चेन्नई पर्यटन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
चेन्नई चेन्नई पर्यटन चेन्नई ज़िला

भारत का शहर चेन्नई एक दर्शनीय स्थल है। चेन्नई ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थापित प्रथम बंदोबस्त का शहर था। भारत के चारों मैट्रो शहरों में से एक यह शहर सबसे छोटा ज़रूर है लेकिन पर्यटन के लिहाज से किसी से कम नहीं है। चेन्नई में अनेक ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अनेक मंदिर, क़िले, चर्च, पार्क, बीच, मस्जिद इस शहर की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं।

पार्थसारथी मंदिर

  • पार्थसारथी मंदिर का निर्माण 8 वीं शताब्दी में दक्षिण के पल्लव राजाओं ने करवाया था।
  • मंदिर को विजयनगर के राजाओं ने 16वीं शताब्दी में पुनर्निर्मित किया।

कपालेश्वर मंदिर

  • कपालेश्वर मंदिर की रचना 13वीं शताब्दी में हुई थी।
  • यह द्रविडों की वास्तुकारी का जीता जागता उदाहरण है।

संथोम कैथोड्रल

  • संथोम कैथोड्रल एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।
  • किवदंती के अनुसार सेन्ट थॉमस फिलिस्तीन से भारत 52 ई. में आए थे और 26 वर्ष बाद उनकी मृत्यु हो गई।

सेन्ट जॉर्ज क़िला

  • सेन्ट जॉर्ज क़िला ब्रिटिश साम्राज्य के प्रारंभिक दिनों की निशानी है।
  • सेन्ट जॉर्ज का क़िला अंग्रज़ों द्वारा स्थापित प्रथम इमारत है।

मरीना बीच

  • मरीना बीच चेन्नई में स्थित है।
  • सेन्ट जॉर्ज क़िले से यह बीच महाबलीपुरम तक फैला हुआ है।

राष्ट्रीय कला दीर्घा

  • राष्ट्रीय कला दीर्घा का निर्माण 1906 में भारतीय-अरबी शैली में हुआ था।
  • इस कला दीर्घा को पहले विक्टोरिया मेमोरियल हॉल कहा जाता था।

अमीर महल

  • अमीर महल अरकोट के शाही वंश से संबंधित है।
  • यह महल 1789 में निर्मित है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख