अरिष्ट
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
वाल्मीकि रामायण सुन्दर काण्ड[1] के अनुसार लंका में समुद्रतट पर स्थित एक पर्वत, जिस पर चढ़कर हनुमान ने लंका से लौटते समय, समुद्र को कूद कर पार किया था-
'आरुरोह गिरिश्रेष्ठमरिष्टमरिमर्दन:,
तुंगपद्मकजुष्टाभिर्नीलाभिर्वनराजिभि:'।
इसी के सामने भारत में समुद्र के दूसरे तट पर महेंद्र पर्वत की स्थिति थी।[2] हनुमान के अरिष्ट पर आरूढ़ होने के पश्चात् इस पर्वत की दशा की अद्भुत वर्णन वाल्मीकि ने किया है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ सुन्दर काण्ड वा. रा. 56,26
- ↑ सुन्दर काण्ड वा. रा. 27, 29