"रवि नाइक": अवतरणों में अंतर
('thumb|200px|रवि नाईक '''रवि सीताराम नाईक''' (अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
No edit summary |
||
| पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
[[चित्र:Ravi | [[चित्र:Ravi Naik.jpeg|thumb|200px|रवि नाईक]] | ||
'''रवि सीताराम नाईक''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Ravi Sitaram Naik'', जन्म- [[6 जनवरी]], [[1951]]<ref>{{cite web |url=https://www.myvotemyindia.in/elections/lok-sabha-14/north-goa/inc/ravi-naik |title=Personal Life & Political Career|accessmonthday=03 मार्च|accessyear=2020 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=myvotemyindia.in |language=हिंदी}}</ref>) [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] के राजनीतिज्ञ और [[गोवा]] के भूतपूर्व छठे [[मुख्यमंत्री]] | '''रवि सीताराम नाईक''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Ravi Sitaram Naik'', जन्म- [[6 जनवरी]], [[1951]]<ref>{{cite web |url=https://www.myvotemyindia.in/elections/lok-sabha-14/north-goa/inc/ravi-naik |title=Personal Life & Political Career|accessmonthday=03 मार्च|accessyear=2020 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=myvotemyindia.in |language=हिंदी}}</ref>; मृत्यु- [[15 अक्टूबर]] [[2025]], [[गोवा]] ) [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] के राजनीतिज्ञ और [[गोवा]] के भूतपूर्व छठे [[मुख्यमंत्री]] रहे। रवि नाइक [[25 जनवरी]], [[1991]] से [[18 मई]], [[1993]] तक [[गोवा के मुख्यमंत्री]] रहे। रवि नाइक ने गोवा की राजनीति में एक लंबा और प्रभावशाली करियर बनाया। वह सात बार [[विधायक]] रहे, जिनमें से छह बार उन्होंने पोंडा [[विधान सभा|विधानसभा क्षेत्र]] और एक बार मरकाइम विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने विभिन्न पार्टियों जैसे महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, [[कांग्रेस]] और [[भाजपा]] के लिए काम किया। | ||
==राजनीतिक सफर== | |||
रवि नाइक ने अपने राजनीतिक करियर का प्रारम्भ पोंडा नगर परिषद के पार्षद के रूप में की थी। [[1984]] में पहली बार विधायक बने और [[1991]] में गोवा के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने [[दशक|दशकों]] तक राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाई। नाइक महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP), कांग्रेस और भाजपा सहित कई दलों के उम्मीदवार के रूप में सात बार (छह बार पोंडा विधानसभा क्षेत्र से और एक बार मरकाइम विधानसभा क्षेत्र से) विधायक रहे। वह पहली बार 1984 में एमजीपी के टिकट पर पोंडा विधानसभा क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और [[1989]] में उन्होंने मरकाइम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। नाइक [[1999]], [[2002]], [[2007]] और [[2017]] में [[भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस|कांग्रेस]] के टिकट पर और [[2022]] में [[भारतीय जनता पार्टी|भाजपा]] के टिकट पर पोंडा विधानसभा क्षेत्र से लगातार निर्वाचित हुए। नाइक दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। | |||
पहली बार उन्होंने [[जनवरी]] 1991 से [[मई]] 1993 तक '''प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चे''' की गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया। वह 1994 में गोवा के सबसे कम समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बने। उनका कार्यकाल उस [[वर्ष]] दो [[अप्रॅल|अप्रैल]] से आठ अप्रैल तक केवल छह दिनों का रहा। नाइक [[1998]] में उत्तरी गोवा से [[सांसद|संसद सदस्य]] भी थे। | |||
==गोवा के विकास में योगदान== | |||
[[मुख्यमंत्री]] के अतिरिक्त नाइक ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। '''कृषि मंत्री''' के रूप में उन्होंने '''ग्रामीण विकास और किसानों के सशक्तिकरण''' में भी योगदान दिया। उनके कार्यकाल को विकास के लिए याद किया जाता है। चार दशकों से अधिक लंबे राजनीतिक जीवन में रवि नाइक ने गोवा की राजनीति को एक नई दिशा दी। | |||
नाइक को 'एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक' के रूप में याद किया, जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाने में योगदान दिया। नाइक वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे। | |||
==निधन== | |||
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कृषि मंत्री रवि नाइक का 79 [[वर्ष]] की उम्र में [[15 अक्टूबर]] [[2025]] को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। [[प्रधानमंत्री]] [[नरेन्द्र मोदी|नरेंद्र मोदी]] और [[मुख्यमंत्री]] [[प्रमोद सावंत]] ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। नाइक का गोवा की राजनीति और विकास में अहम योगदान रहा। | |||
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक2 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }} | {{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक2 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }} | ||
==टीका टिप्पणी और संदर्भ== | ==टीका टिप्पणी और संदर्भ== | ||
04:55, 15 अक्टूबर 2025 के समय का अवतरण

रवि सीताराम नाईक (अंग्रेज़ी: Ravi Sitaram Naik, जन्म- 6 जनवरी, 1951[1]; मृत्यु- 15 अक्टूबर 2025, गोवा ) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गोवा के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री रहे। रवि नाइक 25 जनवरी, 1991 से 18 मई, 1993 तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे। रवि नाइक ने गोवा की राजनीति में एक लंबा और प्रभावशाली करियर बनाया। वह सात बार विधायक रहे, जिनमें से छह बार उन्होंने पोंडा विधानसभा क्षेत्र और एक बार मरकाइम विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने विभिन्न पार्टियों जैसे महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के लिए काम किया।
राजनीतिक सफर
रवि नाइक ने अपने राजनीतिक करियर का प्रारम्भ पोंडा नगर परिषद के पार्षद के रूप में की थी। 1984 में पहली बार विधायक बने और 1991 में गोवा के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने दशकों तक राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाई। नाइक महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP), कांग्रेस और भाजपा सहित कई दलों के उम्मीदवार के रूप में सात बार (छह बार पोंडा विधानसभा क्षेत्र से और एक बार मरकाइम विधानसभा क्षेत्र से) विधायक रहे। वह पहली बार 1984 में एमजीपी के टिकट पर पोंडा विधानसभा क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और 1989 में उन्होंने मरकाइम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। नाइक 1999, 2002, 2007 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर और 2022 में भाजपा के टिकट पर पोंडा विधानसभा क्षेत्र से लगातार निर्वाचित हुए। नाइक दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
पहली बार उन्होंने जनवरी 1991 से मई 1993 तक प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चे की गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया। वह 1994 में गोवा के सबसे कम समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बने। उनका कार्यकाल उस वर्ष दो अप्रैल से आठ अप्रैल तक केवल छह दिनों का रहा। नाइक 1998 में उत्तरी गोवा से संसद सदस्य भी थे।
गोवा के विकास में योगदान
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त नाइक ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। कृषि मंत्री के रूप में उन्होंने ग्रामीण विकास और किसानों के सशक्तिकरण में भी योगदान दिया। उनके कार्यकाल को विकास के लिए याद किया जाता है। चार दशकों से अधिक लंबे राजनीतिक जीवन में रवि नाइक ने गोवा की राजनीति को एक नई दिशा दी।
नाइक को 'एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक' के रूप में याद किया, जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाने में योगदान दिया। नाइक वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे।
निधन
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कृषि मंत्री रवि नाइक का 79 वर्ष की उम्र में 15 अक्टूबर 2025 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। नाइक का गोवा की राजनीति और विकास में अहम योगदान रहा।
|
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ Personal Life & Political Career (हिंदी) myvotemyindia.in। अभिगमन तिथि: 03 मार्च, 2020।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
| क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |




























