"प्रयोग:नवनीत4": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{गंगा विषय सूची}}
==अकबर का साम्राज्य विस्तार==
{{सूचना बक्सा नदी
[[चित्र:Humayun-Babur-Jahangir-Akbar.jpg|thumb|250px|right|[[हुमायूँ]], [[बाबर]], [[जहाँगीर]] और अकबर]]
|चित्र=Ganga-River-Varanasi.jpg
'''जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर''' [[भारत]] का महानतम मुग़ल शंहशाह बादशाह था। जिसने मुग़ल शक्ति का भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश हिस्सों में विस्तार किया। [[अकबर]] को अकबर-ऐ-आज़म, शहंशाह अकबर तथा महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है।
|चित्र का नाम=गंगा नदी
{| class="bharattable-green" border="1" style="margin:5px; float:right"
|अन्य नाम=
|+ अकबर के कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य
|देश=[[भारत]], [[नेपाल]] और [[बांग्लादेश]]
! वर्ष
|राज्य=[[हिमाचल प्रदेश]], [[उत्तराखंड]], [[उत्तर प्रदेश]], [[मध्य प्रदेश]], [[बिहार]] और [[पश्चिम बंगाल]]
! कार्य
|प्रमुख नगर=[[हरिद्वार]], [[कन्नौज]], [[कानपुर]], [[वाराणसी]], [[भागलपुर]] और [[मुर्शिदाबाद ज़िला]]
|-
|प्रवाह समय=
| 1562 ई.
|उद्गम स्थल=[[गंगोत्री]], [[उत्तराखंड]]
|दास प्रथा का अन्त
|विसर्जन स्थल=
|-
|लम्बाई=2,510 किमी
| 1562 ई.
|अधिकतम गहराई=
| अकबर की ‘हरमदल’ से मुक्ति
|अधिकतम चौड़ाई=
|-
|इससे जुड़ी नहरें=
| 1563 ई.
|जलचर=
| तीर्थ यात्रा कर समाप्त
|सहायक नदियाँ=[[यमुना]], [[रामगंगा नदी|रामगंगा]], [[घाघरा नदी|घाघरा]], [[ताप्ती नदी|ताप्ती]], [[गंडक नदी|गंडक]], [[कोसी नदी|कोसी]] आदि
|-
|पौराणिक उल्लेख=[[ब्रह्माण्ड पुराण]] के अनुसार गंगा को [[विष्णु]] के पाँव से एवं [[शिव]] के जटाजूट में अवस्थित माना गया है।
| 1564 ई.
|धार्मिक महत्त्व=[[भारत]] की अनेक धार्मिक अवधारणाओं में गंगा नदी को देवी के रूप में निरुपित किया गया है।
| [[जज़िया कर]] समाप्त
|ऐतिहासिक महत्त्व=ऐतिहासिक रूप से गंगा के मैदान से ही हिन्दुस्तान का हृदय स्थल निर्मित है और वही बाद में आने वाली विभिन्न सभ्यताओं का पालना बना। [[अशोक]] के साम्राज्य का केन्द्र पाटलिपुत्र ([[पटना]]), [[बिहार]] में गंगा के तट पर बसा हुआ था।
|-
|गूगल मानचित्र=[http://maps.google.co.in/maps?q=Ganga+River,+Varanasi,+Uttar+Pradesh&hl=en&ll=25.165795,82.959137&spn=0.424462,0.727158&sll=27.624803,81.604944&sspn=13.273661,23.269043&t=h&z=11&iwloc=A गंगा नदी]
| 1565 ई.
|वर्तमान स्थिति=
| धर्म परिवर्तन पर पाबंदी
|शीर्षक 1=
|-
|पाठ 1=
| 1571 ई.
|शीर्षक 2=
| [[फ़तेहपुर सीकरी]] की स्थापना
|पाठ 2=
|-
|अन्य जानकारी=
| 1571 ई.
|बाहरी कड़ियाँ=
| राजधानी [[आगरा]] से फ़तेहपुर सीकरी स्थानान्तरित
|अद्यतन=17:13, 5 अगस्त 2011 (IST)
|-
}}
| 1575 ई.
| इबादत खाने की स्थापना
|-
| 1578 ई.
| इबादत खाने में सभी धर्मों का प्रवेश
|-
| 1579 ई.
| ‘मज़हर’ की घोषणा
|-
| 1582 ई.
| [[दीन-ए-इलाही]]’ की घोषणा
|-
| 1582 ई.
| [[सूर्य]] पूजा व [[अग्नि]] पूजा का प्रचलन कराया
|-
| 1583 ई.
| इलाही संवत् की स्थापना
|}
अकबर का साम्राज्य विस्तार दो वर्गों में विभाजित किया जा सकता हैं-<br />
#उत्तर भारत की विजय और
#दक्षिण भारत की विजय
==उत्तर भारत की विजय==
[[पानीपत युद्ध]] के बाद 1559 ई. में अकबर ने [[ग्वालियर]] पर, 1560 ई. में उसके सेनापति जमाल ख़ाँ ने [[जौनपुर]] पर तथा 1561 ई. में [[आसफ ख़ाँ]] ने [[चुनार क़िला|चुनार के क़िले]] पर अधिकार कर लिया।


[[गंगा]] [[भारत]] की सबसे महत्त्वपूर्ण नदीयों में से एक है। यह उत्तर भारत के मैदानों की विशाल नदी है। गंगा भारत और [[बांग्लादेश]] में मिलकर 2,510 किलोमीटर की दूरी तय करती हुई उत्तरांचल में हिमालय से निकलकर बंगाल की खाड़ी में भारत के लगभग एक-चौथाई भू-क्षेत्र को प्रवाहित होती है। गंगा नदी को उत्तर भारत की अर्थव्यवस्था का मेरुदण्ड भी कहा गया है।
==मालवा विजय==
यहाँ के शासक बाज बहादुर को 1561 ई. में अदहम ख़ाँ के नेतृत्व में मुग़ल सेना ने परास्त कर दिया। [[29 मार्च]], 1561 ई. को [[मालवा]] की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर मुग़ल सेनाओं ने अधिकार कर लिया। अकबर ने अदहम ख़ाँ को वहाँ की सूबेदारी सौंपी। 1562 ई. में पीर मुहम्मद मालवा का सूबेदार बना। यह एक अत्याचारी प्रवृति का व्यक्ति था। बाज बहादुर ने दक्षिण के शासकों के सहयोग से पुनः मालवा पर अधिकार कर लिया। पीर मुहम्मद भागते समय [[नर्मदा नदी]] में डूब कर मर गया। इस बार अकबर ने अब्दुल्ला ख़ाँ उजबेग को बाज बहादुर को परास्त करने के लिए भेजा। बाज बहादुर ने पराजित होकर अकबर की अधीनता स्वीकार कर अकबर के दरबार में द्वि-हज़ारी मनसब प्राप्त किया। 1564 ई. में अकबर ने गोंडवाना विजय हेतु ‘आसफ ख़ाँ’ को भेजा। तत्कालीन गोंडवाना राज्य की शासिका व [[महोबा उत्तर प्रदेश|महोबा]] की चन्देल राजकुमारी ‘रानी [[दुर्गावती]]’, जो अपने अल्पायु पुत्र ‘वीरनारायण’ की संरक्षिका के रूप में शासन कर रही थी, ने आसफ ख़ाँ के नेतृत्व वाली मुग़ल सेना का डट कर मुकाबला किया। अन्ततः माँ और पुत्र दोनों वीरगति को प्राप्त हुए। 1564 ई. में गोंडवाना मुग़ल साम्राज्य के अधीन हो गया।
==राजस्थान विजय==
[[राजस्थान]] के [[राजपूत]] शासक अपने पराक्रम, आत्मम्मान एवं स्वतन्त्रता के लिए प्रसिद्ध थे। अकबर ने राजपूतों के प्रति विशेष नीति अपनाते हुए उन राजपूत शासकों से मित्रता एवं वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किये, जिन्होंने उसकी अधीनता स्वीकार कर ली। किन्तु जिन्होंने अधीनता स्वीकार नहीं की, उनसे युद्ध के द्वारा अधीनता स्वीकार करवाने का प्रयत्न किया।<br />
*'''आमेर (जयपुर)''' - 1562 ई. में अकबर द्वारा [[अजमेर]] की शेख [[मुईनुद्दीन चिश्ती दरगाह|मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह]] की यात्रा के समय उसकी मुलाकात आमेर के शासक राजा [[भारमल]] से हुई। भारमल प्रथम राजपूत शासक था, जिसने स्वेच्छा से अकबर की अधीनता स्वीकार की। कालान्तर में भारमल या बिहारीमल की पुत्री से अकबर ने विवाह कर लिया, जिससे [[जहाँगीर]] पैदा हुआ। अकबर ने भारमल के पुत्र ([[दत्तक पुत्र|दत्तक]]) भगवानदास एवं पौत्र [[मानसिंह]] को उच्च मनसब प्रदान किया।
*'''मेड़ता''' - यहाँ का शासक जयमल [[मेवाड़]] के राजा उदयसिंह का सामन्त था। मेड़ता पर आक्रमण के समय [[मुग़ल]] सेना का नेतृत्व सरफ़ुद्दीन कर रहा था। उसने जयमल एवं देवदास से मेड़ता को छीनकर 1562 ई. में मुग़लों के अधीन कर दिया।
*'''मेवाड़''' - ‘[[मेवाड़]]’ राजस्थान का एक मात्र ऐसा राज्य था, जहाँ के राजपूत शासकों ने मुग़ल शासन का सदैव विरोध किया। अकबर का समकालीन मेवाड़ शासक सिसोदिया वंश का राणा उदयसिंह था, जिसने मुग़ल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। अकबर ने मेवाड़ को अपने अधीन करने के लिए 1567 ई. में [[चित्तौड़]] के क़िले पर आक्रमण कर दिया। उदयसिंह क़िले की सुरक्षा का भार जयमल एवं फत्ता ([[फ़तेह सिंह]]) को सौंप कर समीप की पहाड़ियों में खो गया। इन दो वीरों ने बड़ी बहादुरी से मुग़ल सेना का मुकाबला किया अन्त में दोनों युद्ध क्षेत्र में वीरगति को प्राप्त हुए। अकबर ने क़िले पर अधिकार के बाद लगभग 30,000 [[राजपूत|राजपूतों]] का कत्ल करवा दिया। यह नरसंहार अकबर के नाम पर एक बड़े धब्बे के रूप में माना गया, जिसे मिटाने के लिए अकबर ने [[आगरा]] क़िले के दरवाज़े पर जयमल एवं फत्ता की वीरता की स्मृति में उनकी प्रस्तर मूर्तियाँ स्थापित करवायीं। 1568 ई. में मुग़ल सेना ने मेवाड़ की राजधानी एवं चित्तौड़ के क़िले पर अधिकार कर लिया। अकबर ने चित्तौड़ की विजय के स्मृतिस्वरूप वहाँ की महामाता मंदिर से विशाल झाड़फानूस [[अवशेष]] आगरा ले आया।
*'''रणथंभौर विजय''' - [[रणथंभौर]] के शासक [[बूँदी]] के हाड़ा राजपूत सुरजन राय से अकबर ने 18 मार्च, 1569 ई. में दुर्ग को अपने क़ब्ज़े में ले लिया।
*'''कालिंजर विजय''' - [[उत्तर प्रदेश]] के [[बांदा]] ज़िले में स्थित यह क़िला अभेद्य माना जाता था। इस पर [[रीवा]] के राजा रामचन्द्र का अधिकार था। मुग़ल सेना ने मजनू ख़ाँ के नेतृत्व में आक्रमण कर [[कालिंजर]] पर अधिकार कर लिया। राजा रामचन्द्र को [[इलाहाबाद]] के समीप एक जागीर दे दी गयी।


==नामकरण==  
1570 ई. में [[मारवाड़]] के शासक रामचन्द्र सेन, [[बीकानेर]] के शासक कल्याणमल एवं [[जैसलमेर]] के शासक रावल हरराय ने अकबर की अधीनता स्वीकार की। इस प्रकार 1570 ई. तक [[मेवाड़]] के कुछ भागों को छोड़कर शेष राजस्थान के शासकों ने मुग़ल अधीनता स्वीकार कर ली। अधीनता स्वीकार करने वाले राज्यों में कुछ अन्य थे- [[डूंगरपुर]], बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़।
{{main|गंगा का नामकरण}}
==गुजरात विजय (1572-73 ई.)==
भारतीय भाषाओं में तथा अधिकृत रूप से गंगा नदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसके अंग्रेज़ीकृत नाम ‘द गैंगीज़’ से ही जाना जाता है। गंगा सहस्राब्दियों से हिन्दुओं की पवित्र तथा पूजनीय नदी रही है। अपने अधिकांश मार्ग में गंगा एक चौड़ी व मंद धारा है और विश्व के सबसे ज़्यादा उपजाऊ और घनी आबादी वाले इलाक़ों से होकर बहती है। इतने महत्व के बावज़ूद इसकी लम्बाई 2,510 किलोमीटर है, जो एशिया या विश्व स्तर की तुलना में कोई बहुत ज़्यादा नहीं है। भारत की पावन नदी, जिसकी जलधारा में स्नान से पापमुक्ति और जलपान से शुद्धि होती है। यह प्रसिद्ध नदी, [[हिमाचल प्रदेश]] में [[गंगोत्री]] से निकलकर [[मध्यदेश]] से होती हुई [[पश्चिम बंगाल]] के परे [[गंगासागर]] में मिलती है। [[गंगा]] की घाटी संसार की उर्वरतम घाटियों में से एक है और [[सरयू नदी|सरयू]], [[यमुना नदी|यमुना]], [[सोन नदी|सोन]] आदि अनेक नदियाँ उससे आ मिलती हैं।
'''गुजरात एक समृद्ध, उन्नतिशील एवं व्यापारिक केन्द्र''' के रूप में प्रसिद्ध था। इसलिए अकबर इसे अपने अधिकार में करने हेतु उत्सुक था। [[सितम्बर]] 1572 ई. में अकबर ने स्वयं ही [[गुजरात]] को जीतने के लिए प्रस्थान किया। उस समय गुजरात का शासक मुजफ्फर ख़ाँ तृतीय था। लगभग डेढ़ महीने के संघर्ष के बाद [[26 फ़रवरी]], 1573 ई. तक अकबर ने [[सूरत]], [[अहमदाबाद]] एवं कैम्बे पर अधिकार कर लिया। अकबर ‘ख़ाने आजम’ मिर्ज़ा अजीज कोका को गुजरात का गर्वनर नियुक्त कर वापस आगरा आ गया, किन्तु उसके आगरा पहुँचते ही सूचना मिली कि, गुजरात में मुहम्मद हुसैन मिर्ज़ा ने विद्रोह कर दिया है। अतः तुरन्त ही अकबर ने गुजरात की ओर मुड़कर 2 सितम्बर, 1573 ई. को विद्रोह को कुचल दिया। अकबर के इस अभियान को स्म्थि ने ‘संसार के इतिहास का सर्वाधिक द्रुतगामी आक्रमण’ कहा है। इस प्रकार गुजरात अकबर के साम्राज्य का एक पक्का अंग बन गया। उसके वित्त तथा राजस्व का पुनर्सगंठन [[टोडरमल]] ने किया, जिसका कार्य उस प्रान्त में सिहाबुद्दीन अहमद ने 1573 ई. से 1584 ई. तक किया। गुजरात में ही अकबर सर्वप्रथम [[पुर्तग़ाली|पुर्तग़ालियों]] से मिला और यहीं पर उसने पहली बार [[समुद्र]] को देखा। [[गुजरात]] को जीतने के बाद अकबर ने पूरे [[उत्तर भारत]] में ‘करोड़ी’ नाम के एक अधिकारी की नियुक्ति की। इस अधिकारी को अपने क्षेत्र से एक करोड़ दाम वसूल करना होता था। ‘करोड़ी’ की सहायता के लिए ‘आमिल’ नियुक्त किये गए। ये क़ानूनगों द्वारा बताये गये आंकड़े की भी जाँच करते थे। वास्तविक उत्पादन, स्थानीय क़ीमतें, उत्पादकता आदि पर उनकी सूचना के आधार पर अकबर ने 1580 ई. में 'दहसाला' नाम की नवीन प्रणाली को प्रारम्भ किया।
{{seealso|मुग़लकालीन राजस्व प्रणाली|मुग़लकालीन स्थापत्य एवं वास्तुकला}}


==विशेषताएँ==
==बिहार एवं बंगाल पर विजय (1574-1576 ई.)==
{{main|गंगा की विशेषताएँ}}
[[बिहार]] एवं [[बंगाल]] पर सुलेमान कर्रानी अकबर की अधीनता में शासन करता था। कर्रानी की मृत्यु के बाद उसके पुत्र दाऊद ने अपनी स्वतन्त्रता की घोषणा कर दी। अकबर ने मुनअम ख़ाँ के नेतृत्व में मुग़ल सेना को दाऊद को पराजित करने के लिए भेजा, साथ ही मुनअम ख़ाँ की सहायता हेतु खुद भी गया। 1574 ई. में दाऊद बिहार से बंगाल भाग गया। अकबर ने बंगाल विजय का सम्पूर्ण दायित्व मुनअम ख़ाँ को सौंप दिया और वापस [[फ़तेहपुर सीकरी]] आ गया। मुनअम ख़ाँ ने बंगाल पहुँचकर दाऊद को सुवर्ण रेखा नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित ‘तुकराई’ नामक स्थान पर [[3 मार्च]], 1575 ई. को परास्त किया। दाऊद की मृत्यु जुलाई, 1576 ई.में हो गई। इस तरह से बंगाल एवं बिहार पर मुग़लों का अधिकार हो गया।
गंगा का उद्गम दक्षिणी हिमालय में तिब्बत सीमा के भारतीय हिस्से से होता है। इसकी पाँच आरम्भिक धाराओं भागीरथी, अलकनन्दा, मंदाकिनी, धौलीगंगा तथा पिंडर का उद्गम उत्तराखण्ड क्षेत्र, जो उत्तर प्रदेश का एक संभाग था (वर्तमान उत्तरांचल राज्य) में होता है। दो प्रमुख धाराओं में बड़ी अलकनन्दा का उद्गम हिमालय के नंदा देवी शिखर से 48 किलोमीटर दूर तथा दूसरी भागीरथी का उद्गम हिमालय की गंगोत्री नामक हिमनद के रूप में 3,050 मीटर की ऊँचाई पर बर्फ़ की गुफ़ा में होता है। गंगोत्री [[हिन्दू|हिन्दुओं]] का एक [[तीर्थ स्थान]] है। वैसे गंगोत्री से 21 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित [[गोमुख]] को गंगा का वास्तविक उद्गम स्थल माना जाता है। गंगा नदी की प्रधान शाखा भागीरथी है, जो [[कुमाऊँ]] में हिमालय के गोमुख नामक स्थान पर गंगोत्री हिमनद से निकलती है।<ref name="टीडीआईएल">{{cite web |url= http://tdil.mit.gov.in/coilnet/ignca/utrn0078.htm|title= उत्तरांचल-एक परिचय|accessmonthday=[[28 अप्रॅल]]|accessyear=[[2008]]|format= एचटीएम|publisher= टीडीआईएल|language=}}</ref> गंगा के इस उद्गम स्थल की ऊँचाई 3140 मीटर है। यहाँ गंगा जी को समर्पित एक मंदिर भी है। [[गंगोत्री]] तीर्थ, शहर से 19 किलोमीटर [[उत्तर]] की ओर 3892 मीटर (12,770 फीट) की ऊँचाई पर इस हिमनद का मुख है।
==हल्दीघाटी का युद्ध (18 जून, 1576 ई.)==
उदय सिंह की मृत्यु के बाद मेवाड़ का शासक [[महाराणा प्रताप]] हुआ। अकबर ने मेवाड़ को पूर्णरूप से जीतने के लिए [[अप्रैल]], 1576 ई. में आमेर के राजा [[मानसिंह]] एवं आसफ ख़ाँ के नेतृत्व में मुग़ल सेना को आक्रमण के लिए भेजा। दोनों सेनाओं के मध्य गोगुडा के निकट [[अरावली पर्वतश्रेणी|अरावली पहाड़ी]] की ‘हल्दी घाटी’ शाखा के मध्य हुआ। इस युद्ध में राणाप्रताप पराजित हुए। उनकी जान झाला के नायक की निःस्वार्थ भक्ति के कारण बच सकी, क्योंकि उसने अपने को राणा घोषित कर शाही दल के आक्रमण को अपने ऊपर ले लिया था। राणा ने चेतक पर सवार होकर पहाड़ियों की ओर भाग कर आश्रय लिया। यह अभियान भी मेवाड़ पर पूर्ण अधिकार के बिना ही समाप्त हो गया। 1597 ई. में [[राणा प्रताप]] की मृत्यु के बाद उनका पुत्र अमर सिंह उत्तराधिकारी हुआ। उसके शासन काल 1599 ई. में मानसिंह के नेतृत्व में एक बार फिर मुग़ल सेना ने आक्रमण किया। अमर सिंह की पराजय के बाद भी मेवाड़ अभियान अधूरा रहा, जिसे बाद में [[जहाँगीर]] ने पूरा किया।
==काबुल विजय (1581 ई.)==
मिर्ज़ा हकीम, जो रिश्ते में अकबर का सौतेला भाई था, ‘[[काबुल]]’ पर स्वतन्त्र शासक के रूप में शासन कर रहा था। सम्राट बनने की महत्वाकांक्षा में उसने [[पंजाब]] पर आक्रमण किया। उसके विद्रोह को कुचलने के लिए अकबर ने [[8 फ़रवरी]], 1581 ई. को एक बृहद सेना के साथ [[अफ़ग़ानिस्तान]] की ओर प्रस्थान किया। अकबर के आने का समाचार सुनकर मिर्ज़ा हाकिम काबुल की ओर वापस हो गया। [[10 अगस्त]] 1581 ई. को अकबर ने मिर्ज़ा की बहन बख्तुन्निसा बेगम को काबुल की सूबेदारी सौंपी। कालान्तर में अकबर ने काबुल को साम्राज्य में मिला कर मानसिंह को सूबेदार बनाया।
==कश्मीर विजय (1585-1586 ई.)==
{| class="bharattable-green" border="1" style="margin:5px; float:right"
|+ अकबर द्वारा जीते गए राज्य
! राज्य
! शासक
! वर्ष
! मुग़ल सेनापति
|-
| [[मालवा]]
| बाज बहादुर
| 1561 ई.
| अदमह ख़ाँ, पीर मुहम्मद
|-
| मालवा
| -
| 5262 ई.
| अब्दुल्ला ख़ाँ
|-
| [[चुनार]]
| -
| 1561 ई.
| [[आसफ़ ख़ाँ]]
|-
| गोंडवाना
| वीरनारायण एवं दुर्गावती
| 1564 ई.
| आसफ़ ख़ाँ
|-
| [[आमेर]]
| भारमल
| 1562 ई.
| स्वयं अधीनता स्वीकार की
|-
| [[मेड़ता]]
| जयमल
| 1562 ई.
| सरफ़ुद्दीन
|-
| [[मेवाड़]]
| [[राणा उदयसिंह|उदयसिंह]]
| 1568 ई.
| स्वयं अकबर
|-
| मेवाड़
| [[राणा प्रताप]]
| 1576 ई.
| [[मानसिंह]], आसफ़ ख़ाँ
|-
| [[रणथम्भौर]]
| सुरजन हाड़ा
| 1569 ई.
| भगवानदास, अकबर
|-
| [[कालिंजर]]
| रामचन्द्र
| 1569 ई.
| मजनू ख़ाँ काकशाह
|-
| [[मारवाड़]]
| राव चन्द्रसेन
| 1570 ई.
| स्वेच्छा से अधीनता स्वीकार की
|-
| [[गुजरात]]
| मुजफ़्फ़र ख़ाँ तृतीय
| 1571 ई.
| ख़ानकला, ख़ाने आजम
|-
| [[बिहार]]-[[बंगाल]]
| दाऊद ख़ाँ
| 1574-1576
| मुनअम ख़ाँ ख़ानख़ाना
|-
| [[काबुल]]
| हकीम मिर्ज़ा
| 1581 ई.
| [[मानसिंह]] एवं अकबर
|-
| [[कश्मीर]]
| यूसुफ़ व याकूब ख़ाँ
| 1586 ई.
| भगवानदास, [[कासिम ख़ाँ]]
|-
| [[सिंध]]
| जानी बेग
| 1591 ई.
| [[रहीम|अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना]]
|-
| [[उड़ीसा]]
| निसार ख़ाँ
| 1590-1591 ई.
| [[मानसिंह]]
|-
| [[बलूचिस्तान]]
| पन्नी अफ़ग़ान
| 1595 ई.
| मीर मासूम
|-
| [[कंधार]]
| मुजफ़्फ़र हुसैन मिर्ज़ा
| 1595 ई.
| शाहबेग
|-
| [[ख़ानदेश]]
| अली ख़ाँ
| 1591 ई.
| स्वेच्छा से अधीनता स्वीकार की
|-
| [[दौलताबाद]]
| [[चाँदबीबी]]
| 1599 ई.
| मुराद, [[रहीम]], [[अबुल फ़ज़ल]] एवं अकबर
|-
| [[अहमदनगर]]
| बहादुरशाह, चाँदबीबी
| 1600 ई.
| -
|-
| [[असीरगढ़]]
| मीरन बहादुर
| 1601 ई.
| अकबर (अन्तिम अभियान)
|}
अकबर ने [[कश्मीर]] पर अधिकार करने के लिए भगवान दास एवं कासिम ख़ाँ के नेतृत्व में मुग़ल सेना को भेजा। मुग़ल सेना ने थोड़े से संघर्ष के बाद यहाँ के शासक ‘युसुफ ख़ाँ’ को बन्दी बना लिया। बाद में युसुफ ख़ाँ के लड़के ‘याकूब’ ने संघर्ष की शुरुआत की, किन्तु [[श्रीनगर]] में हुए विद्रोह के कारण उसे मुग़ल सेना के समक्ष आत्समर्पण करना पड़ा। 1586 ई. में कश्मीर का विलय मुग़ल साम्राज्य में हो गया।


==भौगोलिक विस्तार==
==सिंध विजय (1591 ई.)==
{{main|गंगा का भौगोलिक विस्तार}}
अकबर ने [[रहीम|अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना]] को [[सिंध]] को जीतने का दायित्व सौंपा। 1591 ई. में सिंध के शासक जानीबेग एवं ख़ानख़ाना के मध्य कड़ा संघर्ष हुआ। अन्ततः सिंध पर मुग़लों का अधिकार हो गया।
गंगा के बेसिन में इस उपमहाद्वीप की विशालतम नदी प्रणाली स्थित है। यहाँ जल की आपूर्ति मुख्यत: जुलाई से अक्टूबर के बीच दक्षिण-पश्चिमी मानसून तथा अप्रॅल से जून के बीच ग्रीष्म ऋतु के दौरान पिघलने वाली हिमालय की बर्फ़ से होती है। नदी के बेसिन में मानसून के उन कटिबंधीय तूफ़ानों से भी वर्षा होती है, जो जून से अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में पैदा होते हैं। दिसम्बर और जनवरी में बहुत कम मात्रा में वर्षा होती है
==उड़ीसा विजय (1590-1592 ई.)==
[[चित्र:Gaumukh-Gangotri-Glacier.jpg|thumb|250px|left|[[गंगोत्री]] हिमनद में [[गोमुख]]<br />Gomukh in Gangotri Himnad|left]]  
1590 ई. में राजा [[मानसिंह]] के नेतृत्व में मुग़ल सेना ने [[उड़ीसा]] के शासक निसार ख़ाँ पर आक्रमण कर आत्मसमर्पण के लिए विवश किया, परन्तु अन्तिम रूप से उड़ीसा को 1592 ई. में मुग़ल साम्राज्य के अधीन किया गया।
==सहायक नदियाँ==  
==बलूचिस्तान विजय (1595 ई.)==
{{main|गंगा की सहायक नदियाँ}}
मीर मासूम के नेतृत्व में मुग़ल सेनाओं ने 1595 ई. में [[बलूचिस्तान]] पर आक्रमण कर वहाँ के [[अफ़ग़ान|अफ़ग़ानों]] को हराकर उसे मुग़ल साम्राज्य में मिला लिया।
गंगा में उत्तर की ओर से आकर मिलने वाली प्रमुख सहायक नदियाँ यमुना, रामगंगा, करनाली (घाघरा), ताप्ती, गंडक, कोसी और काक्षी हैं तथा दक्षिण के पठार से आकर इसमें मिलने वाली प्रमुख नदियाँ चंबल, सोन, बेतवा, केन, दक्षिणी टोस आदि हैं। यमुना गंगा की सबसे प्रमुख सहायक नदी है जो हिमालय की बन्दरपूँछ चोटी के आधार पर यमुनोत्री हिमखण्ड से निकली है। <ref>{{cite web |url= http://bharat.gov.in/knowindia/rivers.php|title=भारत के बारे में जानो|accessmonthday=[[21 जून]]|accessyear=[[2009]]|format=|publisher=भारत सरकार|language=}}</ref> हिमालय के ऊपरी भाग में इसमें टोंस<ref>{{cite web |url= http://hindi.indiawaterportal.org/?q=content/उत्तराखंड-की-प्रमुख-नदियाँ |title=उत्तराखंड की प्रमुख नदियाँ|accessmonthday=[[21 जून]]|accessyear=[[2009]]|format=|publisher=इंडिया वाटर पोर्टल |language=}}</ref> तथा बाद में लघु हिमालय में आने पर इसमें गिरि और आसन नदियाँ मिलती हैं। [[चम्बल नदी|चम्बल]], [[बेतवा नदी|बेतवा]], [[शारदा नदी|शारदा]] और [[केन नदी|केन]] यमुना की सहायक नदियाँ हैं।
==कंधार विजय (1595 ई.)==
[[बैरम ख़ाँ]] के संरक्षण काल 1556-1560 ई. में [[कंधार]] मुग़लों के हाथ से निकल गया था। कंधार का सूबेदार मुजफ्फर हुसैन मिर्ज़ा कंधार को स्वेच्छा से मुग़ल सरदार शाहबेग को सौंपकर स्वयं अकबर का [[मनसबदार]] बन गया। इस तरह अकबर [[मेवाड़]] के अतिरिक्त सम्पूर्ण उत्तरी [[भारत]] पर अधिकार करने में सफल हुआ।


==महत्त्व==
==अकबर की दक्षिण विजय==
{{main|गंगा का महत्त्व}}
'''[[बहमनी राज्य]] के विखण्डन के उपरान्त बने''' राज्यों [[ख़ानदेश]], [[अहमदनगर]], [[बीजापुर]] एवं [[गोलकुण्डा]] को अकबर ने अपने अधीन करने के लिए 1591 ई. में एक दूतमण्डल को दक्षिण की ओर भेजा। मुग़ल सीमा के सर्वाधिक नज़दीक होने के कारण ‘ख़ानदेश’ ने मुग़ल अधिपत्य को स्वीकार कर लिया। ‘ख़ानदेश’ को [[दक्षिण भारत]] का ‘प्रवेश द्वार’ भी माना जाता है।
ऐतिहासिक रूप से गंगा के मैदान से ही हिन्दुस्तान का हृदय स्थल निर्मित है और वही बाद में आने वाली विभिन्न सभ्यताओं का पालना बना। अशोक के ई. पू. के साम्राज्य का केन्द्र पाटलिपुत्र (पटना), बिहार में गंगा के तट पर बसा हुआ था। महान मुग़ल साम्राज्य के केन्द्र दिल्ली और आगरा भी गंगा के बेसिन की पश्चिमी सीमाओं पर स्थित थे। सातवीं सदी के मध्य में कानपुर के उत्तर में गंगा तट पर स्थित कन्नौज, जिसमें अधिकांश उत्तरी भारत आता था, हर्ष के सामन्तकालीन साम्राज्य का केन्द्र था।
==अहमदनगर विजय==
====ऐतिहासिक महत्त्व====
1593 ई. में अकबर ने अहमदनगर पर आक्रमण हेतु अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना एवं मुराद को दक्षिण भेजा। 1594 ई. में यहाँ के शासक बुरहानुलमुल्क की मृत्यु के कारण अहमदनगर के क़िले का दायित्व [[बीजापुर]] के शासक [[अली आदिलशाह प्रथम]] की विधवा [[चाँदबीबी]] पर आ गया। चाँदबीबी ने इब्राहिम के अल्पायु पुत्र बहादुरशाह को सुल्तान घोषित किया एवं स्वयं उसकी संरक्षिका बन गई। 1595 ई. में मुग़ल आक्रमण का इसने लगभग 4 महीने तक डटकर सामना किया। अन्ततः दोनों पक्षों में 1596 ई. में समझौता हो गया। समझौते के अनुसार [[बरार]] मुग़लों को सौंप दिया गया एवं बुरहानुलमुल्क के पौत्र बहादुरशाह को अहमदनगर के शासक के रूप में मान्यता प्रदान कर दी गई। इसी युद्ध के दौरान मुग़ल सर्वप्रथम [[मराठा|मराठों]] के सम्पर्क में आये। कुछ दिन बाद चाँदबीबी ने अपने को अहमदनगर प्रशासन से अलग कर दिया। वहाँ के सरदारों ने संधि का उल्लंघन करते हुए बरार को पुनः प्राप्त करना चाहा। अकबर ने [[अबुल फ़ज़ल]] के साथ मुराद को अहमदनगर पर आक्रमण के लिए भेजा। 1597 ई. में मुराद की मृत्यु हो जाने के कारण [[अब्दुर्रहीम खान-ए-खाना|अब्दुर्रहीम ख़ानखाना]] एवं [[शहज़ादा दानियाल]] को आक्रमण के लिए भेजा। अकबर ने भी दक्षिण की ओर प्रस्थान किया। मुग़ल सेना ने 1599 ई. में [[दौलताबाद]] एवं 1600 ई. में अहमदनगर क़िले पर अधिकार कर लिया। चाँदबीबी ने आत्महत्या कर ली।
{{main|गंगा का ऐतिहासिक महत्त्व}}
{{दाँयाबक्सा|पाठ=सभी धर्मों के सार संग्रह के रूप में अकबर ने 1582 ई. में [[दीन--इलाही]] (तौहीद-ए-इलाही) या दैवी एकेश्वरवाद नामक धर्म का प्रवर्तन किया तथा उसे राजकीय धर्म घोषित कर दिया। इस धर्म का प्रधान [[पुरोहित]] [[अबुल फ़ज़ल]] था।|विचारक=}}
ऐतिहासिक रूप से गंगा के मैदान से ही हिन्दुस्तान का हृदय स्थल निर्मित है और वही बाद में आने वाली विभिन्न सभ्यताओं का पालना बना। [[अशोक]] के ई. पू. के साम्राज्य का केन्द्र पाटलिपुत्र ([[पटना]]), बिहार में गंगा के तट पर बसा हुआ था। महान [[मुग़ल साम्राज्य]] के केन्द्र दिल्ली और [[आगरा]] भी गंगा के बेसिन की पश्चिमी सीमाओं पर स्थित थे। सातवीं सदी के मध्य में [[कानपुर]] के उत्तर में गंगा तट पर स्थित [[कन्नौज]], जिसमें अधिकांश उत्तरी भारत आता था, हर्ष के सामन्तकालीन साम्राज्य का केन्द्र था। मुस्लिम काल के दौरान, यानी 12वीं सदी से मुसलमानों का शासन न केवल मैदान, बल्कि बंगाल तक फैला हुआ था। डेल्टा क्षेत्र के ढाका और मुर्शिदाबाद मुस्लिम सत्ता के केन्द्र थे।
==असीरगढ़ विजय==
[[चित्र:Ganga-Varanasi.jpg|thumb|250px|[[वाराणसी]] में [[गंगा नदी]] के घाट<br /> Ghats of Ganga River in Varanasi]]
ख़ानदेश की राजधानी [[बुरहानपुर]] पर स्वयं अकबर ने 1599 ई. में आक्रमण किया। इस समय वहाँ का शासक मीरन बहादुर था। उसने अपने को [[असीरगढ़]] के क़िले में सुरक्षित कर लिया। अकबर ने असीरगढ़ के क़िले का घेराव कर उसके दरवाज़े को ‘सोने की चाभी’ से खोला अर्थात अकबर ने दिल खोलकर ख़ानदेश के अधिकारियों को रुपये बांटे और उन्हें कपटपूर्वक अपनी ओर मिला लिया। [[21 दिसम्बर]], 1600 ई. को मीरन बहादुर ने अकबर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, परन्तु अकबर ने अन्तिम रूप से इस [[दुर्ग]] को अपने क़ब्ज़े में 6 जनवरी 1601 ई. को किया। असीरगढ़ की विजय अकबर की अन्तिम विजय थी। मीरन बहादुर को बन्दी बना कर [[ग्वालियर]] के क़िले में क़ैद कर लिया गया। 4000 अशर्फ़ियाँ उसके वार्षिक निर्वाह के लिए निश्चित की गयीं। इन विजयों के पश्चात् अकबर ने दक्षिण के सम्राट की उपाधि धारण की।
====आर्थिक महत्त्व====
{{main|गंगा का आर्थिक महत्त्व}}
गंगा अपनी उपत्यकाओं में [[भारत]] और [[बांग्लादेश]] के कृषि आधारित अर्थ में भारी सहयोग तो करती ही है, यह अपनी सहायक नदियों सहित बहुत बड़े क्षेत्र के लिए सिंचाई के बारहमासी स्रोत भी हैं। इन क्षेत्रों में उगाई जाने वाली प्रधान उपज में मुख्यतः [[धान]], [[गन्ना]], [[दाल]], [[तिलहन]], [[आलू]] एवं [[गेहूँ]] हैं। जो भारत की कृषि आज का महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं। गंगा के तटीय क्षेत्रों में दलदल एवं झीलों के कारण यहाँ लेग्यूम, मिर्च, सरसों, तिल, गन्ना और जूट की अच्छी फ़सल होती है। नदी में मत्स्य उद्योग भी बहुत ज़ोरों पर चलता है।
====धार्मिक महत्त्व====
{{main|गंगा का धार्मिक महत्त्व}}
[[भारत]] की अनेक धार्मिक अवधारणाओं में गंगा नदी को [[देवी]] के रूप में निरुपित किया गया है। बहुत से पवित्र [[तीर्थस्थल]] गंगा नदी के किनारे पर बसे हुये हैं जिनमें [[वाराणसी]] और [[हरिद्वार]] सबसे प्रमुख हैं। गंगा नदी को भारत की पवित्र नदियों में सबसे पवित्र माना जाता है एवं यह मान्यता है कि गंगा में स्नान करने से मनुष्य के सारे पापों का नाश हो जाता है। मरने के बाद लोग गंगा में अपनी राख विसर्जित करना मोक्ष प्राप्ति के लिये आवश्यक समझते हैं, यहाँ तक कि कुछ लोग गंगा के किनारे ही प्राण विसर्जन या [[अंतिम संस्कार]] की इच्छा भी रखते हैं।
====पौराणिक महत्त्व====
{{main|गंगा का पौराणिक महत्त्व}}
गंगा नदी के साथ अनेक पौराणिक कथाएँ जुड़ी हुई हैं। कुछ पुराणों ने गंगा को मन्दाकिनी के रूप में स्वर्ग में, गंगा के रूप में पृथ्वी पर और भोगवती के रूप में पाताल में प्रवाहित होते हुए वर्णित किया है।<ref>[[पद्म पुराण]] 6|267|47</ref> [[विष्णु पुराण|विष्णु]] आदि पुराणों ने गंगा को [[विष्णु]] के बायें पैर के अँगूठे के नख से प्रवाहित माना है।<ref>वामपादाम्बुजांगुष्ठनखस्रोतोविनिर्गताम्। विष्णोर्बभर्ति यां भक्त्या शिरसाहनिंशं ध्रुव:।। [[विष्णु पुराण]] (2|8|109); कल्पतरु (तीर्थ, पृष्ठ 161) ने ‘शिव:’ पाठान्तर दिया है। ‘नदी सा वैष्णवी प्रोक्ता विष्णुपादसमुदभवा।’ [[पद्म पुराण]] (5|25|188)।</ref> कुछ पुराणों में ऐसा आया है कि [[शिव]] ने अपनी जटा से गंगा को सात धाराओं में परिवर्तित कर दिया, जिनमें तीन (नलिनी, ह्लदिनी एवं पावनी) पूर्व की ओर, तीन (सीता, चक्षुस एवं [[सिन्धु नदी|सिन्धु]]) पश्चिम की ओर प्रवाहित हुई और सातवीं धारा [[भागीरथी नदी|भागीरथी]] हुई ([[मत्स्य पुराण]] 121|38-41; [[ब्रह्माण्ड पुराण]] 2|18|39-41 एवं 1|3|65-66)। [[कूर्म पुराण]] (1|46|30-31) एवं [[वराह पुराण]] (अध्याय 82, गद्य में) का कथन है कि गंगा सर्वप्रथम सीता, [[अलकनंदा नदी|अलकनंदा]], सुचक्ष एवं भद्रा नामक चार विभिन्न धाराओं में बहती है। अलकनंदा दक्षिण की ओर बहती है, भारतवर्ष की ओर आती है और सप्तमुखों में होकर समुद्र में गिरती है।<ref>तथैवालकनंदा च दक्षिणादेत्य भारतम्। प्रयाति सागरं भित्त्वा सप्तभेदा द्विजोत्तम:।। [[कूर्म पुराण]] (1|46|31)।</ref>
==साहित्यिक उल्लेख==
{{main|गंगा का साहित्यिक उल्लेख}}
भारत की राष्ट्र-नदी गंगा जल ही नहीं, अपितु भारत और हिन्दी साहित्य की मानवीय चेतना को भी प्रवाहित करती है।<ref>{{cite web |url= http://www.abhivyakti-hindi.org/snibandh/2009/hindikavyameganganadii.htm|title=हिन्दी काव्य में गंगा नदी|accessmonthday=[[30 जून]]|accessyear=[[2009]]|format=|publisher=अभिव्यक्ति|language=}}</ref> ऋग्वेद, महाभारत, रामायण एवं अनेक पुराणों में गंगा को पुण्य सलिला, पाप-नाशिनी, मोक्ष प्रदायिनी, सरित्श्रेष्ठा एवं महानदी कहा गया है। संस्कृत कवि जगन्नाथ राय ने गंगा की स्तुति में 'श्रीगंगालहरी'<ref>{{cite web |url= http://sujalam.blogspot.com/2007/11/blog-post_73.html|title=गंगा की उपस्थिति |accessmonthday=[[22 जून]]|accessyear=[[2009]]|format=|publisher=सुजलाम्|language=}}</ref> नामक काव्य की रचना की है। हिन्दी के आदि महाकाव्य [[पृथ्वीराज रासो]]<ref>इंदो किं अंदोलिया अमी ए चक्कीवं गंगा सिरे। .................एतने चरित्र ते गंग तीरे</ref> तथा वीसलदेव रास<ref>कइ रे हिमालइ माहिं गिलउं। कइ तउ झंफघडं गंग-दुवारि।..................बहिन दिवाऊँ राइ की। थारा ब्याह कराबुं गंग नइ पारि</ref>नरपति नाल्ह) में गंगा का उल्लेख है। आदिकाल का सर्वाधिक लोक विश्रुत ग्रंथ जगनिक रचित [[आल्हाखण्ड]]<ref>प्रागराज सो तीरथ ध्यावौं। जहँ पर गंग मातु लहराय।। / एक ओर से जमुना आई। दोनों मिलीं भुजा फैलाय।। / सरस्वती नीचे से निकली। तिरबेनी सो तीर्थ कहाय।।</ref> में गंगा, [[यमुना नदी|यमुना]] और [[सरस्वती नदी|सरस्वती]] का उल्लेख है।


{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध=}}
अकबर ने [[बरार]], [[अहमदनगर]] एवं [[ख़ानदेश]] की सूबेदारी शाहज़ादा दानियाल को प्रदान कर दी। [[बीजापुर]] एवं [[गोलकुण्डा]] पर अकबर अधिकार नहीं कर सका। इस तरह अकबर का साम्राज्य [[कंधार]] एवं [[काबुल]] से लेकर [[बंगाल]] तक और [[कश्मीर]] से लेकर [[बरार]] तक फैला था।
==वीथिका==
{{Panorama
|image=चित्र:Ganga-3.jpg
|height=300
|alt=वाराणसी में गंगा का विहंगम दृश्य
|caption=[[गंगा]] का विहंगम दृश्य, ([[वाराणसी]])
}}
<gallery>
चित्र:Ganga-Sunrise.jpg|सूर्योदय के समय गंगा नदी
चित्र:Haridwar2.jpg|गंगा नदी, [[हरिद्वार]]
चित्र:Kachla-Ghat.jpg|गंगा नदी, कछला घाट
चित्र:Devprayag-Bhagirathi-River.jpg|[[अलकनंदा नदी|अलकनंदा]] और [[भागीरथी नदी|भागीरथी]] का संगम देवप्रयाग, [[उत्तराखंड]]
चित्र:Ganga-Devi-Delhi-Crafts-Museum-2.jpg|[[गंगा|गंगा देवी]] का भित्ति चित्र, हस्त शिल्पकला संग्रहालय, [[दिल्ली]]
चित्र:Ganga-Devi-Delhi-Crafts-Museum.jpg|[[गंगा|गंगा देवी]] का भित्ति चित्र, हस्त शिल्पकला संग्रहालय, [[दिल्ली]]
चित्र:Ganga-National-Museum-Delhi.jpg|गंगा देवी प्रतिमा, [[राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली|राष्ट्रीय संग्रहालय]], [[दिल्ली]]
चित्र:Ganga-1.jpg|[[गंगा नदी]], [[वाराणसी]]
चित्र:Ganga-2.jpg|गंगा नदी, वाराणसी
चित्र:Ganga-4.jpg|[[गंगा नदी]] के [[घाट]] का सुन्दर दृश्य
चित्र:Ganga-5.jpg|[[गंगा नदी]] के [[घाट]] पर श्रद्धालु [[स्नान]] करते हुए
चित्र:Ganga-6.jpg|प्रात:काल का सुन्दर दृश्य, [[गंगा नदी]]
चित्र:Ganga-7.jpg|[[गंगा नदी]], [[वाराणसी]]
चित्र:Ghats-of-Ganaga-in-Banaras.jpg[[प्रयाग घाट]], वाराणसी, गंगा नदी
चित्र:Ganga-8.jpg|रात्रि दृश्य, [[गंगा नदी]], [[वाराणसी]]
चित्र:Ganga-9.jpg|दरभंगा घाट गंगा नदी वाराणसी
चित्र:Ganga-10.jpg|[[गंगा नदी]] का सुन्दर दृश्य [[वाराणसी]]
चित्र:Ganga-11.jpg|गंगा नदी, वाराणसी
चित्र:Ganga-12.jpg|अहिल्याबाई घाट, [[गंगा नदी]], [[वाराणसी]]
चित्र:Ganga-13.jpg|मुन्शी व दरभंगा घाट, वाराणसी
चित्र:Ganga-14.jpg|नाव में घूमते श्रद्धालु, [[गंगा नदी]], [[वाराणसी]]
चित्र:Ganga-17.jpg|मनमोहक दृश्य, गंगा नदी, वाराणसी
चित्र:Ganga-16.jpg|[[गंगा]] किनारे स्थित औरंगजेब मस्जिद, [[वाराणसी]]
चित्र:Ganga-15.jpg|नाव में घूमते श्रद्धालु, गंगा नदी, वाराणसी
चित्र:Munshi-Ghat-Varanasi.jpg|[[गंगा]] किनारे स्थित मुन्शी घाट, [[वाराणसी]]
</gallery>
 
==बाहरी कड़ियाँ==
*[http://www.youtube.com/watch?v=H7nhCTmEq5s&feature=player_embedded गंगा आरती विडियो]
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==संबंधित लेख==
{{गंगा नदी}}{{राष्ट्रीय चिह्न और प्रतीक}}{{भारत की नदियाँ}}
[[Category:भूगोल कोश]]
[[Category:भारत की नदियाँ]]
[[Category:उत्तर प्रदेश की नदियाँ]]
[[Category:राष्ट्रीय चिह्न और प्रतीक]]
[[Category:गंगा नदी]]
__INDEX__
__NOTOC__

07:33, 12 जून 2016 का अवतरण

अकबर का साम्राज्य विस्तार

हुमायूँ, बाबर, जहाँगीर और अकबर

जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर भारत का महानतम मुग़ल शंहशाह बादशाह था। जिसने मुग़ल शक्ति का भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश हिस्सों में विस्तार किया। अकबर को अकबर-ऐ-आज़म, शहंशाह अकबर तथा महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है।

अकबर के कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य
वर्ष कार्य
1562 ई. दास प्रथा का अन्त
1562 ई. अकबर की ‘हरमदल’ से मुक्ति
1563 ई. तीर्थ यात्रा कर समाप्त
1564 ई. जज़िया कर समाप्त
1565 ई. धर्म परिवर्तन पर पाबंदी
1571 ई. फ़तेहपुर सीकरी की स्थापना
1571 ई. राजधानी आगरा से फ़तेहपुर सीकरी स्थानान्तरित
1575 ई. इबादत खाने की स्थापना
1578 ई. इबादत खाने में सभी धर्मों का प्रवेश
1579 ई. ‘मज़हर’ की घोषणा
1582 ई. दीन-ए-इलाही’ की घोषणा
1582 ई. सूर्य पूजा व अग्नि पूजा का प्रचलन कराया
1583 ई. इलाही संवत् की स्थापना

अकबर का साम्राज्य विस्तार दो वर्गों में विभाजित किया जा सकता हैं-

  1. उत्तर भारत की विजय और
  2. दक्षिण भारत की विजय

उत्तर भारत की विजय

पानीपत युद्ध के बाद 1559 ई. में अकबर ने ग्वालियर पर, 1560 ई. में उसके सेनापति जमाल ख़ाँ ने जौनपुर पर तथा 1561 ई. में आसफ ख़ाँ ने चुनार के क़िले पर अधिकार कर लिया।

मालवा विजय

यहाँ के शासक बाज बहादुर को 1561 ई. में अदहम ख़ाँ के नेतृत्व में मुग़ल सेना ने परास्त कर दिया। 29 मार्च, 1561 ई. को मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर मुग़ल सेनाओं ने अधिकार कर लिया। अकबर ने अदहम ख़ाँ को वहाँ की सूबेदारी सौंपी। 1562 ई. में पीर मुहम्मद मालवा का सूबेदार बना। यह एक अत्याचारी प्रवृति का व्यक्ति था। बाज बहादुर ने दक्षिण के शासकों के सहयोग से पुनः मालवा पर अधिकार कर लिया। पीर मुहम्मद भागते समय नर्मदा नदी में डूब कर मर गया। इस बार अकबर ने अब्दुल्ला ख़ाँ उजबेग को बाज बहादुर को परास्त करने के लिए भेजा। बाज बहादुर ने पराजित होकर अकबर की अधीनता स्वीकार कर अकबर के दरबार में द्वि-हज़ारी मनसब प्राप्त किया। 1564 ई. में अकबर ने गोंडवाना विजय हेतु ‘आसफ ख़ाँ’ को भेजा। तत्कालीन गोंडवाना राज्य की शासिका व महोबा की चन्देल राजकुमारी ‘रानी दुर्गावती’, जो अपने अल्पायु पुत्र ‘वीरनारायण’ की संरक्षिका के रूप में शासन कर रही थी, ने आसफ ख़ाँ के नेतृत्व वाली मुग़ल सेना का डट कर मुकाबला किया। अन्ततः माँ और पुत्र दोनों वीरगति को प्राप्त हुए। 1564 ई. में गोंडवाना मुग़ल साम्राज्य के अधीन हो गया।

राजस्थान विजय

राजस्थान के राजपूत शासक अपने पराक्रम, आत्मम्मान एवं स्वतन्त्रता के लिए प्रसिद्ध थे। अकबर ने राजपूतों के प्रति विशेष नीति अपनाते हुए उन राजपूत शासकों से मित्रता एवं वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किये, जिन्होंने उसकी अधीनता स्वीकार कर ली। किन्तु जिन्होंने अधीनता स्वीकार नहीं की, उनसे युद्ध के द्वारा अधीनता स्वीकार करवाने का प्रयत्न किया।

  • आमेर (जयपुर) - 1562 ई. में अकबर द्वारा अजमेर की शेख मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की यात्रा के समय उसकी मुलाकात आमेर के शासक राजा भारमल से हुई। भारमल प्रथम राजपूत शासक था, जिसने स्वेच्छा से अकबर की अधीनता स्वीकार की। कालान्तर में भारमल या बिहारीमल की पुत्री से अकबर ने विवाह कर लिया, जिससे जहाँगीर पैदा हुआ। अकबर ने भारमल के पुत्र (दत्तक) भगवानदास एवं पौत्र मानसिंह को उच्च मनसब प्रदान किया।
  • मेड़ता - यहाँ का शासक जयमल मेवाड़ के राजा उदयसिंह का सामन्त था। मेड़ता पर आक्रमण के समय मुग़ल सेना का नेतृत्व सरफ़ुद्दीन कर रहा था। उसने जयमल एवं देवदास से मेड़ता को छीनकर 1562 ई. में मुग़लों के अधीन कर दिया।
  • मेवाड़ - ‘मेवाड़’ राजस्थान का एक मात्र ऐसा राज्य था, जहाँ के राजपूत शासकों ने मुग़ल शासन का सदैव विरोध किया। अकबर का समकालीन मेवाड़ शासक सिसोदिया वंश का राणा उदयसिंह था, जिसने मुग़ल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। अकबर ने मेवाड़ को अपने अधीन करने के लिए 1567 ई. में चित्तौड़ के क़िले पर आक्रमण कर दिया। उदयसिंह क़िले की सुरक्षा का भार जयमल एवं फत्ता (फ़तेह सिंह) को सौंप कर समीप की पहाड़ियों में खो गया। इन दो वीरों ने बड़ी बहादुरी से मुग़ल सेना का मुकाबला किया अन्त में दोनों युद्ध क्षेत्र में वीरगति को प्राप्त हुए। अकबर ने क़िले पर अधिकार के बाद लगभग 30,000 राजपूतों का कत्ल करवा दिया। यह नरसंहार अकबर के नाम पर एक बड़े धब्बे के रूप में माना गया, जिसे मिटाने के लिए अकबर ने आगरा क़िले के दरवाज़े पर जयमल एवं फत्ता की वीरता की स्मृति में उनकी प्रस्तर मूर्तियाँ स्थापित करवायीं। 1568 ई. में मुग़ल सेना ने मेवाड़ की राजधानी एवं चित्तौड़ के क़िले पर अधिकार कर लिया। अकबर ने चित्तौड़ की विजय के स्मृतिस्वरूप वहाँ की महामाता मंदिर से विशाल झाड़फानूस अवशेष आगरा ले आया।
  • रणथंभौर विजय - रणथंभौर के शासक बूँदी के हाड़ा राजपूत सुरजन राय से अकबर ने 18 मार्च, 1569 ई. में दुर्ग को अपने क़ब्ज़े में ले लिया।
  • कालिंजर विजय - उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले में स्थित यह क़िला अभेद्य माना जाता था। इस पर रीवा के राजा रामचन्द्र का अधिकार था। मुग़ल सेना ने मजनू ख़ाँ के नेतृत्व में आक्रमण कर कालिंजर पर अधिकार कर लिया। राजा रामचन्द्र को इलाहाबाद के समीप एक जागीर दे दी गयी।

1570 ई. में मारवाड़ के शासक रामचन्द्र सेन, बीकानेर के शासक कल्याणमल एवं जैसलमेर के शासक रावल हरराय ने अकबर की अधीनता स्वीकार की। इस प्रकार 1570 ई. तक मेवाड़ के कुछ भागों को छोड़कर शेष राजस्थान के शासकों ने मुग़ल अधीनता स्वीकार कर ली। अधीनता स्वीकार करने वाले राज्यों में कुछ अन्य थे- डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़।

गुजरात विजय (1572-73 ई.)

गुजरात एक समृद्ध, उन्नतिशील एवं व्यापारिक केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध था। इसलिए अकबर इसे अपने अधिकार में करने हेतु उत्सुक था। सितम्बर 1572 ई. में अकबर ने स्वयं ही गुजरात को जीतने के लिए प्रस्थान किया। उस समय गुजरात का शासक मुजफ्फर ख़ाँ तृतीय था। लगभग डेढ़ महीने के संघर्ष के बाद 26 फ़रवरी, 1573 ई. तक अकबर ने सूरत, अहमदाबाद एवं कैम्बे पर अधिकार कर लिया। अकबर ‘ख़ाने आजम’ मिर्ज़ा अजीज कोका को गुजरात का गर्वनर नियुक्त कर वापस आगरा आ गया, किन्तु उसके आगरा पहुँचते ही सूचना मिली कि, गुजरात में मुहम्मद हुसैन मिर्ज़ा ने विद्रोह कर दिया है। अतः तुरन्त ही अकबर ने गुजरात की ओर मुड़कर 2 सितम्बर, 1573 ई. को विद्रोह को कुचल दिया। अकबर के इस अभियान को स्म्थि ने ‘संसार के इतिहास का सर्वाधिक द्रुतगामी आक्रमण’ कहा है। इस प्रकार गुजरात अकबर के साम्राज्य का एक पक्का अंग बन गया। उसके वित्त तथा राजस्व का पुनर्सगंठन टोडरमल ने किया, जिसका कार्य उस प्रान्त में सिहाबुद्दीन अहमद ने 1573 ई. से 1584 ई. तक किया। गुजरात में ही अकबर सर्वप्रथम पुर्तग़ालियों से मिला और यहीं पर उसने पहली बार समुद्र को देखा। गुजरात को जीतने के बाद अकबर ने पूरे उत्तर भारत में ‘करोड़ी’ नाम के एक अधिकारी की नियुक्ति की। इस अधिकारी को अपने क्षेत्र से एक करोड़ दाम वसूल करना होता था। ‘करोड़ी’ की सहायता के लिए ‘आमिल’ नियुक्त किये गए। ये क़ानूनगों द्वारा बताये गये आंकड़े की भी जाँच करते थे। वास्तविक उत्पादन, स्थानीय क़ीमतें, उत्पादकता आदि पर उनकी सूचना के आधार पर अकबर ने 1580 ई. में 'दहसाला' नाम की नवीन प्रणाली को प्रारम्भ किया। इन्हें भी देखें: मुग़लकालीन राजस्व प्रणाली एवं मुग़लकालीन स्थापत्य एवं वास्तुकला

बिहार एवं बंगाल पर विजय (1574-1576 ई.)

बिहार एवं बंगाल पर सुलेमान कर्रानी अकबर की अधीनता में शासन करता था। कर्रानी की मृत्यु के बाद उसके पुत्र दाऊद ने अपनी स्वतन्त्रता की घोषणा कर दी। अकबर ने मुनअम ख़ाँ के नेतृत्व में मुग़ल सेना को दाऊद को पराजित करने के लिए भेजा, साथ ही मुनअम ख़ाँ की सहायता हेतु खुद भी गया। 1574 ई. में दाऊद बिहार से बंगाल भाग गया। अकबर ने बंगाल विजय का सम्पूर्ण दायित्व मुनअम ख़ाँ को सौंप दिया और वापस फ़तेहपुर सीकरी आ गया। मुनअम ख़ाँ ने बंगाल पहुँचकर दाऊद को सुवर्ण रेखा नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित ‘तुकराई’ नामक स्थान पर 3 मार्च, 1575 ई. को परास्त किया। दाऊद की मृत्यु जुलाई, 1576 ई.में हो गई। इस तरह से बंगाल एवं बिहार पर मुग़लों का अधिकार हो गया।

हल्दीघाटी का युद्ध (18 जून, 1576 ई.)

उदय सिंह की मृत्यु के बाद मेवाड़ का शासक महाराणा प्रताप हुआ। अकबर ने मेवाड़ को पूर्णरूप से जीतने के लिए अप्रैल, 1576 ई. में आमेर के राजा मानसिंह एवं आसफ ख़ाँ के नेतृत्व में मुग़ल सेना को आक्रमण के लिए भेजा। दोनों सेनाओं के मध्य गोगुडा के निकट अरावली पहाड़ी की ‘हल्दी घाटी’ शाखा के मध्य हुआ। इस युद्ध में राणाप्रताप पराजित हुए। उनकी जान झाला के नायक की निःस्वार्थ भक्ति के कारण बच सकी, क्योंकि उसने अपने को राणा घोषित कर शाही दल के आक्रमण को अपने ऊपर ले लिया था। राणा ने चेतक पर सवार होकर पहाड़ियों की ओर भाग कर आश्रय लिया। यह अभियान भी मेवाड़ पर पूर्ण अधिकार के बिना ही समाप्त हो गया। 1597 ई. में राणा प्रताप की मृत्यु के बाद उनका पुत्र अमर सिंह उत्तराधिकारी हुआ। उसके शासन काल 1599 ई. में मानसिंह के नेतृत्व में एक बार फिर मुग़ल सेना ने आक्रमण किया। अमर सिंह की पराजय के बाद भी मेवाड़ अभियान अधूरा रहा, जिसे बाद में जहाँगीर ने पूरा किया।

काबुल विजय (1581 ई.)

मिर्ज़ा हकीम, जो रिश्ते में अकबर का सौतेला भाई था, ‘काबुल’ पर स्वतन्त्र शासक के रूप में शासन कर रहा था। सम्राट बनने की महत्वाकांक्षा में उसने पंजाब पर आक्रमण किया। उसके विद्रोह को कुचलने के लिए अकबर ने 8 फ़रवरी, 1581 ई. को एक बृहद सेना के साथ अफ़ग़ानिस्तान की ओर प्रस्थान किया। अकबर के आने का समाचार सुनकर मिर्ज़ा हाकिम काबुल की ओर वापस हो गया। 10 अगस्त 1581 ई. को अकबर ने मिर्ज़ा की बहन बख्तुन्निसा बेगम को काबुल की सूबेदारी सौंपी। कालान्तर में अकबर ने काबुल को साम्राज्य में मिला कर मानसिंह को सूबेदार बनाया।

कश्मीर विजय (1585-1586 ई.)

अकबर द्वारा जीते गए राज्य
राज्य शासक वर्ष मुग़ल सेनापति
मालवा बाज बहादुर 1561 ई. अदमह ख़ाँ, पीर मुहम्मद
मालवा - 5262 ई. अब्दुल्ला ख़ाँ
चुनार - 1561 ई. आसफ़ ख़ाँ
गोंडवाना वीरनारायण एवं दुर्गावती 1564 ई. आसफ़ ख़ाँ
आमेर भारमल 1562 ई. स्वयं अधीनता स्वीकार की
मेड़ता जयमल 1562 ई. सरफ़ुद्दीन
मेवाड़ उदयसिंह 1568 ई. स्वयं अकबर
मेवाड़ राणा प्रताप 1576 ई. मानसिंह, आसफ़ ख़ाँ
रणथम्भौर सुरजन हाड़ा 1569 ई. भगवानदास, अकबर
कालिंजर रामचन्द्र 1569 ई. मजनू ख़ाँ काकशाह
मारवाड़ राव चन्द्रसेन 1570 ई. स्वेच्छा से अधीनता स्वीकार की
गुजरात मुजफ़्फ़र ख़ाँ तृतीय 1571 ई. ख़ानकला, ख़ाने आजम
बिहार-बंगाल दाऊद ख़ाँ 1574-1576 मुनअम ख़ाँ ख़ानख़ाना
काबुल हकीम मिर्ज़ा 1581 ई. मानसिंह एवं अकबर
कश्मीर यूसुफ़ व याकूब ख़ाँ 1586 ई. भगवानदास, कासिम ख़ाँ
सिंध जानी बेग 1591 ई. अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना
उड़ीसा निसार ख़ाँ 1590-1591 ई. मानसिंह
बलूचिस्तान पन्नी अफ़ग़ान 1595 ई. मीर मासूम
कंधार मुजफ़्फ़र हुसैन मिर्ज़ा 1595 ई. शाहबेग
ख़ानदेश अली ख़ाँ 1591 ई. स्वेच्छा से अधीनता स्वीकार की
दौलताबाद चाँदबीबी 1599 ई. मुराद, रहीम, अबुल फ़ज़ल एवं अकबर
अहमदनगर बहादुरशाह, चाँदबीबी 1600 ई. -
असीरगढ़ मीरन बहादुर 1601 ई. अकबर (अन्तिम अभियान)

अकबर ने कश्मीर पर अधिकार करने के लिए भगवान दास एवं कासिम ख़ाँ के नेतृत्व में मुग़ल सेना को भेजा। मुग़ल सेना ने थोड़े से संघर्ष के बाद यहाँ के शासक ‘युसुफ ख़ाँ’ को बन्दी बना लिया। बाद में युसुफ ख़ाँ के लड़के ‘याकूब’ ने संघर्ष की शुरुआत की, किन्तु श्रीनगर में हुए विद्रोह के कारण उसे मुग़ल सेना के समक्ष आत्समर्पण करना पड़ा। 1586 ई. में कश्मीर का विलय मुग़ल साम्राज्य में हो गया।

सिंध विजय (1591 ई.)

अकबर ने अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना को सिंध को जीतने का दायित्व सौंपा। 1591 ई. में सिंध के शासक जानीबेग एवं ख़ानख़ाना के मध्य कड़ा संघर्ष हुआ। अन्ततः सिंध पर मुग़लों का अधिकार हो गया।

उड़ीसा विजय (1590-1592 ई.)

1590 ई. में राजा मानसिंह के नेतृत्व में मुग़ल सेना ने उड़ीसा के शासक निसार ख़ाँ पर आक्रमण कर आत्मसमर्पण के लिए विवश किया, परन्तु अन्तिम रूप से उड़ीसा को 1592 ई. में मुग़ल साम्राज्य के अधीन किया गया।

बलूचिस्तान विजय (1595 ई.)

मीर मासूम के नेतृत्व में मुग़ल सेनाओं ने 1595 ई. में बलूचिस्तान पर आक्रमण कर वहाँ के अफ़ग़ानों को हराकर उसे मुग़ल साम्राज्य में मिला लिया।

कंधार विजय (1595 ई.)

बैरम ख़ाँ के संरक्षण काल 1556-1560 ई. में कंधार मुग़लों के हाथ से निकल गया था। कंधार का सूबेदार मुजफ्फर हुसैन मिर्ज़ा कंधार को स्वेच्छा से मुग़ल सरदार शाहबेग को सौंपकर स्वयं अकबर का मनसबदार बन गया। इस तरह अकबर मेवाड़ के अतिरिक्त सम्पूर्ण उत्तरी भारत पर अधिकार करने में सफल हुआ।

अकबर की दक्षिण विजय

बहमनी राज्य के विखण्डन के उपरान्त बने राज्यों ख़ानदेश, अहमदनगर, बीजापुर एवं गोलकुण्डा को अकबर ने अपने अधीन करने के लिए 1591 ई. में एक दूतमण्डल को दक्षिण की ओर भेजा। मुग़ल सीमा के सर्वाधिक नज़दीक होने के कारण ‘ख़ानदेश’ ने मुग़ल अधिपत्य को स्वीकार कर लिया। ‘ख़ानदेश’ को दक्षिण भारत का ‘प्रवेश द्वार’ भी माना जाता है।

अहमदनगर विजय

1593 ई. में अकबर ने अहमदनगर पर आक्रमण हेतु अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना एवं मुराद को दक्षिण भेजा। 1594 ई. में यहाँ के शासक बुरहानुलमुल्क की मृत्यु के कारण अहमदनगर के क़िले का दायित्व बीजापुर के शासक अली आदिलशाह प्रथम की विधवा चाँदबीबी पर आ गया। चाँदबीबी ने इब्राहिम के अल्पायु पुत्र बहादुरशाह को सुल्तान घोषित किया एवं स्वयं उसकी संरक्षिका बन गई। 1595 ई. में मुग़ल आक्रमण का इसने लगभग 4 महीने तक डटकर सामना किया। अन्ततः दोनों पक्षों में 1596 ई. में समझौता हो गया। समझौते के अनुसार बरार मुग़लों को सौंप दिया गया एवं बुरहानुलमुल्क के पौत्र बहादुरशाह को अहमदनगर के शासक के रूप में मान्यता प्रदान कर दी गई। इसी युद्ध के दौरान मुग़ल सर्वप्रथम मराठों के सम्पर्क में आये। कुछ दिन बाद चाँदबीबी ने अपने को अहमदनगर प्रशासन से अलग कर दिया। वहाँ के सरदारों ने संधि का उल्लंघन करते हुए बरार को पुनः प्राप्त करना चाहा। अकबर ने अबुल फ़ज़ल के साथ मुराद को अहमदनगर पर आक्रमण के लिए भेजा। 1597 ई. में मुराद की मृत्यु हो जाने के कारण अब्दुर्रहीम ख़ानखाना एवं शहज़ादा दानियाल को आक्रमण के लिए भेजा। अकबर ने भी दक्षिण की ओर प्रस्थान किया। मुग़ल सेना ने 1599 ई. में दौलताबाद एवं 1600 ई. में अहमदनगर क़िले पर अधिकार कर लिया। चाँदबीबी ने आत्महत्या कर ली।

सभी धर्मों के सार संग्रह के रूप में अकबर ने 1582 ई. में दीन-ए-इलाही (तौहीद-ए-इलाही) या दैवी एकेश्वरवाद नामक धर्म का प्रवर्तन किया तथा उसे राजकीय धर्म घोषित कर दिया। इस धर्म का प्रधान पुरोहित अबुल फ़ज़ल था।

असीरगढ़ विजय

ख़ानदेश की राजधानी बुरहानपुर पर स्वयं अकबर ने 1599 ई. में आक्रमण किया। इस समय वहाँ का शासक मीरन बहादुर था। उसने अपने को असीरगढ़ के क़िले में सुरक्षित कर लिया। अकबर ने असीरगढ़ के क़िले का घेराव कर उसके दरवाज़े को ‘सोने की चाभी’ से खोला अर्थात अकबर ने दिल खोलकर ख़ानदेश के अधिकारियों को रुपये बांटे और उन्हें कपटपूर्वक अपनी ओर मिला लिया। 21 दिसम्बर, 1600 ई. को मीरन बहादुर ने अकबर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, परन्तु अकबर ने अन्तिम रूप से इस दुर्ग को अपने क़ब्ज़े में 6 जनवरी 1601 ई. को किया। असीरगढ़ की विजय अकबर की अन्तिम विजय थी। मीरन बहादुर को बन्दी बना कर ग्वालियर के क़िले में क़ैद कर लिया गया। 4000 अशर्फ़ियाँ उसके वार्षिक निर्वाह के लिए निश्चित की गयीं। इन विजयों के पश्चात् अकबर ने दक्षिण के सम्राट की उपाधि धारण की।

अकबर ने बरार, अहमदनगर एवं ख़ानदेश की सूबेदारी शाहज़ादा दानियाल को प्रदान कर दी। बीजापुर एवं गोलकुण्डा पर अकबर अधिकार नहीं कर सका। इस तरह अकबर का साम्राज्य कंधार एवं काबुल से लेकर बंगाल तक और कश्मीर से लेकर बरार तक फैला था।