मैकलोडगंज
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
'मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश राज्य के' धर्मशाला से करीब 10 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मैकलोडगंज में तिब्बतियों के गुरु दलाई लामा का निवास स्थान है। मैकलोडगंज की नैसर्गिक खूबसूरती देखते ही बनती है। तिब्बती संस्कृति, हैंडीक्राफ्ट्स और पुरानी मोनेस्ट्री देखनी हो तो इससे बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती। यहाँ का मौसम करीब बारहों महीने सुहाना रहता है लेकिन बारिश और जाड़ों के दिनों में यह बेहद हसीन हो जाता है। सर्दीली हवा और बर्फ़बारी इस जगह को रहस्यमय अहसास देती है।
यातायात और परिवहन
वायु मार्ग
मैकलोडगंज का नज़दीकी हवाई अड्डा गग्गल है, जो 15 किलोमीटर दूर है।
रेल मार्ग
कांगड़ा और नगरोटा मैकलोडगंज के नज़दीकी रेलवे स्टेशन है।
सड़क मार्ग
दिल्ली से धर्मशाला और मैकलोडगंज के लिए नियमित बसें चलती हैं।
पर्यटन
यहाँ आप भागसू नाग मन्दिर और भागसू झरने का लुल्फ उठा सकते हैं। भागसू नाग मन्दिर के पास ही प्राकृतिक पानी को रोक क्र छोटा सा स्विमिंग पूल बनाया गया है। यहाँ के प्रमुख बौद्ध मठ में भगवान बुद्ध की विशालकाय प्रतिमा है। यहाँ की प्रार्थना सभा में हिस्सा लेना अपने आपमें अनुभव है। कांगड़ा के पूर्व राजाओं के शासनकाल में हुई कला और शिल्पकला के विकास को देखना हो यहाँ के कांगड़ा आर्ट म्यूजियम को जरूर देखें। दो किलोमीटर दूर डल झील पर्यटको को आकर्षिक करती है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख