 2014 का अवतरण
सोरों कासगंज उत्तर प्रदेश से 9 मील दूर प्राचीन शूकरक्षेत्र है। प्राचीन समय में सोरों को सोरेय्य नाम से जाना जाता था।
- पहले सोरों के निकट गंगा बहती थी, किंतु अब गंगा दूर हट गई है।
- पुरानी धारा के तट पर अनेक प्राचीन मन्दिर स्थित हैं।
- तुलसीदास ने रामायण की कथा अपने गुरु नरहरिदास से प्रथम बार यहीं पर सुनी थी।
- उनके भ्राता नन्ददास जी द्वारा स्थापित बलदेव का मन्दिर सोरों का प्राचीन स्मारक है।
- गंगा नदी के तट पर एक प्राचीन स्तूप के खण्डहर भी मिले हैं, जिनमें सीता-राम के नाम से प्रसिद्ध मन्दिर स्थित है।
- कहा जाता है कि इस मन्दिर का निर्माण राजा बेन ने करवाया था।
- प्राचीन मन्दिर काफ़ी विशाल था, जैसा कि उसकी प्राचीन भित्तियों की गहरी नींव से प्रतीत होता है।
- अनेक प्राचीन अभिलेख भी इस मन्दिर पर उत्कीर्ण हैं, जिनमें सर्वप्राचीन अभिलेख 1226 विक्रम सम्वत=1169 ई. का है।
- कहा जाता है कि इस मन्दिर को 1511 ई. के लगभग सिकन्दर लोदी ने नष्ट कर दिया था।
- सोरों के प्राचीन नाम सोरेय्य का उल्लेख पाली साहित्य में भी है।
इन्हें भी देखें: शूकरक्षेत्र उत्तर प्रदेश एवं सोरेय्य
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
माथुर, विजयेन्द्र कुमार ऐतिहासिक स्थानावली, द्वितीय संस्करण-1990 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर, पृष्ठ संख्या-995।
- ऐतिहासिक स्थानावली | विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार
संबंधित लेख